Responsive Scrollable Menu

सरकारी कंपनी का स्टॉक 3 दिन में 17% चढ़ा, 52 वीक का नया हाई भी बनाया

Engineers India Share Price: सरकारी कंपनी Engineers India के शेयर ने सिर्फ 3 दिन में 17% की जोरदार छलांग लगाई और 52 वीक का नया हाई बनाया। भारी खरीदारी के बीच स्टॉक में तेजी क्यों आई? जानिए सरकारी कंपनी की ग्रोथ, ऑर्डर और नए कारोबार का पूरा प्लान।

Continue reading on the app

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, एक सितंबर उच्चतम न्यायालय ने कथित रूप से नकदी लेकर सवाल पूछने को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामले में लोकपाल की ओर से दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार को स्थगित कर दी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि 24 जुलाई को इन याचिकाओं में पक्षकार बनाए गए केंद्र की ओर से सुनवाई के दौरान कोई पेश नहीं हुआ। पीठ ने कहा, ‘‘केंद्र की ओर से कोई पेश नहीं हुआ है।

जरूरत होने पर जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए उसे एक और अवसर दिया जाता है। मामले की सुनवाई स्थगित की जाती है।’’ पीठ ने गृह मंत्रालय को 24 जुलाई को इन याचिकाओं में पक्षकार बनाया था। इससे पहले 13 मार्च को उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 19 दिसंबर 2025 के आदेश के उस हिस्से पर रोक लगा दी थी जिसमें लोकपाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मोइत्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की मंजूरी देने पर विचार करने को कहा गया था।

उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ लोकपाल की याचिकाओं पर मोइत्रा, सीबीआई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं शिकायतकर्ता निशिकांत दुबे को नोटिस जारी किए थे। लोकपाल ने उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें कहा गया था कि लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम, 2013 में आरोपपत्र दाखिल करने और अभियोजन शुरू करने के लिए अलग-अलग मंजूरी देने का प्रावधान नहीं है। उच्च न्यायालय ने पिछले साल 19 दिसंबर को लोकपाल के उस आदेश को रद्द कर दिया था जिसमें मोइत्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के लिए सीबीआई को मंजूरी दी गई थी।

उच्च न्यायालय ने अपने फैसले के अनुच्छेद 89 में कहा था, ‘‘लोकपाल से अनुरोध है कि वह आज से एक महीने के भीतर लोकपाल अधिनियम की धारा 20 के तहत मंजूरी देने के सवाल पर, ऊपर की गई व्याख्या के अनुसार, अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप विचार करे।’’ कथित रूप से नकदी लेकर सवाल पूछने का मामला इस आरोप से जुड़ा है कि मोइत्रा ने एक कारोबारी से नकदी और उपहार लेने के बदले लोकसभा में सवाल पूछे थे। सीबीआई ने पिछले साल जुलाई में मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से जुड़े इस मामले में अपनी रिपोर्ट लोकपाल को सौंपी थी। एजेंसी ने लोकपाल के संदर्भ पर 21 मार्च 2024 को दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs ZIM: 20 साल के बल्लेबाज के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका ने तीन दिन में दूसरी बार रौंदा

SA vs ZIM T20I: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को तीन दिन में लगातार दूसरी बार टी20 में मात देते हुए विंडहोक में 43 रन से हराया. लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 94 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने 185/7 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 142 रन पर ही ढेर हो गई. Tue, 1 Sep 2026 22:30:07 +0530

  Videos
See all

CNG Pump Viral Video: CNG Petrol Pump पर हुआ दर्दनाक हादसा, एक लापरवाही ने ली कर्मचारी की जान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T17:10:01+00:00

Tejasvi Surya ने सुनाया अपने कार्यकाल का किस्सा, 'UP में मुझे गाड़ी के बोनट पर बिठा दिया था' | BJYM #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T17:09:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers