'झूठ की गूंज के बीच 7.8% की ग्रोथ हासिल की': भारत के GDP पर PM मोदी का संदेश, आलोचकों पर बोला हमला
पीएम मोदी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ पर खुशी जाहिर करते हुए आलोचकों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठ फैला रहे थे.
बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
बेंगलुरु, एक सितंबर पुलिस ने बेंगलुरु दक्षिण जिले में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया और नकली नोट बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी जब्त की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान संतोष (35), सतीश (36), संपत (33), राजेश (34), रेणुकराज (31), शिवराज (42) और गोविंदराज (50) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां 31 अगस्त को की गईं। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर टाउन में ऐजूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नवनिर्मित मकान में नकली नोट छापे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सातों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के नकली नोट से संबंधित कागजों के बंडल जब्त किए हैं, जो अभी छपाई की प्रक्रिया में थे। इसके अलावा, नकली नोट तैयार करने में कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे रासायनिक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि ऐजूर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi








