Responsive Scrollable Menu

Indian Cricket Team: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह समेत इन सितारों को मिली जगह

Indian Cricket Team: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम में जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिली है, लेकिन चारों की उपलब्धता BCCI के Centre of Excellence से फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर निर्भर करेगी।

सैमसन, अर्शदीप और अक्षर की वापसी

जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई में हुई पिछली T20I सीरीज में आराम करने वाले संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं, चोट से उबर रहे हार्दिक पंड्या को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती भी टीम में लौट आए हैं। उन्हें जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।

बुमराह समेत इन खिलाड़ियों को चोट ने किया था परेशान

बुमराह के बाएं घुटने की चोट फिर उभर आई थी। इसी वजह से वह जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे ODI और अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे। यह चोट उन्हें इस साल हुए T20 World Cup के बाद से परेशान कर रही है। इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को भी हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी।

ये भी पढ़ें : pakistan cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में हार से हाहाकार... दिग्गज क्रिकेटर को देना पड़ा इस्तीफा

जिम्बाब्वे दौरे वाली टीम से कई खिलाड़ी बाहर

अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई टीम में जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम के कई खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली। इनमें रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, मयंक यादव और यश ठाकुर शामिल हैं।

दिल्ली में होंगे तीनों मुकाबले

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन T20I मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। तीनों मैच दिल्ली में होंगे। खास बात यह है कि मुकाबले भारत में होने के बावजूद इस द्विपक्षीय सीरीज में अफगानिस्तान आधिकारिक मेजबान है।

अय्यर संभालेंगे कप्तानी

भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। उनके साथ अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा टीम का हिस्सा हैं। बुमराह और बाकी चोट से लौट रहे खिलाड़ियों की फिटनेस पर अब सबकी नजर रहेगी। फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही उनके अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने की तस्वीर साफ होगी।

Continue reading on the app

चीन के राष्ट्रपति शी ने एससीओ सदस्य देशों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता बनाने का आग्रह किया

चीन के राष्ट्रपति शी ने एससीओ सदस्य देशों से सुरक्षा को मुख्य प्राथमिकता बनाने का आग्रह किया

Continue reading on the app

  Sports

मेसी या विराट, कमाई में कौन है असली 'किंग', जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कहां-कहां से करते हैं कमाई

Lionel Messi vs Virat Kohli Net Worth: लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर फैंस को भावुक कर दिया. संन्यास के साथ ही उनके 10,450 करोड़ की नेटवर्थ की चर्चा भी जोरों पर है. मेसी सालाना 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि मेसी की महज एक साल की यह आमदनी भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली की कुल संपत्ति से ज्यादा है. Wed, 2 Sep 2026 21:32:37 +0530

  Videos
See all

CM Bhagwant Mann पर Harsimrat Kaur Badal का बड़ा हमला, '5 करोड़ लेकर रेप आरोपी को भगाया' #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:44:31+00:00

Nepal Flood Disaster: अज्ञात शवों को दफनाया जा रहा, DNA से होगी पहचान! Rescue Operation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T16:45:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers