Responsive Scrollable Menu

धार्मिक न्यास समिति में होंगे तीन बड़े संत शामिल! शंकराचार्य, माध्वाचार्य और युगपुरुष को पदेन सदस्य बनाने की तैयारी

धार्मिक न्यास समिति में होंगे तीन बड़े संत शामिल! शंकराचार्य, माध्वाचार्य और युगपुरुष को पदेन सदस्य बनाने की तैयारी

Continue reading on the app

अमेरिकी Dollar के मुकाबले 28 पैसे की मजबूती के साथ 94.94 पर बंद हुआ रुपया

रुपया मंगलवार को 28 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.94 (अस्थायी) पर रहा। घरेलू अर्थव्यवस्था में मजबूत वृद्धि, राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण और पोर्टफोलियो निवेश से जुड़े प्रवाह के बीच यह दो महीने के उच्च स्तर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, हाल में एमएससीआई से जुड़े निवेश प्रवाह से रुपये को अस्थायी सहारा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी संभवत: घरेलू मुद्रा को समर्थन देने के लिए बाजार में हस्तक्षेप किया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.06 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 94.79 से 95.10 के दायरे में रहा। अंत में यह 94.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त है।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में 40 करोड़ डॉलर के बॉलरूम निर्माण को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत होकर 95.22 पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘आरबीआई के संभावित हस्तक्षेप और बेहतर व्यापक आर्थिक आंकड़ों से भारतीय रुपया मजबूत हुआ। हालांकि, कमजोर घरेलू बाजार और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।’’ इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 99.58 पर रहा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे मजबूत होकर 94.96 पर खुला

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 1.97 प्रतिशत चढ़कर 92.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपये पर कुछ हद तक दबाव बना रह सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, तनाव में कमी आने पर निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिल सकता है।’’ चौधरी के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 94.65 से 95.25 के दायरे में रहने का अनुमान है। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 12.99 अंक की गिरावट के साथ 76,944.28 अंक पर और निफ्टी 24.60 अंक टूटकर 24,055.80 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 7,985.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI ने लगाई मुहर, जानिए ‘महाबैठक’ के बाद क्या नतीजा निकला?

मुंबई में BCCI के दफ्तर में 3 सितंबर को एक बड़ी और अहम बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई. रोहित शर्मा का भविष्य भी ऐसा ही एक मसला था, जिस पर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई थीं. Thu, 03 Sep 2026 18:23:40 +0530

  Videos
See all

कॉकरोच जनता पार्टी में दो फाड़ | देखिये पूछता है भारत में Aishwarya Ka Agenda| Dipke Vs Manish | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T14:15:29+00:00

Ram Mandir New CEO: ‘ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपा रहे?’ राम मंदिर CEO पर कांग्रेस के आरोप, BJP का पलटवार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T14:14:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers