Responsive Scrollable Menu

Education Minister के इस्तीफे से ज्यादा छात्रों का भविष्य जरूरी: Sonam Wangchuk ने बताया क्यों बदली अपनी Strategy

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने बताया है कि सरकार के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की अपनी मांग को नरम कर दिया और विरोध कर रहे छात्रों को कानूनी उत्पीड़न से बचाने की शर्त को अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के लिए "बिना किसी समझौते वाली" शर्त बना लिया। PGX पॉडकास्ट पर प्रखर गुप्ता से बात करते हुए वांगचुक ने कहा कि 22 जुलाई तक प्रधान का इस्तीफ़ा उनकी पहली प्राथमिकता नहीं रह गया था, क्योंकि उन्हें हिंसा के दूसरे शहरों में फैलने की चिंता होने लगी थी।

इसे भी पढ़ें: PMJDY में 59 करोड़ खाते खुले, कुल 3.17 लाख करोड़ रुपये जमा; 56% महिलाएं शामिल

सोनम वांगचुक ने कहा 22 तारीख़ तक मुझे इस्तीफ़ा पहली प्राथमिकता नहीं लगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस्तीफ़े की लगातार मांग से जो नुकसान हो रहा था, उस पर भी वह सोच रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें लगने लगा था कि प्रधान का इस्तीफ़ा बाद में भी हो सकता है और दूसरे लोग भी इसकी मांग कर रहे थे। वांगचुक ने कहा इसलिए मुझे लगा कि यह इस्तीफ़ा शायद हो जाएगा, क्योंकि उन्हें यह बहुत पहले ही कर देना चाहिए था।" "हो सकता है कि इस्तीफ़ा उनके दिमाग़ में न हो। अगर अभी नहीं होता है, तो दो-चार दिन में हो जाएगा, और दूसरे लोग भी इसकी मांग कर रहे हैं।
'बिना समझौते वाली शर्त' का मतलब कानूनी उत्पीड़न नहीं था
वांगचुक ने कहा कि बातचीत के दौरान उनका ध्यान इस बात पर था कि विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर कोई आपराधिक मामला न चले और न ही उन्हें किसी तरह का कानूनी उत्पीड़न झेलना पड़े। उन्होंने कहा लेकिन मेरी मुख्य बात यह थी कि कोई कानूनी उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।" "इसलिए मैंने इस्तीफ़े की मांग को थोड़ा नरम किया और कहा आप इस्तीफ़े के ज़रिए जवाबदेही तय करने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन मेरी बिना समझौते वाली शर्त यह है कि आप कानूनी उत्पीड़न नहीं करेंगे।

Continue reading on the app

मथुरा में जन्माष्टमी पर 3 से 5 सितंबर तक रहेगा रूट डायवर्जन, वाहनों की एंट्री पर रोक

मथुरा (उप्र), एक सितंबर जन्माष्टमी समारोह और श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने तीन से पांच सितंबर तक मथुरा में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, तीन सितंबर सुबह आठ बजे से पांच सितंबर सुबह नौ बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर जाने वाले मार्गों पर वाणिज्यिक और भारी वाहनों, सिटी बसों, चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

शहर में द्वारकाधीश मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा। बयान के अनुसार, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की विस्तृत व्यवस्था की है। मथुरा-वृंदावन के बीच यातायात प्रबंधन के तहत छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर निर्धारित बहुस्तरीय पार्किंग से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने कहा कि एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों सहित आपातकालीन सेवाओं को यातायात प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है। बयान में कहा गया है कि जन्माष्टमी के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

पुलिस को सोशल मीडिया मंचों पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखने और ऐसी सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। जुलूसों और धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा सभी समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी चोट का ड्रामा... इमाम उल हक पर लग सकता है 2 साल का प्रतिबंध, मोहम्मद रिजवान का करियर खत्म?

Imam-Ul-Haq To Face 2-Year Ban: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में चोट का बहाना बनाने के आरोप में पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक पर पीसीबी 2 साल का प्रतिबंध लगा सकता है. पीसीबी की जांच समिति मार्च 2025 के न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके फर्जी चोट के मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं, अनुशासनहीनता और लगातार खराब प्रदर्शन के चलते पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल करियर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है. Wed, 2 Sep 2026 23:59:06 +0530

  Videos
See all

Viral Video | दार्जिलिंग स्टेशन पर हादसा, कर्मचारी घायल! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:00:29+00:00

Viral Video | कॉलेज में शराब पीने का VIDEO, मचा हड़कंप! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T20:05:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers