Gardening Tips: घर की बालकनी में लगा लें ये 10 पौधे, खूबसूरती के साथ सेहत के भी आएंगे काम, खुशबू से महकेगा घर
Medicinal Plants for Home Garden: अगर आपको घर में पौधे लगाने का शौक है, तो इस बार सिर्फ सजावटी पौधों के बजाय कुछ ऐसे पौधे लगाएं जो देखने में सुंदर होने के साथ जरूरत के समय भी काम आएं. तुलसी, एलोवेरा, पुदीना, करी पत्ता, लेमन ग्रास और रोजमेरी जैसे पौधे गमले में भी आसानी से लगाए जा सकते हैं. इनकी पत्तियां चाय, खाना और रोजमर्रा की देखभाल में इस्तेमाल की जाती हैं. खास बात यह है कि कम जगह में भी आप अपना छोटा सा काम का गार्डन तैयार कर सकते हैं. जानिए घर में कौन-कौन से पौधे लगाना फायदेमंद
Varun Dhawan Daughter: पापा का वैक्स स्टैच्यू देखती रह गईं वरुण धवन की बेटी, फैमिली वेकेशन की Photos Viral
Varun Dhawan Daughter: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक्टर पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे हैं। वरुण अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं और अब तक उन्होंने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।
हालांकि, इस बार उन्होंने फैमिली वेकेशन की कुछ प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें लारा की झलक भी देखने को मिली।
बेटी और पत्नी के साथ मैडम तुस्साद पहुंचे वरुण
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर सिंगापुर ट्रिप की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह नताशा और बेटी लारा के साथ नजर आ रहे हैं। परिवार ने इस दौरान सिंगापुर में स्थित मैडम तुस्साद म्यूजियम का भी दौरा किया, जहां वरुण ने अपनी वैक्स स्टैच्यू के साथ पत्नी और बेटी की मुलाकात कराई।
एक तस्वीर में नन्ही लारा अपने पिता की वैक्स प्रतिमा को बेहद एक्साइटमेंट से देखती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वरुण बेटी को गोद में उठाए दिखाई दे रहे हैं। परिवार ने समुद्र किनारे भी कुछ खुशनुमा पल बिताए।
बेटी की प्राइवेसी का रखते हैं खास ख्याल
वरुण और नताशा ने अपनी बेटी लारा को जन्म से ही मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से काफी हद तक दूर रखा है। वरुण जब भी बेटी के साथ तस्वीर साझा करते हैं, तो अक्सर उसका चेहरा छिपाकर रखते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया और तस्वीरों में लारा की पहचान को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया।
वरुण और नताशा ने 2021 में शादी की थी। फरवरी 2024 में दोनों ने बेटी के माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी।
YRF की हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण?
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन के खाते में आने वाले समय में एक बड़ा प्रोजेक्ट जुड़ने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह YRF की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन ‘रॉकेट बॉयज’ फेम अभय पन्नू करेंगे। फिल्म पर काम इसी साल शुरू होने की उम्मीद है, जबकि इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बताई जा रही है। हालांकि, प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







