Responsive Scrollable Menu

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ठिकानों पर हमले कर रही है, और साथ ही उन्होंने तेहरान को जवाबी कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी। ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने इन अमेरिकी हमलों को पूरीतरह से जायज बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने के विफल प्रयास और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइलें दागने के जवाब में की गई है। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान अमेरिकी हमलों का कोई जवाब देता है, तो उस पर "कहीं अधिक कड़ा और बड़े स्तर का हमला" किया जाएगा।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अभी होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ठिकानों पर हमले कर रहा है। ये हमले बड़े और शक्तिशाली हैं। ये हमले ईरानियों की उन नाकाम कोशिशों के जवाब में हैं जिनमें उन्होंने जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश की थी, उन्हें पूरी तरह से हटा दिया गया है या नष्ट कर दिया गया है! और जॉर्डन में हमारे सैन्य अड्डे पर आठ मिसाइलें दागी थीं, जिन्हें सफलतापूर्वक मार गिराया गया। 
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान जो एक नाकाम देश है - इस पूरी तरह से जायज़ हमले का जवाब देता है, तो उस पर बहुत ज़्यादा और बड़े स्तर पर फिर से हमला किया जाएगा, लेकिन यह उन सभी हमलों में सबसे बड़ा हमला नहीं होगा; वह हमला अभी बाकी है और जब वह होगा, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान का बहुत कम हिस्सा ही बचेगा। मंगलवार को अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ठिकानों पर नए हमले किए। यह दो दिनों में दूसरा हमला था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की, तो और भी ज़्यादा विनाशकारी हमला किया जाएगा।

Continue reading on the app

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की आईआरजीसी की कथित कोशिशों के बाद उसने ईरान में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने जवाबी हमला किया, तो उसे और बड़े हमले का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप ने इसे “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है” बताते हुए तेहरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने Apple Maps पर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर Lake America करने को कहा

आईआरएनए के मुताबिक, “चार प्रोजेक्टाइल चाबहार और कोनारक काउंटियों के कुछ हिस्सों में गिरे हैं।” हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन घटनाओं में किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में 40 करोड़ डॉलर के बॉलरूम निर्माण को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी

“सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, ट्रंप की चेतावनी

तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जवाबी कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर साझा की गई पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यदि तेहरान ने अमेरिका के ताज़ा हमलों का जवाब दिया, तो उसे इससे कहीं ज्यादा गंभीर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

ट्रंप ने लिखा, “अगर विफल राष्ट्र ईरान ने इस पूरी तरह उचित हमले का बदला लेने की कोशिश की, तो उस पर और अधिक कठोर तथा बड़े स्तर पर हमला किया जाएगा। लेकिन वह सबसे बड़ा हमला नहीं होगा। वह अभी बाकी है। जब यह सब खत्म होगा, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का बहुत कम हिस्सा बचेगा।”

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। अधिक आधिकारिक और सत्यापित जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में नहीं मिला मौका तो टूटा क्रुणाल पंड्या का दिल, कहा- उम्मीद अभी...

krunal pandya team india: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ तो उसमें अपना नाम न देखकर क्रुणाल पंड्या का दिल टूट गया. 5 साल से टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे इस स्टार ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. आखिरी बार क्रुणाल ने 2021 में भारत के लिए टी20 मैच खेला था. Wed, 2 Sep 2026 00:47:21 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की ताजा और बड़ी खबरें| Top Headlines | CM Yogi | GST | Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:30:06+00:00

Why is Sir Keir Starmer resigning as an MP? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T19:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers