Responsive Scrollable Menu

ढोल- नगाड़े बजाकर स्कूली बच्‍चों का प्रदर्शन:स्कूल के रास्ते से जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग, पिछले एक साल से कर रहे हैं शिकायत

पौड़ी गढ़वाल के बी आर मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी हाथों में ड्रम लेकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। बच्चों की मांग है कि स्कूल के रास्ते से जर्जर पेड़ों को तुरंत हटाया जाए। यह मामला 27 अगस्त 2026 का है। बच्चों का कहना था कि ये पेड़ लंबे समय से जोखिम बने हुए हैं। बारिश और तेज हवा में इनके गिरने का डर रहता है। छात्रों ने वन विभाग के DFO ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और ड्रम बजाकर अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी। स्कूल प्रशासन एक साल से कर रहा है शिकायत इस मामले में स्कूल और स्थानीय लोगों की ओर से करीब एक साल से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने कहा कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। खतरनाक पेड़ों को जल्द हटाया जाएगा। स्कूल जाने वाले रास्ते पर मौजूद खतरनाक चीड़ के पेड़ों को लेकर प्रशासन और वन विभाग से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। स्कूल की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय, जिलाधिकारी और वन विभाग तक लिखित शिकायतें भेजे जाने का दावा भी किया गया। प्रिंसिपल ने कहा - बच्चों की चिंता के कारण यहां आना पड़ा इस बारे में बी.आर. मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल दामोदर ममगाई ने कहा - पेड़ 2025 से जर्जर हैं। उनकी जड़ें खोखली हो गई हैं। इस वजह से मैं पिछले एक साल से वन विभाग से बात कर रहा हूं। लेकिन कहीं भी कोई समाधान न मिलने के बाद, बच्चों की सुरक्षा की चिंता के कारण मुझे यहां आना पड़ा। मुझे बताया गया है कि 30 अगस्त से पहले इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी। दो दिन के अंदर की जाएगी पेड़ काटने की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ महातिम यादव ने कहा कि स्कूल के रास्ते पर मौजूद खतरनाक पेड़ों को चिन्हित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो दिनों के अंदर इन पेड़ों के काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पेड़ों की वजह से किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा न हो, इस बात का ध्यान रखा जाएगा। --------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती: 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

झोपड़ी में चल रहा था सरकारी स्कूल:DM अचानक पहुंचे तो छप्पर के नीचे जमीन पर बैठे मिले छात्र

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में प्राथमिक विद्यालय एक झोपड़ी में चल रहा रहा था। हाल ही के दिनों में इस स्कूल की एक तस्वीर भी सामने आई थी। दरअसल ये स्कूल बेनीपट्टी प्रखंड की अड़ेर दक्षिणी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय है, जिसकी बिल्डिंग का काम चल रहा है और बच्चे छप्पर में पढ़ रहे हैं। डीएम ने औचक निरीक्षण किया जब जिलाधिकारी आनंद शर्मा को इसकी खबर मिली तो वे स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां बच्चे झोपड़ी में पढ़ते नजर आए। इस बदहाल स्थिति पर डीएम ने बेहद नाराजगी जताई और सभी बच्चों को अपनी सरकारी गाड़ी से उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिनुआरा में शिफ्ट कराया। नया भवन बनने तक सिनुआरा में ही पढ़ेंगे छात्र इसके साथ ही डीएम शर्मा ने निर्देश दिया कि जब तक प्राथमिक विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक बच्चों की क्लास मध्य विद्यालय में ही चलेंगी। डीएम ने कहा कि पंचायत समिति के माध्यम से विद्यालय भवन का निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाएगा और पंचायती राज संस्थाओं को शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए आगे आकर काम करना चाहिए। 63 स्कूलों का कायाकल्प जिले में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 63 भवनहीन और जर्जर नवसृजित प्राथमिक विद्यालयों की सूची शिक्षा विभाग को भेजी गई है। यूनिट प्राइसिंग के आधार पर इनके नए भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है और शिक्षा सचिव से वार्ता के बाद जल्द ही प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल इस योजना के तहत सभी चिह्नित स्कूलों में पक्के भवन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें.. राजस्थान के प्राइमरी स्कूल की छत गिरी:तेज आवाज सुनकर बच्चे कक्षा से बाहर निकले, मची अफरा-तफरी, दूसरी कक्षा भी जर्जर राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में एक कक्षा की छत गिर गई। उस समय स्कूल में 120 बच्चे मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

945 से लेकर 906 शतक तक...टेस्ट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाली 5 टीमें, नंबर वन पर कौन

5 teams by most test centuries: टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम की महानता का पैमाना सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि उसकी शतकीय विरासत भी है. 1877 से शुरू हुए इस फॉर्मेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं और उसकी टीम इस लिस्ट में टॉप पर है. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने अकेले 41 शतक जड़े हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 51 सेंचुरी लगाए हैं. Thu, 3 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

BIhar CM Samrat Choudhary को Bihar Health Minister Nishant Kumar ने Thank You इस वजह से कहा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T00:36:05+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat:महाराष्ट्र 2026 का SIR का रिपोर्ट कार्ड! | SIR | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-03T00:31:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers