Responsive Scrollable Menu

Poco F9 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म: 1 सितंबर को आएंगे F9 Pro और F9 Ultra, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Poco F9 Series को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। कंपनी ने नई सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Poco F9 Series को 1 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को पेश करेगी। खास बात यह है कि पिछली जनरेशन की तरह इस बार भी स्टैंडर्ड Poco F9 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद नहीं है।

Poco के मुताबिक, F9 Series का ग्लोबल लॉन्च 1 सितंबर को रात 8 बजे GMT पर होगा, जो भारतीय समयानुसार 2 सितंबर को रात 1:30 बजे होगा। लॉन्च से पहले सामने आए टीजर में दोनों स्मार्टफोन्स के डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक भी देखने को मिली है। फोन को White और Dark Cherry कलर में देखा गया है। Dark Cherry कलर Redmi K100 Series के Cabernet Sauvignon वेरिएंट से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

Redmi K100 Series का रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं फोन
रिपोर्ट्स की मानें तो Poco F9 Pro और F9 Ultra चीन में लॉन्च किए गए Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max के रीब्रांडेड ग्लोबल वर्जन हो सकते हैं। दोनों फोन का डिजाइन भी Redmi K100 Series से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर Sound by Bose की ब्रांडिंग दिखाई दी है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी ने बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Bose के साथ पार्टनरशिप की है।

Poco F9 Pro के संभावित फीचर्स 
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Poco F9 Pro में 6.59 इंच का QHD+ Plastic OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। हाई रिफ्रेश रेट के चलते गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में Poco F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 के बिन्ड Gen 5 V वेरिएंट के इस्तेमाल की बात कही गई है। फोन को 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

कैमरा में 50MP ट्रिपल सेटअप
Poco F9 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 50MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। टेलीफोटो कैमरे में भी OIS सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

बैटरी के मामले में भी फोन काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार Poco F9 Pro में 6,330mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Poco F9 Ultra में मिल सकते है ये फीचर्स 
सीरीज के टॉप मॉडल Poco F9 Ultra में Pro मॉडल के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.85 इंच की स्क्रीन होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2608×1200 पिक्सल हो सकता है। F9 Ultra में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन को 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 50MP 5x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

8,050mAh की बैटरी से लैस हो सकता है Ultra मॉडल
Poco F9 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 8,050mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर ये स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो F9 Ultra बैटरी क्षमता के मामले में Poco के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।

फिलहाल Poco ने दोनों फोन की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। इनकी कीमत, भारत में उपलब्धता और बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आएगी। हालांकि, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 100W चार्जिंग और बड़ी बैटरी को देखते हुए Poco F9 Pro और F9 Ultra से प्रीमियम परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है।

Continue reading on the app

Pova 8 Pro 5G की भारत में सेल शुरू: 50MP कैमरा फोन पर ₹3,000 का मिल रहा डिस्कांट, देखें ऑफर और फीचर्स

Tecno ने अपने नए Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन की भारत में बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने इसे Pova 8 सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर पेश किया है। फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 50MP Sony कैमरा और खास Alive Matrix Display दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Pova 8 Pro 5G की कीमत और ऑफर
भारत में Pova 8 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹49,999 रखी गई है। यह कीमत फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹54,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत योग्य कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।

इसके बाद बेस वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹46,999 हो जाती है। इसके अलावा ग्राहक 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा उठा सकते हैं, जिसकी शुरुआत ₹2,777 प्रति माह से होती है।

Pova 8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन 
Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,208 x 2,644 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 429ppi है और यह अधिकतम 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन को IP69K रेटिंग भी मिली है, जिससे इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलती है।

Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट से लैस
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Tecno P1 ग्राफिक्स चिप और ARM Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए 5,000 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। कंपनी ने फोन के लिए दो OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

ये भी पढ़े-: ₹18,999 में Poco M8x 5G हुआ लॉन्च: 7,900mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon चिप से है लैस, जानें कीमत

पीछे मिलेगा खास Alive Matrix Display
Pova 8 Pro 5G की सबसे खास खूबियों में इसका Alive Matrix Display शामिल है। रियर पैनल पर दिया गया यह डिस्प्ले 177 मिनी LED से बना है। कंपनी के मुताबिक, यह 49 से ज्यादा अलग-अलग परिस्थितियों में 'Breathing Light' इफेक्ट दिखा सकता है। इस रियर डिस्प्ले के जरिए नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस, टाइमर और दूसरी जानकारियां देखी जा सकती हैं।

50MP Sony कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
Pova 8 Pro 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी के साथ फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Prabhsimran Singh Fifty: 6 छक्के के साथ प्रभसिमरन सिंह ने मचाई तहाबी, शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में गेंदबाजों के लिए बने काल

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह अपनी तूफानी बैटिंग से कहर बरपा रहे हैं. प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट के 11वें मैच में जालंधर वारियर्स के लिए लुधियाना लायंस के खिलाफ 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 39 गेंद का सामना किया, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके भी उड़ाए. Sat, 5 Sep 2026 08:50:59 +0530

  Videos
See all

Swatantra Bhardwaj On CJP Protest: आत्मरक्षा की थी नहीं तो मेरी जान जाती: स्वतंत्र #shorts #cjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:06:41+00:00

Janmashtami Celebration 2026 | कृष्ण भक्ति में रंगे सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में भव्य उत्सव! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-05T05:06:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers