Responsive Scrollable Menu

लक्ष्य सेन चीन मास्टर्स से पहले दौर में बाहर:कनाडा के विक्टर लाई से हारे, श्रीकांत और ध्रुव-तनिशा दूसरे दौर में पहुंचे

शेनझेन में बुधवार को चीन मास्टर्स के पहले दौर में लक्ष्य सेन कनाडा के विक्टर लाई से हारकर बाहर हो गए। वहीं, किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ची यू जेन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने विश्व रैंकिंग में 9वें नंबर के लाई के खिलाफ 38 मिनट में 14-21, 7-21 से मैच गंवाया। पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में लाई ने अपना दूसरा कांस्य पदक जीता था। श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्स के एक अन्य पहले दौर के मुकाबले में ची यू जेन को 21-16, 21-15 से हराया। भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिशा क्रास्टो ने भी अगले दौर में जगह बनाई। लाई के खिलाफ लक्ष्य की तीसरी हार यह लक्ष्य की कनाडाई खिलाड़ी लाई के खिलाफ तीसरी हार है। लक्ष्य ने लाई को अब तक सिर्फ मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हराया था। लक्ष्य के लिए पिछले कुछ हफ्ते मुश्किल रहे हैं। वह अपने देश में हुई विश्व चैंपियनशिप से भी शुरुआती दौर में बाहर हो गए थे। बुधवार को लक्ष्य लाई की मजबूत डिफेंस का हल नहीं खोज सके। उन्होंने धैर्य खोया और कनाडाई खिलाड़ी की बैकहैंड साइडलाइन पर लगातार गलतियां कीं। पहले गेम में 4-0 की बढ़त के बाद हारे लक्ष्य ने पहले गेम की शुरुआत 4-0 की बढ़त से की थी। इसके बाद लाई ने जल्द ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और लक्ष्य को लय में नहीं आने दिया। लाई ने पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया। साइड बदलने के बाद लक्ष्य की निराशा बढ़ती गई, जबकि लाई दबाव झेलते हुए उनसे गलतियां करवाते रहे। लक्ष्य 4-11 से पीछे हो गए और वापसी नहीं कर सके। कनाडाई खिलाड़ी ने ज्यादा परेशानी के बिना मैच खत्म कर दिया। सात्विक-चिराग और दो भारतीय खिलाड़ी बाद में खेलेंगे अन्य भारतीय खिलाड़ियों में पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बाद में मुकाबले में उतरेंगे। महिला सिंगल्स में तन्वी शर्मा और देविका सिहाग भी बुधवार को बाद में खेलेंगी।

Continue reading on the app

Nepal Flash Floods 2026 | मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,127 हुआ, 4800 से अधिक अभी भी लापता, पुलिस का बड़ा खोज अभियान जारी

नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ (Flash Flood) के एक सप्ताह बाद भी हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बुधवार को मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है, जबकि राहत और बचाव दल अभी भी हजारों लापता लोगों की तलाश में दिन-रात जुटे हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के अनुसार, चितवन से 348, नवलपरासी पूर्व से 217, नवलपरासी पश्चिम से 190 और नुवाकोट से 155 शव बरामद किए गए हैं। इसी तरह गोरखा से 66, धादिंग से 59, रसुवा से 45 और तनाहूं से 38 शव बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि 1,113 शवों का पोस्टमार्टम और कानूनी पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि 95 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। लापता परिजनों की पहचान में परिवारों की मदद के लिए 911 अज्ञात शवों का विवरण नेपाल पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अब तक सुरक्षा बलों ने प्रभावित इलाकों से 6,541 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जबकि 4,858 लापता लोगों की तलाश अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,127 लोगों की मौत, 4,800 से अधिक अब भी लापता

अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 7,912 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। ये पुलिसकर्मी खोज एवं बचाव अभियान, राहत सामग्री के वितरण और बरामद शवों के प्रबंधन में जुटे हैं। पुलिस की टीम उच्च जोखिम वाले इलाकों से परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, मलबे के कारण बंद सड़कों को साफ करने तथा स्थानीय प्रशासन और लोगों के साथ मिलकर खोज, बचाव और राहत अभियानों के समन्वय का काम भी कर रही हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के ढहने या हिमस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई थी।

इसे भी पढ़ें: Box Office पर Hanuman Ansh का चमत्कार! 50 करोड़ का आंकड़ा पार, नीम करौली बाबा पर बनी शोभिनव सत्या की फिल्म ने 26वें दिन रचा इतिहास

 

आपदा का कारण

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के निकट बर्फ और चट्टानों के ढहने (हिमस्खलन) के कारण यह अचानक बाढ़ आई थी। इस भीषण जलप्रलय ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों को पूरी तरह तबाह कर दिया। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

159 शतक ठोकने वाले सर जैफरी बॉयकॉट के फेवरेट खिलाड़ी हैं रवींद्र जडेजा, जानिए क्यों?

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर जैफरी बॉयकॉट, रवींद्र जडेजा के खेल के दिवाने हैं. उन्होंने उन्हें 21वीं सदी का अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया है. Wed, 02 Sep 2026 14:51:21 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav LIVE : सहारनपुर से अखिलेश यादव LIVE | SAHARANPUR | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T09:43:57+00:00

Ram Mandir Chanda Chori: ‘ब्राह्मण’ सिर्फ बहाना, Akhilesh Yadav का कहीं और निशाना? UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T09:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers