Uttarakhand News: खटीमा को मिला नगर वन ऑक्सीजन पार्क का बड़ा तोहफा, सीएम धामी ने की कई अहम घोषणाएं
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा वासियों को एक बड़ी सौगात दी. उन्होंने शहर में बने नए नगर वन ऑक्सीजन पार्क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूरे पार्क परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री ने केवल पार्क का उद्घाटन ही नहीं किया, बल्कि सीमांत क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए छह बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का भारी उत्साह देखने को मिला.
क्षेत्र के विकास के लिए 6 बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए खटीमा के विकास को नई दिशा देने वाली घोषणाएं कीं. उन्होंने कहा कि नगर वन ऑक्सीजन पार्क का और अधिक विस्तार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें. इसके साथ ही पार्क परिसर के पास स्थित पुराने वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को नए रूप में पार्क के अंदर ही बनाया जाएगा. युवाओं और खेल प्रेमियों की मांग को देखते हुए उन्होंने खटीमा में एक भव्य स्टेडियम बनाने का एलान किया. इसके अलावा क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्रियाशाला, बाहर से आने वाले अतिथियों और पर्यटकों के लिए सर्किट हाउस और स्थानीय छोटे व्यापारियों की आजीविका सुरक्षित करने के लिए आधुनिक वेंडिंग जोन बनाने की घोषणा भी की.
पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा खटीमा
मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति बेहद खास है और यह कुमाऊं क्षेत्र का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है. व्यास वैली, पंचाचूली और पवित्र आदि कैलाश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह एक अहम पड़ाव बनता है. दूर-दराज से आने वाले इन यात्रियों और श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सके, इसी सोच के साथ खटीमा में एक सर्वसुविधायुक्त सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही नगर वन पार्क के विस्तार और अन्य जरूरी सुविधाओं को जुटाने के लिए सरकार की ओर से पूरा बजट दिया जाएगा, जिससे यह इलाका एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरे.
प्रकृति और आधुनिकता का सुंदर संगम
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर वन ऑक्सीजन पार्क बन जाने से आसपास के नागरिकों को टहलने, कसरत करने और ताजी हवा लेने के लिए एक बेहद सुंदर और हरा-भरा स्थान मिल गया है. उन्होंने कहा कि यह पार्क केवल एक सरकारी संपत्ति नहीं है, बल्कि इसे साफ-सुथरा और हरा-भरा रखना हर नागरिक की अपनी जिम्मेदारी है. उन्होंने पार्क में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं की सुविधा और स्वच्छता का खास ध्यान रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में जल्द से जल्द एक आधुनिक पिंक शौचालय का निर्माण किया जाए.
पर्यावरण और आर्थिक विकास में संतुलन जरूरी
बदलते मौसम और वैश्विक तापवृद्धि की समस्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हरियाली और जंगलों का महत्व बहुत बढ़ गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास और पर्यावरण दोनों एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि दोनों साथ-साथ चलते हैं. प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना उद्योगों और व्यापार को आगे बढ़ाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है. इससे आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण भी मिलेगा और उनके लिए रोजगार के पक्के साधन भी बनेंगे. इसी सोच के तहत राज्य में बिजली से चलने वाली गाड़ियों, चार्जिंग स्टेशनों और सौर ऊर्जा से जुड़े कामों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है.
अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल हो रहा उत्तराखंड
समारोह में मौजूद सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है और आज उत्तराखंड की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में होने लगी है. वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने ऑक्सीजन पार्क के विस्तार और वन विभाग के दफ्तर को नया रूप देने की मांग रखी और खटीमा को इतनी सुंदर सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया. इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: दुकान पर टिक्की खाने पहुंचे सीएम धामी ने सुनी पिता की पीड़ा, 8 साल के बीमार देव के पूरे इलाज का उठाएंगे खर्च
Explainer: करीना कपूर और पृथ्वीराज की 'Daayra' में क्या है खास? कहानी, स्टोरी और स्टारकास्ट जानें सबकुछ
Daayra Movie Story: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की फिल्म 'दायरा' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं, ये फिल्म फेमस डायरेक्टर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी हैं और इस वजह से भी लोग इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं. तो चलिए जानते हैं, फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और स्टोरी के बारे में सबकुछ.
क्या है 'Daayra' की कहानी?
'दायरा' एक क्राइम और इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कानून और इंसाफ को लेकर कई सवाल खड़े करती है. फिल्म में करीना कपूर एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जो एक चर्चित केस की जांच करती हैं. जांच के दौरान कई ऐसे राज सामने आते हैं, जो कहानी को और भी रहस्यमयी बना देते हैं.
वहीं, बता दें कि ये फिल्म सिर्फ एक अपराध की जांच तक सीमित नहीं है. इसकी कहानी ये सवाल भी उठाती है कि अगर लोगों को समय पर न्याय नहीं मिले, तो क्या कानून अपने हाथ में लेना सही है? इसी मुद्दे को फिल्म में रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है. ऐसे में 'दायरा' सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि समाज और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली फिल्म भी है.
