Responsive Scrollable Menu

Bollywood Wrap Up | बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का चमत्कार, बादशाह-ईशा का तलाक और 'जौहर' पर फिर गर्माया विवाद

मनोरंजन की दुनिया में आज हलचल और सनसनी का माहौल बना हुआ है। एक तरफ जहां मात्र ₹2 करोड़ के बजट में बनी आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है और सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' अपनी पकड़ मजबूत किए हुए है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर आई है—रैपर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के महज 5 महीने बाद अलग होने की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा, नेपाल में आई कुदरती आपदा से सुरक्षित लौटीं एक्ट्रेस मानसी पारेख का एयरपोर्ट पर भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, तो फिल्म 'पद्मावत' में 'जौहर' सीन को लेकर स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। सिनेमा, बॉक्स ऑफिस और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी आज की सभी प्रमुख सुर्खियों पर आइए डालते हैं एक विस्तृत नजर।
......................................................................................................................
बादशाह और ईशा रिखी का तलाक
रैपर और म्यूजिशियन बादशाह ने मॉडल-एक्ट्रेस ईशा रिखी 
संग शादी के 5 महीने बाद अलग होने की पुष्टि की है
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा रिखी और बादशाह शादी से पहले चार साल 
तक रिश्ते में रहे। उनकी पहली मुलाकात 2021 में कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी
बताया जाता है कि उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और वो एक-दूसरे को डेट करने लगे
हालांकि, बादशाह और ईशा रिखी ने अपना रिश्ता छुपाकर रखा
इसके बाद उन्होंने मार्च 2026 में शादी कर ली। शादी की पोल तब खुली, 
जब बादशाह की सास यानी ईशा रिखी की मम्मी ने सोशल मीडिया पर 
शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया
वहीं, जून 2026 में ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग'
सेशन के दौरान बादशाह से शादी की बात कन्फर्म की
अब ईशा रिखी 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं...
......................................................................................................................
म‍िर्जापुर' का भौकाल फ‍िर से छाने वाला है
04 स‍ितंबर को अब यह फ‍िल्‍म के रूप में स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हो रही है
एक तरफ जहां पहले 24 घंटे की एडवांस बुक‍िंग
 में 24 हजार से अध‍िक ट‍िकट ब‍िक चुके हैं
वहीं सेंसर बोर्ड ने इसमें जमकर काट-छांट की है
10 जगहों पर सीन्‍स बदले गए हैं, गाल‍ियां म्‍यूट की गई हैं
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने
 'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स से कई कट और बदलाव करने को कहा
इन बदलावों में 4 जगहों पर अपशब्दों को म्यूट करना, 
छह जगहों पर गाली-गलौज वाली भाषा की जगह 'सही' शब्दों का इस्तेमाल 
और 'गले से लग जा' जैसे डायलॉग में भी बदलाव करने को कहा गया है
......................................................................................................................
अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर संजय लीला भंसाली की 
साल 2018 की फिल्म 'पद्मावत' और इसमें दिखाए गए 'जौहर' 
दृश्य पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गई हैं। 
दिल्ली में आयोजित एक हालिया कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने
 आठ साल पहले लिखे अपने बहुचर्चित खुले पत्र (ओपन लेटर) का जिक्र
 करते हुए कहा कि जौहर के चित्रण से दुष्कर्म से पीड़ित महिलाओं (रेप सर्वाइवर्स)
को अपनी जान बचाने पर 'कायर' महसूस कराया जाता है
इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों और ट्रोल्स का गुस्सा फूट पड़ा है
स्वरा भास्कर पर फिर भड़के यूज़र्स: फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' 
सीन की आलोचना वाले अपने पुराने बयान को स्वरा द्वारा हाल ही
 में दिल्ली के एक इवेंट में दोहराने पर फिर से तीखी बहस छिड़ गई है
नेटिजन्स ने उन्हें ऐतिहासिक तथ्यों के प्रति लापरवाह बताया है
......................................................................................................................
'हनुमान अंश' बनी साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है 
सिर्फ ₹2 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने माउथ
 पब्लिसिटी के दम पर 25 दिनों में ₹42 करोड़ से अधिक का नेट 
कलेक्शन कर लिया है और यह तेजी से ₹50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है
......................................................................................................................
नेपाल त्रासदी से सुरक्षित लौटीं मानसी पारेख
कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़
 और लैंडस्लाइड में फंसी एक्ट्रेस मानसी पारेख सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। 
एयरपोर्ट पर अपने पति पार्थिव गोहिल और बेटी से मिलकर वे बेहद भावुक हो गईं
......................................................................................................................

Continue reading on the app

Rashmika Mandanna की Mysaa की सामने आई रिलीज डेट, फिल्म में दिखेगा अब तक का सबसे अलग अंदाज

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म मायसा को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी मायसा

रश्मिका मंदाना की फिल्म मायसा 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुले कर रहे हैं। खास बात यह है कि रविंद्र पुले इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म में रश्मिका एक गोंड महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह रोल उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है। फिल्म के प्रोडक्शन बैनर अनफॉर्मूला फिल्म्स ने रश्मिका के किरदार को मजबूत, निडर और जुझारू बताया है।

इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker ने 'पद्मावत' की 'जौहर' को बताया कायरता, भड़के लोग बोले- 'इतिहास का ज्ञान शून्य और संवेदनशीलता खत्म'

रश्मिका ने बताया मायसा को खास

रश्मिका मंदाना ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने बताया कि मायसा गुस्से, दर्द, दुख, हिम्मत और ताकत की कहानी है। उनके मुताबिक, फिल्म में एक ऐसा तूफान देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।

अंडरवॉटर एक्शन के लिए ली खास ट्रेनिंग

मायसा के लिए रश्मिका ने काफी मेहनत की है। फिल्म में उनका एक अंडरवॉटर एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा, जिसके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग ली है। मेकर्स का दावा है कि यह किसी एशियाई अभिनेत्री द्वारा किया गया पहला अंडरवॉटर एक्शन सीन है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका को हिप इंजरी भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। फिलहाल वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं और जल्द ही काम पर लौटने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ संकट से सुरक्षित मुंबई वापस लौटीं Manasi Parekh! पति और बेटी को गले लगा छलके आंसू, सुनाई आपबीती

मायसा में ये कलाकार भी आएंगे नजर

मायसा में रश्मिका मंदाना के अलावा राहुल रविंद्रन और ईश्वरी राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राहुल रविंद्रन इससे पहले रश्मिका के साथ फिल्म द गर्लफ्रेंड में काम कर चुके हैं। खास बात यह है कि उस फिल्म का निर्देशन भी राहुल रविंद्रन ने ही किया था।

Continue reading on the app

  Sports

चाइना मास्टर्स में लक्ष्य सेन की चुनौती पहले दौर में खत्म, किदांबी श्रीकांत ने किया कमाल

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हो गए. लक्ष्य को कनाडा के विक्टर लाई ने हराया. विक्टर के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य पूरी तरह अपने लय से भटके हुए दिख रहे थे. यही कारण है कि भारतीय खिलाड़ी को अपना मैच गंवाना पड़ा. वहीं, पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत ने अपना पहला मैच जीता. Wed, 2 Sep 2026 14:16:30 +0530

  Videos
See all

Janmashtami Celebration के लिए तैयार Mathura-Vrindavan, सजने लगे मंदिर और बाजार-दिखा उत्साह #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:45:18+00:00

CM Yogi On SP | सपा पर CM योगी का तीखा हमला #ytshorts #shorts #akhileshyadav #cmyogi #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T08:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers