Responsive Scrollable Menu

Rohit Sharma New Look: तीन तस्वीरों से छा गए 'हिटमैन', फैंस बोले आज भी हैंडसम हंक

रोहित शर्मा अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीतने वाले रोहित ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन नई तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस का कहना है कि 'यंग रोहित शर्मा वापस आ गए हैं।'

Continue reading on the app

अल्काराज की 139 दिन बाद जीत से वापसी:US ओपन में सफीउलिन को सीधे सेटों में हराया; सबालेंका भी दूसरे दौर में

US ओपन 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अलकराज ने 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर जीत के साथ वापसी की। कलाई की चोट के कारण चार महीने से ज्यादा समय तक टेनिस से दूर रहे स्पेन के अलकराज ने न्यूयॉर्क के आर्थर एश स्टेडियम में रूस के रोमन सफीउलिन को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं, महिला सिंगल्स में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने कैमिला ओसोरियो को 6-2, 6-4 से हराकर अपने लगातार तीसरे यूएस ओपन खिताब की उम्मीद बरकरार रखी। अलकराज ने चोट के कारण इस दौरान फ्रेंच ओपन और विंबलडन में हिस्सा नहीं लिया था। वापसी के पहले मैच में उन्होंने 28 विनर्स लगाए और आक्रामक फोरहैंड से दर्शकों का मनोरंजन किया। मैच के दौरान वह दाहिने हाथ पर कम्प्रेशन स्लीव पहनकर खेले। सर्विस में परेशानी, 5 डबल फॉल्ट किए अलकराज की वापसी जीत शानदार रही, लेकिन सर्विस में उन्हें संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने मैच में सिर्फ 2 एस लगाए और 5 डबल फॉल्ट किए। हालांकि पहली सर्विस पर 68% अंक जीते। अलकराज ने माना कि सर्विस उनका सबसे कमजोर पक्ष रहा। उन्होंने कहा कि चार महीने बाद वापसी में उन्हें मैच फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता थी। उन्हें यह भी संदेह था कि वह पांच सेट का मैच खेल पाएंगे या नहीं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें लय हासिल करने के लिए अभी और मैच खेलने की जरूरत है। सिनर-जोकोविच के बाहर होने से राह आसान अलकराज के लिए इस बार फाइनल तक पहुंचने की राह पहले के मुकाबले आसान हो गई है। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर घुटने की समस्या के कारण टूर्नामेंट में नहीं हैं, जबकि 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच पहले ही दौर में अर्जेंटीना के मारियानो नवोने से हारकर बाहर हो चुके हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त अलकराज अब दूसरे दौर में पुर्तगाल के 72वीं रैंकिंग वाले जैमे फारिया से खेलेंगे। वह 2004 से 2008 तक लगातार पांच बार खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर के बाद यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स खिताब का बचाव करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं। सबालेंका ने ओसोरियो को हराया, थ्री-पीट की ओर बढ़ीं महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने कैमिला ओसोरियो को 6-2, 6-4 से हराया। इसके साथ ही उनका लगातार तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने का अभियान जारी रहा। वह ओपन एरा में लगातार तीन यूएस ओपन खिताब जीतने वाली तीसरी महिला बन सकती हैं। उनसे पहले सेरेना विलियम्स और क्रिस एवर्ट ऐसा कर चुकी हैं। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद सबालेंका को दूसरे सेट में संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने 12 अनफोर्स्ड एरर किए और पहली सर्विस पर सिर्फ 48% अंक जीते। हालांकि 4-4 के स्कोर पर उन्होंने अहम ब्रेक हासिल किया और फिर मैच अपने नाम कर लिया। अगले दौर में उनका सामना रूस की क्वालिफायर पोलिना यात्सेंको से होगा। नंबर-1 रैंकिंग पर रायबाकिना की नजर सबालेंका की नंबर-1 रैंकिंग पर भी खतरा है। ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलेना रायबाकिना उनसे सिर्फ 434 अंक पीछे हैं। सबालेंका यूएस ओपन में 2,000 रैंकिंग पॉइंट्स का बचाव कर रही हैं। नंबर-1 रैंकिंग बचाने के लिए उन्हें खिताब जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि रायबाकिना सेमीफाइनल से पहले बाहर हो जाएं। अमेरिका की जेसिका पेगुला और कोको गॉफ के पास भी खिताब जीतने पर नंबर-1 बनने का मौका है। स्वियातेक और नोस्कोवा भी जीतीं छठी ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने चीन की वांग शियू को 6-2, 6-3 से हराकर शुरुआत की। विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा ने अमेरिका की केटी वोलीनेट्स को 7-5, 6-1 से हराया। वहीं, पिछले साल यूएस ओपन की रनर-अप अमांडा अनिसिमोवा ने अपने 25वें जन्मदिन पर एशलिन क्रूगर को 6-1, 6-3 से शिकस्त दी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: संजू सैमसन को लेकर सही साबित हुआ BCCI का दावा, फैलाया जा रहा था झूठ

Sanju Samson: स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की भारतीय टी20 टीम में वापसी हो गई है. वो जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे. जिसके बाद बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाए गए थे. Tue, 01 Sep 2026 19:19:33 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Ayodhya में Ram Mandir Trust के CEO चयन की प्रक्रिया पूरी | Ram Mandir | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T14:10:47+00:00

Breaking News: Delhi में चोरी हुआ बच्चा बिहार से पुलिस ने खोज निकाला | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T14:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers