Responsive Scrollable Menu

दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत का क्या है नाम? माउंट एवरेस्ट है गलत जवाब, टॉप 3 में भी नहीं शामिल

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ कौन सा है तो शायद आप भी नेपाल के माउंट एवरेस्ट का नाम लेंगे. लेकिन आपको बता दें कि ये गलत जवाब है. असल में सबसे ऊंचा पहाड़ अमेरिका के हवाई में है जो माउंट एवरेस्ट से भी 1.4 किलोमीटर ऊंचा है.

Continue reading on the app

Badshah और Isha Rikhi ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 5 महीने बाद ही दोनों ने अलग किए रास्ते

Badshah-Isha Rikhi Announce Separation: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है. लंबे समय से अपनी शादी और रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अब अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है. दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग होने की जानकारी दी है. ईशा रिखी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर कर इस बात की पुष्टि की.

बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी की शादी इसी साल मार्च में बेहद निजी तरीके से हुई थी. इस शादी में परिवार के सदस्यों और कुछ बेहद करीबी दोस्तों के शामिल होने की खबर थी. ऐसे में शादी के महज करीब पांच महीने बाद दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है.

बादशाह और ईशा ने की अलग होने की पुष्टि

ईशा रिखी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बादशाह के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और इस फैसले के पीछे किसी तरह की अटकलें लगाने से बचने की अपील की. ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं और बादशाह आपसी सहमति से अलग होकर अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं. ये फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है. हम सभी लोगों से हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. हम ईमानदारी से ये कहना चाहते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं.” ईशा के इस बयान के बाद दोनों के अलग होने की खबर पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई है.

अभी सामने नहीं आई तलाक की वजह 

बादशाह और ईशा रिखी ने अपने अलग होने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन दोनों ने ये नहीं बताया कि आखिर उनके रिश्ते में ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने शादी खत्म करने का फैसला किया. अपने बयान में भी ईशा ने लोगों से किसी तरह की अटकलें लगाने से बचने की अपील की है. ऐसे में फिलहाल दोनों के अलग होने की रियल वजह सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन बादशाह या ईशा की तरफ से किसी भी वजह की पुष्टि नहीं की गई है.

जुलाई में ही मिलने लगे थे रिश्ते में दरार के संकेत

बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें जुलाई में सामने आई थीं. उस दौरान ईशा ने सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ बिताए पुराने पलों की तस्वीरों और वीडियो का एक मोंटाज शेयर किया था. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा था, “हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.” इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई थी. ईशा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि शायद दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हालांकि, उस समय ईशा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था. अब 31 अगस्त को सामने आए बयान के बाद साफ हो गया है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है.

चार साल डेटिंग के बाद की थी गुपचुप शादी

बादशाह और ईशा रिखी ने अपने रिश्ते को काफी समय तक निजी रखा था. दोनों की शादी की खबरें इसी साल मार्च में सामने आई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. बताया गया था कि दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी को मीडिया की नजरों से दूर रखा गया था. बाद में जून में ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर आयोजित एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी. हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection: ‘टॉक्सिक’ की कमाई को लगा बड़ा झटका, पहले मंडे धड़ाम हुआ फिल्म कलेक्शन, जानें छठें दिन का हाल

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Cricket में कप्तान का 'Musical Chairs', Babar Azam-Shaheen Afridi की जंग से टीम बर्बाद?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैदान पर संघर्ष कर रही है, और पर्दे के पीछे भी बहुत कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लगातार टेस्ट हार के कारण कप्तान बाबर आज़म पर दबाव बढ़ गया है। उनकी रणनीति बनाने की क्षमता और बल्लेबाज़ी फ़ॉर्म, दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का दावा है कि बाबर और मुख्य तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों के बीच के तनाव को पिछले कुछ सालों से राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण बताया है।
 

इसे भी पढ़ें: India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए कप्तानी 'म्यूज़िकल चेयर्स' के खेल जैसी हो गई है। मोहम्मद रिज़वान, बाबर आज़म, शाहीन अफ़रीदी और शान मसूद जैसे खिलाड़ियों ने बार-बार एक-दूसरे को कप्तानी सौंपी है। बासित का मानना ​​है कि जब बाबर और शाहीन के बीच कप्तानी को लेकर विवाद हुआ, तो पाकिस्तान क्रिकेट सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया। बासित ने 'गेम प्लान' शो में कहा कि बाबर आज़म एक मज़बूत कप्तान नहीं हैं। मैं यह बात इंग्लैंड में उनके प्रदर्शन के आधार पर नहीं कह रहा हूँ। उन्होंने कई गलत फ़ैसले लिए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट के पतन का मुख्य कारण शाहीन और बाबर के बीच की अनबन है। जिस दिन कप्तानी को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हुआ, उसी दिन पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि कई बयान दिए गए कि शाहीन एक बहुत अच्छे बॉलर हैं और बाबर एक बहुत अच्छे बैटर हैं। यह अनबन जिसने भी पैदा की, उसके बुरे नतीजे अब दिखाई दे रहे हैं। इस बीच, PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ़ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान की टीम में बड़े बदलाव किए हैं। टीम के लगभग आधे खिलाड़ियों को बदल दिया गया है और हेड कोच सरफ़राज़ अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को हटा दिया गया है।

ये बदलाव पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में 194 रनों से हार के बाद किए गए हैं, जिससे इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की ऐसी बढ़त बना ली है जिसे अब तोड़ा नहीं जा सकता। पाकिस्तान ने सैम अयूब और अब्दुल्ला फ़ज़ल के साथ-साथ पाँच ऐसे खिलाड़ियों को भी टीम में बुलाया है जिन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है; इन दोनों खिलाड़ियों का कुल अनुभव सिर्फ़ 10 मैचों का है। जिन पाँच नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, वे हैं अराफ़ात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रज़ाउल्लाह। माइक हेसन और एशले नोफ़के, जो पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के लिए क्रमशः हेड कोच और बॉलिंग कोच हैं, वे भी टेस्ट कोचिंग स्टाफ़ में शामिल हो गए हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 01 Sep 2026 12:10:00 +0530

  Videos
See all

आगरा निवेश कैंप: आत्मविश्वास के साथ निवेश | Agra | Investment #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T06:31:00+00:00

भारत की GDP ग्रोथ पर क्या बोले Gajendra Singh Shekhawat? |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T06:21:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers