ATF और Commercial LPG की कीमतों में इजाफा, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में मंगलवार को 5.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। वहीं, होटल तथा रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी के दाम में 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 9.50 रुपये की वृद्धि की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के अनुसार, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर या 5.46 प्रतिशत बढ़ाकर 121.28 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
यह वृद्धि एक अगस्त को कीमतों में पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद हुई है। लगातार दो बढ़ोतरी से विमानन कंपनियों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा। विमानन कंपनियों की परिचालन लागत में एटीएफ की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक होती है।
इसे भी पढ़ें: विमान ईंधन की कीमत में 5.46 प्रतिशत का इजाफा, वाणिज्यिक एलपीजी भी हुई महंगी
वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए 2,738 रुपये से बढ़ाकर 2,747.50 रुपये कर दी गई है। बाजार मूल्य वाले पांच किलोग्राम के रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर (जिसे पांच किलोग्राम एफटीएल कहा जाता है) की कीमत भी 762 रुपये से बढ़ाकर 764 रुपये कर दी गई है। कीमतों में यह वृद्धि लगातार दो महीने की कटौती के बाद हुई है।
एक अगस्त को 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 192 रुपये और एक जुलाई को 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। एक जुलाई और एक अगस्त को वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में की गई दोनों कटौतियां पश्चिम एशिया संकट के कारण जून में कीमतों के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद हुई थीं। फरवरी के अंत में संघर्ष शुरू होने के बाद वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 1,373 रुपये बढ़कर फरवरी के 1,740.50 रुपये से जून में 3,113.50 रुपये हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: कानपुर विमान हादसे से पहले डीजीसीए ने जारी की थी सुरक्षा चेतावनी
एटीएफ और एलपीजी की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन किया जाता है। यह संशोधन अंतरराष्ट्रीय बाजार की संदर्भ कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर होता है। स्थानीय करों, जैसे मूल्य वर्धित कर (वैट) के कारण कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं।
इसे भी पढ़ें: GMR Group नए देशों में Airport कारोबार का विस्तार करेगा, यूरोप और एशिया पर नजर
रसोई में इस्तेमाल होने वाले घरेलू एलपीजी की कीमत 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के लिए 942 रुपये पर अपरिवर्तित रही। घरेलू एलपीजी की कीमत आखिरी बार सात जून को 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़ाई गई थी। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी आने के बाद मार्च में कीमतों में 60 रुपये की वृद्धि हुई थी।
मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इनके दाम भी फिलहाल अपरिवर्तित रखे गए हैं।
राहुल गांधी मानहानि केस: जी मीडिया ने अदालत से कहा, 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं
जी मीडिया ने महाराष्ट्र में भिवंडी मजिस्ट्रेट अदालत को बताया कि चैनल के पास 2014 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली का मूल वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। कुंटे का आरोप है कि राहुल गांधी ने छह मार्च 2014 को जिले के सोनाले गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी की हत्या को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जोड़कर कथित रूप से अपमानजनक बयान दिया था।
रैली के वीडियो साक्ष्य पेश करने के लिए अदालत के समन के जवाब में जी मीडिया (जी 24 तास) ने एक औपचारिक हलफनामा दाखिल कर कहा कि चैनल उक्त फुटेज पेश करने में असमर्थ है। मीडिया नेटवर्क ने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रसारण 12 साल से अधिक समय पहले हुआ था और मानक ‘‘अनुपालन लॉगिंग’’ दिशानिर्देशों के तहत टीवी चैनलों के लिए प्रसारण रिकॉर्ड केवल 90 दिनों तक सुरक्षित रखना कानूनी रूप से अनिवार्य है। मीडिया समूह ने कहा कि कार्यक्रम को कवर करने वाले पत्रकार भी अब या तो नौकरी छोड़ चुके हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने बताया कि अदालत ने शनिवार को मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन अक्टूबर की तारीख तय की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