असली घटना से प्रेरित है दायरा
फिलहाल फिल्म के मेकर्स की ओर से ऐसी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि 'दायरा' किसी सच्ची घटना पर आधारित है. लेकिन फिल्म की कहानी देश में हुई कई चर्चित आपराधिक घटनाओं और उनसे जुड़े मामलों से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में ऐसे मुद्दों को दिखाया गया है, जिन पर समय-समय पर पूरे देश में बहस होती रही है. निर्देशक मेघना गुलजार ने अलग-अलग घटनाओं और न्याय व्यवस्था से जुड़े सवालों को कहानी का हिस्सा बनाया है.
ये भी पढ़ें- Daayra Trailer: ‘दायरा’ का ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच छिड़ी इंसाफ की जंग
करीना कपूर का किरदार
'दायरा' में करीना कपूर के रोल की बात करे तो वो एक पुलिस अधिकारी DCP अजूनी कोहली के रोल में नजर आएंगी. उनका किरदार एक ऐसे अफसर का है, जो हर हाल में सच तक पहुंचना चाहती है. फिल्म में ट्रेलर में करीना काफी गंभीर और दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं. वो एक ऐसे केस की जांच करती हैं, जिसमें कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं.
पृथ्वीराज सुकुमारन का किरदार
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में है. उनके किरदार का नाम DCP रमन कुमार (DCP Raman Kumar) है. फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि उनका किरदार कहानी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हालांकि उनके रोल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यही रहस्य दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. उनके किरदार का सच फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.
दायरा की स्टारकास्ट
'दायरा' की स्टारकास्ट की बात करे तो फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. वहीं, इनके अलावा जितेंद्र जोशी (Jitendra Joshi), क्षिती जोग (Kshitee Jog),प्रगति मिश्रा (Pragati Mishra), उपेंद्र चौहान (Upendra Chauhan), मूनिस रत्ता, मन सिंह करमाटी, आरती देसाई, सतीश बादल, सुमित रैना (Sumit Raina), आशीष बिष्ट (Ashish Bisht) भी फिल्म का अहम हिस्सा है. इसके अलावा बता दें, फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखा है.
मेघना गुलजार की फिल्मों की चर्चा
बता दें, मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) बॉलीवुड की उन डायरेक्टर्स में शामिल हैं, जो गंभीर और संवेदनशील मुद्दों को अपनी फिल्मों में अलग अंदाज से पेश करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने 'तलवार', 'राजी', 'छपाक' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. खासतौर पर 'तलवार' और 'राजी' के बाद उनकी पहचान एक ऐसे फिल्ममेकर के तौर पर मजबूत हुई, जो रियल घटनाओं और समाज से जुड़े जटिल मुद्दों को पर्दे पर प्रभावी तरीके से दिखाती हैं. ऐसे में दायरा को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है.
ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने सरेआम रवि किशन को बताया झूठा, कहा- ' उनकी बातों में 90% सच्चाई नहीं...'
पहली बार साथ दिखेंगे करीना और पृथ्वीराज
'दायरा' की सबसे खास बातों में से एक करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी भी है. दोनों ने अपने-अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, लेकिन ये पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म में दोनों पुलिस अधिकारियों का रोल निभा रहे हैं और कहानी में दोनों के किरदारों का अपना-अपना पक्ष है. यही वजह है कि इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटमेंट है.
FAQ
1. क्या करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार साथ नजर आएंगे?
'दायरा' में दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म में दोनों पुलिस अधिकारियों के रोल में दिखेंगे.
2. 'दायरा' में करीना कपूर का किरदार क्या है?
करीना कपूर खान फिल्म में DCP अजूनी कोहली का किरदार निभा रही हैं। वह एक केस की जांच करती नजर आएंगी.
3. पृथ्वीराज सुकुमारन 'दायरा' में कौन सा रोल निभा रहे हैं?
पृथ्वीराज फिल्म में DCP रमन कुमार की भूमिका में नजर आएंगे. उनके किरदार से जुड़ी कई अहम बातें अभी सामने नहीं आई हैं.
4. 'दायरा' किस तरह की फिल्म है?
'दायरा' एक क्राइम और इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर है, जिसमें अपराध की जांच के साथ कानून और इंसाफ से जुड़े सवाल भी देखने को मिलेंगे.
5. 'दायरा' का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. वो 'तलवार', 'राजी', 'छपाक' और 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं.
6. 'दायरा' की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट क्या है?
फिल्म की कहानी एक पेचीदा केस की जांच के दौरान सामने आने वाले रहस्यों पर आधारित है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी में कई चौंकाने वाले मोड़ आते हैं.
ये भी पढे़ं- 'मेरे कंधे पर हाथ रखा और...', सड़क पर मौनी रॉय संग हुआ कुछ ऐसा, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









