Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार! IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी भी कई राज्यों में कहर बरपा रहा है. पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन तांडव मचा रहा है. तो वहीं मैदानी इलाकों में नदी और नालों का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार (2 सितंबर) को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कम से कम 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है.

जिससे कुछ इलाकों में भारी नुकसान होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, इस दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी-तूफान भी आ सकता है. जिससे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं. जबकि पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने की संभावना है. वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर के राज्यों में नदियों का जलस्तर और खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है. वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. 

21 राज्यों में आज हो सकती है आफत की बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी बुधवार को देश के कम से कम 21 राज्यों में भारी और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है. इसके साथ ही इन राज्यों में कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना है. उत्तर भारत के राज्यों में इसका सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है.

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के मौसम की तो यहां बुधवार यानी 2 सितंबर को देर शाम तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. जबकि दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी-बिहार में भी दिखेगा आज मौसम का रौद्र रूप!

इसके साथ ही आज यूपी और बिहार में भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. इस दौरान पश्चिम यूपी के मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर में भारी बारिश की आशंका है. जबकि पूर्वी यूपी के आजमगढ़, सोनभद्र, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, सिद्धार्थनगर, कानपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 65 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की आशंका है.

जबकि बिहार के सिवान, गया, जहानाबाद, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया,भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर दरभंगा, मधुनबी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, बांका, मुंगेर और जमुई में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान इन जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. जबकि कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

नेपाल पर शांत नहीं पानी का गुस्सा, 1050 लाशों के बाद नया अलर्ट; फिर आएगी बाढ़?

नेपाल में खतरा टला नहीं है। 26 अगस्त के बाद एक बार फिर बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों की संख्या 1 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, करीब 4 हजार लोग लापता हैं। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

159 शतक ठोकने वाले सर जैफरी बॉयकॉट के फेवरेट खिलाड़ी हैं रवींद्र जडेजा, जानिए क्यों?

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर जैफरी बॉयकॉट, रवींद्र जडेजा के खेल के दिवाने हैं. उन्होंने उन्हें 21वीं सदी का अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया है. Wed, 02 Sep 2026 14:51:21 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi की दूर की तैयारी, महिलाओं और दलितों को साधकर जीतेंगे 2029? Congress | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T09:43:36+00:00

Ram Mandir Chanda Chori: ‘ब्राह्मण’ सिर्फ बहाना, Akhilesh Yadav का कहीं और निशाना? UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T09:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers