राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
Ram Temple CEO: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष सर्च कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है. अब सर्च कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ट्रस्ट बोर्ड आगे की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देगा.
तीन सदस्यीय सर्च कमेटी
इस उच्चस्तरीय सर्च कमेटी में देश के तीन प्रमुख विशेषज्ञों को शामिल किया गया था, जिनमें सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हवारे और पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली शामिल हैं. इस कमेटी ने उम्मीदवारों की योग्यताओं और प्रशासनिक अनुभवों का गहन मूल्यांकन करने के बाद अपनी सिफारिशें तैयार की हैं.
ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इस बड़ी फ्रेंचाइजी लीग में खेलते आएंगे नजर, मिलेंगे इतने करोड़
वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में सौंपी गई रिपोर्ट
सर्च कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज, महंत दिनेन्द्र दास, कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन तथा अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे.
प्रशासनिक समन्वय और बेहतर संचालन का लक्ष्य
राम मंदिर में प्रतिदिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और दैनिक प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए CEO का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पहले सीईओ की नियुक्ति से मंदिर के प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलेगी.
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | The three-member search committee, comprising Retired Lieutenant General Vishnu Kant Chaturvedi, former Scientist Suresh Haware and former Justice Pramod Kohli, appointed to select the first Chief Executive Officer (CEO) for the Ram Temple today… pic.twitter.com/Lopz0SHq5J
— ANI (@ANI) September 1, 2026
ये भी पढे़ं: नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान ने तकनीकी खराब के चलते की इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान ने मंगलवार को विमान में आई “तकनीकी समस्या” के बाद आपातकालीन स्थिति में गोवा लौटकर सुरक्षित लैंडिंग की। यह जानकारी एयरलाइन की ओर से दी गई।
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2102 ने उत्तरी गोवा से सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद चालक दल द्वारा तकनीकी समस्या की सूचना दिए जाने के बाद विमान वापस गोवा की ओर मुड़ गया। इस दौरान विमान को सुरक्षित रास्ता देखने को लिए मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने करीब सुबह लगभग 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी थी।
हालांकि, विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को बोर्डिंग क्षेत्र में ठहराया गया।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “उत्तरी गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 2102 में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या का पता चला। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया और पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर मनहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया।”
एयरलाइन ने कहा कि विमान की फिलहाल रखरखाव संबंधी जांच की जा रही है और सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद वह दोबारा परिचालन शुरू करेगा।
इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। इसे कम करने के लिए हमने हर संभव प्रयास किया, जिसमें यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराना और समय-समय पर अपडेट देना शामिल है।”
एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
इंडिगो ने कहा, “हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा इंडिगो में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।”
इससे पहले पिछले महीने इंडिगो की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या सामने आई थी, जिसके कारण कई यात्री उड़ानों की बुकिंग करने, वेब चेक-इन पूरा करने या कुछ ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में असमर्थ रहे थे।
कुछ यूजर्स ने एयरलाइन के मोबाइल एप्लिकेशन में लॉग-इन करने में भी परेशानी की सूचना दी थी।
एयरलाइन ने एक सर्विस एडवाइजरी के माध्यम से इस समस्या को स्वीकार करते हुए कहा था कि उसके मुख्य आरक्षण प्लेटफॉर्म में रुक-रुक कर तकनीकी समस्याएं आ रही थीं। इंडिगो ने कहा था कि इस समस्या के कारण कुछ ग्राहकों को उसकी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हो सकती है।
यह घटना इंडिगो द्वारा अपने मुख्य आरक्षण सिस्टम में इसी तरह की समस्या की जानकारी दिए जाने के महज दो दिन बाद हुई थी। एयरलाइन ने कहा था कि प्लेटफॉर्म में “रुक-रुक कर समस्याएं” आ रही थीं, जिससे ग्राहकों की ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच प्रभावित हो सकती थी।
—आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








.jpg)
