Rohit Sharma का आ गया Family Show! अब रिटायरमेंट लेंगे हिटमैंन?
Rohit Sharma: क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले और हिटमैन के नाम से फेमस भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहली बार एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रख रहे हैं और बतौर टीवी होस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं. रोहित शर्मा का एक शो आने वाला है, जिसका नाम 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' है. यह शो आधिकारिक तौर पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित और स्ट्रीम किया जाएगा. यह एक अनस्क्रिप्टेड रियलिटी और फैमिली गेम शो है. रोहित के इस शो के आने से अब क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या वो अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं.
‘दायरा’ के ट्रेलर पर बॉलीवुड हुआ फिदा! आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल तक, सितारों ने जमकर लुटाया प्यार!
Daayra Trailer: मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और मेघना गुलजार के निर्देशन को लेकर बॉलीवुड में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर कर फिल्म की तारीफ की है.
आलिया भट्ट ने बताया ‘फेवरेट डायरेक्टर’
मेघना गुलजार के साथ फिल्म ‘राजी’ में काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने ‘दायरा’ का ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने फिल्म की शानदार कास्ट और मेघना गुलजार की तारीफ करते हुए लिखा कि यह कास्ट उनकी पसंदीदा डायरेक्टर के साथ है. आलिया की इस पोस्ट से साफ है कि वह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.
विक्की कौशल को पसंद आई मेघना की सोच
विक्की कौशल भी ‘दायरा’ के ट्रेलर से प्रभावित नजर आए. विक्की ने मेघना गुलजार के साथ ‘सैम बहादुर’ में काम किया था. उन्होंने कहा कि मेघना अपनी फिल्मों में ऐसी दुनिया को दिखाती हैं, जहां सही और गलत के बीच की सीमाएं साफ नहीं होतीं. इसके साथ ही उन्होंने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी को देखने की उत्सुकता भी जाहिर की.
करण जौहर ने की पूरी टीम की तारीफ
फिल्ममेकर करण जौहर ने भी ट्रेलर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि एक ही फिल्म में उनके कई पसंदीदा कलाकार नजर आ रहे हैं. करण ने मेघना गुलजार के निर्देशन की तारीफ करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं.
‘दायरा’ के ट्रेलर को करिश्मा कपूर और सोहा अली खान से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया.
18 सितंबर को रिलीज होगी ‘दायरा’
फिल्म को लेकर बॉलीवुड में बन रहा बज इसकी रिलीज से पहले ही काफी मजबूत नजर आ रहा है. जंगली पिक्चर्स और डॉक्टर जयंतिलाल गडा (पेन स्टूडियोज) द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘दायरा’ को पेन मरुधर डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है. फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







