Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

हार्दिक पांड्या की भारत की T20I टीम में वापसी की योजना को एक और झटका लगा है। बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के दौरान इस ऑलराउंडर को पैर में थोड़ी तकलीफ़ महसूस हुई। पांड्या अच्छी तरह से रिकवर कर रहे थे और पूरी क्षमता के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन ताज़ा तकलीफ़ के कारण उन्हें कुछ समय के लिए बॉलिंग रोकनी पड़ी। इसी वजह से, यह स्टार ऑलराउंडर अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की T20I सीरीज़ से बाहर हो गया है, जो 13 सितंबर को नई दिल्ली में शुरू होगी।
 

इसे भी पढ़ें: संजू सैमसन की वापसी, Hardik Pandya बाहर! Afghanistan T20I के लिए Team India का ऐलान


टीम चयन से पहले 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' को एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक पांड्या बिना किसी तकलीफ के पूरी क्षमता से ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन पैर में तकलीफ़ के कारण उन्हें बॉलिंग रोकने की सलाह दी गई है। वह जल्द ही फिर से शुरू करेंगे, लेकिन अफ़गानिस्तान सीरीज़ के लिए ज़रूरी फ़िटनेस लेवल तक पहुँचना मुश्किल है। बैटिंग और मूवमेंट के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं थी, लेकिन 'ऑल-क्लियर' देने से पहले CoE को पूरी तरह से आश्वस्त होना होगा।

पांड्या ने 24 मई को IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद से कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है। भारत के लिए उनका पिछला मैच 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में था। तब से, 32 वर्षीय खिलाड़ी अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के घरेलू व्हाइट-बॉल मैच और उसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से बाहर रहे हैं। ताज़ा झटके का मतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी वापसी का इंतज़ार और लंबा हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में सिद्धेश लाड बने मुंबई के कप्तान, शार्दुल ठाकुर की ली जगह


पांड्या के लिए अभी सबसे ज़रूरी बात है बॉलिंग के लिए तैयार होना। हालांकि उनकी बैटिंग या मूवमेंट में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, लेकिन नेशनल टीम में वापसी करने से पहले CoE को उन्हें पूरी तरह से मंज़ूरी देनी होगी। हार्दिक के बाहर होने के बाद, नीतीश कुमार रेड्डी ने सीरीज़ के लिए अपनी जगह बनाए रखी है। अगर हालात पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर के पक्ष में रहे, तो उम्मीद है कि उन्हें आठवें नंबर पर खिलाया जाएगा। या फिर, टीम मैनेजमेंट वॉशिंगटन सुंदर को चुन सकता है; उन्हें टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका खेलना उनकी फ़िटनेस पर निर्भर करेगा।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

Gold Silver Price Drop: पीएम मोदी की अपील के बाद इतने हजार सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी के रेट में कितनी आई गिरावट

Gold Silver Price Drop: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों ने सोना न खरीदने की अपील की है. इसके बाद गोल्ड-सिल्वर की प्राइज में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.  दरअसल सोने औऱ चांदी के दाम लगातार बदल रहे हैं. कभी इनमें उछाल तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है. त्योहार का मौसम है और आने वाले दिनों में कई बड़े त्योहारों में इन धातुओं की जमकर खरीदारी होती है. यही कारण है कि केंद्र सरकार भी इसको लेकर पहले से ही आगाह कर रही है. पीएम मोदी की अपील के पीछे तो देश की इकोनॉमी से जुड़ा बड़ा कारण है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी अपील के बाद सोने और चांदी दोनों के ही दामों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं सितंबर महीने की पहली ही तारीख को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में कितनी कमी आई है. 

क्या हैं गोल्ड के ताजा रेट

गोल्ड की डिमांड लगातार बनी हुई है. हालांकि बीते कुछ वक्त में इनकी कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसने फिर एक अच्छी स्थिति बनाई हुई है. वहीं 1 सितंबर की बात करें तो महीने के पहले ही दिन गोल्ड की कीमतों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई है. गोल्ड के 24 कैरेट की बात करें तो 10 ग्राम खरीदने के लिए आपको अपनी जेब से 1,54,090 रुपए खर्च करने होंगे. यानी बीते दिन के मुकाबले इसमें 2680 रुपए की कमी देखने को मिली है. 

इसी तरह अगर आप 22 कैरेट में गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको 141250 रुपए खर्च करना होंगे. यानी डेढ़ लाख से कम में आप 22 कैरेट में एक तोला सोना खरीद सकते हैं. इसमें भी एक दिन के अंदर 2450 रुपए की कमी देखने को मिली है. 

बजट में आ सकता है 18 कैरेट गोल्ड

ज्वैलरी में इन दिनों 18 कैरेट गोल्ड की डिमांड बढ़ गई है. सबसे बड़ी वजह है कि इसकी कीमत कम है और आभूषण अच्छे भी बनते हैं. यही वजह है कि बजट में होने की कारण 18 कैरेट गोल्ड को काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी कीमतों की बात करें तो 115570 रुपए में आप 10 ग्राम सोना खरीद सकते हैं. बीते एक दिन में इस कैटेगरी में भी 2010 रुपए की कमी देखने को मिली है. 

आपके शहर में क्या है गोल्ड का ताजा भाव

शहर - भाव (24 कैरेट प्रति ग्राम)

चेन्नई - 15,464
मुंबई - 15,409
कोलकाता-  15,409
बैंगलूरु-  15,409
हैदराबाद - 15,409
केरलम - 15,409
पुणे - 15,409
दिल्ली-  15,424
वडोदरा - 15,414
अहमदाबाद - 15,409

इन शहरों में आपको 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड खरीदने के लिए ऊपर बताई गई कीमत देनी होगी. 

क्या है चांदी के 1 सितंबर के ताजा रेट

चांदी भी अब सोने की तरह लोगों की पसंद में शामिल हैं. खास तौर पर निवेश के लिहाज से लोग इसे खरीद रहे हैं. ऐसे में आपको बता दें कि एआई वर्ल्ड के चलते भी चांदी की डिमांड में काफी इजाफा हुआ है. ऐसे में इसकी कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. 1 सितंबर 2026 यानी मंलगवार की बात की जाए तो सिल्वर की कीमतों में 5000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है.यानी आप अगर चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपको 1 किलो चांदी 250000 रुपए में मिला जाएगी. 

यह भी पढ़ें - Gold Price Fall: महीने के आखिरी दिन लुढ़के सोने के दाम, जानें क्या है चांदी के ताजा भाव

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ही सेलेक्टर्स को थमाया नोटिस, इमाम-रिजवान के चयन पर 24 घंटे में मांगा जवाब

PCB show cause notice to selection committee: पाकिस्तान क्रिकेट में जारी उठापटक में नया मोड़ आ गया है. मौजूदा इंग्लैंड दौरे के बीच सात खिलाड़ियों को घर भेजने और कोचिंग स्टाफ में बदलाव के बाद अब पीसीबी ने अपनी ही सेलेक्शन कमिटी के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बोर्ड ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान के चयन को लेकर कमिटी के सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है. Tue, 1 Sep 2026 19:50:46 +0530

  Videos
See all

आरक्षण का लाभ किसे मिल रहा है? OBC का बड़ा सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T14:45:39+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें | Kaushambi Blast | Ankit Baliyan Killer Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers