vivo V80 Lite 5G भारत से पहले पाकिस्तान में लॉन्च: 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 32MP सेल्फी कैमरा समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स
Vivo ने अपनी V80 सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V80 Lite 5G को पाकिस्तान में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन अगले महीने भारतीय बाजार में भी एंट्री कर सकता है। नया Vivo V80 Lite 5G डिजाइन और फीचर्स के मामले में हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए Vivo S2 जैसा नजर आता है। फोन में कर्व्ड-एज डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और स्लिम डिजाइन दिया गया है। इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है।
Vivo V80 Lite 5G की कीमत
Vivo V80 Lite 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PKR 1,24,999 यानी करीब 43,000 रुपये है। वहीं, फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत PKR 1,45,999 यानी लगभग 50,000 रुपये रखी गई है।पाकिस्तान में यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Sapphire Blue और Silk White में उपलब्ध कराया गया है। भारत में फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
स्लिम डिजाइन के साथ IP68 और IP69 रेटिंग
Vivo V80 Lite 5G में स्लिम और कर्व्ड डिजाइन दिया गया है। फोन के फ्रंट पर कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन और रियर पैनल पर पॉलीकार्बोनेट फिनिश मिलती है। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलती है। फोन का डाइमेंशन 164.42×75.25×7.99mm है और इसका वजन 197 ग्राम है। वहीं, Silk White वेरिएंट का वजन 199 ग्राम है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को काफी स्लिम रखा गया है।
ये भी पढ़े-ः Poco F9 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म: 1 सितंबर को आएंगे F9 Pro और F9 Ultra, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
120Hz AMOLED डिस्प्ले
Vivo V80 Lite 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 449 PPI है। कंपनी का दावा है कि फोन की स्क्रीन 3,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसके चलते तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने का अनुभव बेहतर रहने की उम्मीद है।
Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए Vivo V80 Lite 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसका मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ कैमरा मिलता है, जिसका इस्तेमाल पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल कटआउट में मौजूद है।
7,050mAh की बड़ी बैटरी
Vivo V80 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। स्मार्टफोन में 7,050mAh की Li-ion बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और चार्जर बॉक्स में ही दिया जाता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 2.4GHz और 5GHz, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। USB पोर्ट USB 2.0 सपोर्ट करता है। लोकेशन और नेविगेशन के लिए इसमें GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou जैसे सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है।
Vivo V80 Lite 5G को फिलहाल पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन की एंट्री अगले महीने होने की उम्मीद है। हालांकि, भारतीय वेरिएंट की कीमत, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव होगा या नहीं, इसकी जानकारी आधिकारिक लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
Poco F9 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म: 1 सितंबर को आएंगे F9 Pro और F9 Ultra, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Poco F9 Series को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। कंपनी ने नई सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Poco F9 Series को 1 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को पेश करेगी। खास बात यह है कि पिछली जनरेशन की तरह इस बार भी स्टैंडर्ड Poco F9 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद नहीं है।
Poco के मुताबिक, F9 Series का ग्लोबल लॉन्च 1 सितंबर को रात 8 बजे GMT पर होगा, जो भारतीय समयानुसार 2 सितंबर को रात 1:30 बजे होगा। लॉन्च से पहले सामने आए टीजर में दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक भी देखने को मिली है। फोन को White और Dark Cherry कलर में देखा गया है। Dark Cherry कलर Redmi K100 Series के Cabernet Sauvignon वेरिएंट से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।
Redmi K100 Series का रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं फोन
रिपोर्ट्स की मानें तो Poco F9 Pro और F9 Ultra चीन में लॉन्च किए गए Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max के रीब्रांडेड ग्लोबल वर्जन हो सकते हैं। दोनों फोन का डिजाइन भी Redmi K100 Series से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर Sound by Bose की ब्रांडिंग दिखाई दी है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Bose के साथ पार्टनरशिप की है।
Poco F9 Pro के संभावित फीचर्स
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco F9 Pro में 6.59 इंच का QHD+ Plastic OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। हाई रिफ्रेश रेट के चलते गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में Poco F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 के बिन्ड Gen 5 V वेरिएंट के इस्तेमाल की बात कही गई है। फोन को 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
कैमरा में 50MP ट्रिपल सेटअप
Poco F9 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। टेलीफोटो कैमरे में भी OIS सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
बैटरी के मामले में भी फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Poco F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Poco F9 Ultra में मिल सकते है ये फीचर्स
सीरीज के टॉप मॉडल Poco F9 Ultra में Pro मॉडल के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.85 इंच की स्क्रीन होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2608×1200 पिक्सल हो सकता है। F9 Ultra में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन को 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 50MP 5x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
8,050mAh की बैटरी से लैस हो सकता है Ultra मॉडल
Poco F9 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 8,050mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो F9 Ultra बैटरी क्षमता के मामले में Poco के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
फिलहाल Poco ने दोनों फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। इनकी कीमत, भारत में उपलब्धता और बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। हालांकि, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 100W चार्जिंग और बड़ी बैटरी को देखते हुए Poco F9 Pro और F9 Ultra से प्रीमियम परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








