चीन में दो विदेशी खुफिया एजेंसियों को गोपनीय सैन्य जानकारी देने वाला रक्षा अधिकारी गिरफ्तार
के जे एम वर्मा बीजिंग, 31 अगस्त चीन की एक रक्षा कंपनी के एक अधिकारी को दो देशों की खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील रक्षा संबंधी जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चीन की शीर्ष जासूसी रोधी एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, किसी चीनी नागरिक को एक साथ कई अलग-अलग विदेशी खुफिया एजेंसियों द्वारा भर्ती किए जाने का सार्वजनिक रूप से सामने आया मामला बेहद दुर्लभ है।
चीन में जासूसी, खासकर सैन्य गोपनीय सूचनाओं से जुड़े मामलों में मृत्युदंड तक का प्रावधान है। चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय (एमएसएस) ने सोमवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रकाशित एक लेख में आरोपी की पहचान केवल उसके उपनाम ‘झांग’ के रूप में की है। रिपोर्ट में उन दोनों देशों के नाम नहीं बताए गए हैं, बल्कि उन्हें केवल ‘‘देश ए’’ और ‘‘देश बी’’ के रूप में संदर्भित किया गया है।
इसमें चीनी कंपनी का नाम या मामले की सटीक समयसीमा भी नहीं बताई गई है। मंत्रालय के अनुसार, झांग ने विदेश में कई वर्षों तक पढ़ाई करने के बाद कई विदेशी भाषाओं में दक्षता हासिल की थी। चीन लौटने के बाद वह अपने नियोक्ता के बीच काफी सम्मानित था और रक्षा उपकरणों का व्यापार करने वाली कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार को संभालता था।
मंत्रालय ने बताया कि झांग को कई साल पहले एक राजनयिक समारोह में ‘‘देश ए’’ की एक विदेशी जासूसी एजेंसी ने अपने संपर्क में लिया था। इस दौरान उस देश के ‘‘लुकास’’ नामक राजनयिक ने उससे संपर्क जानकारी साझा की। कुछ महीने बाद लुकास ने झांग से कुछ तकनीकी दस्तावेजों का अनुवाद करने को कहा और इसके बदले उसे कुछ सौ अमेरिकी डॉलर दिए।
इसके बाद अनुवाद के अनुरोध लगातार बढ़ते गए और इसके बदले मिलने वाली रकम भी बढ़ गई। मंत्रालय के अनुसार, बाद में लुकास ने चीन के सैन्य आयात और चीनी रक्षा कंपनियों के बीच काम के बंटवारे से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां मांगनी शुरू कर दीं। रिपोर्ट में कहा गया कि झांग को जब यह एहसास हो गया कि लुकास संभवतः खुफिया अधिकारी है, तब भी उसने उसके साथ सहयोग जारी रखा।
समय के साथ उसने मौखिक जानकारी और भौतिक दस्तावेज उपलब्ध कराए और बदले में उसे हजारों डॉलर मिले। मंत्रालय के अनुसार, जब झांग ‘‘देश ए’’ के संपर्क में था, उसी दौरान विदेश यात्रा के दौरान ‘‘देश बी’’ के खुफिया एजेंटों ने भी उसे निशाना बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘देश बी’’ के एक दूतावास अधिकारी ने उसे अपनी सहायक ‘‘सारा’’ से मिलवाया, जिसने झांग के साथ करीबी व्यक्तिगत संबंध बनाए।
बाद में उसने अपनी पहचान विदेशी खुफिया एजेंट के रूप में उजागर की और झांग से संवेदनशील जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। मंत्रालय ने बताया कि सारा ने आर्थिक लाभ का लालच देने के अलावा झांग से यह भी कहा कि अगर वह पकड़ा गया तो ‘‘देश बी’’ उसे वहां से निकाल लेगा। इसके बाद झांग ने चीनी हथियारों से जुड़े गोपनीय दस्तावेज उपलब्ध कराए।
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल! इंग्लैंड से मिली 2 टेस्ट में करारी हार के बाद इन 3 बड़े खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद भूचाल आ गया है. पाकिस्तान की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाई, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मच गई है. टीम की शर्मनाक हार के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान आगा, ओपनर इमाम-उल-हक और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को तीसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
पाकिस्तान टीम से सलमान आगा-इमाम-उल-हक और रिजवान को किया गया रिलीज
क्रिकबज के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले सलमान आगा, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान को टीम से रिलीज कर दिया गया है. सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को टीम में शामिल होने का बुलावा भेजा गया है, जबकि चार अन्य खिलाड़ी, रजाउल्लाह खान, मोहम्मद इमरान, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर वीजा मिलने के बाद टीम से जुड़ेंगे.
???? JUST IN ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 31, 2026
Cricbuzz understands that Salman Agha, Imam-ul-Haq and Mohammad Rizwan have been released ahead of the third England Test.
Call-ups have been sent to Saim Ayub and Abdullah Fazal, with four others - Razaullah Khan, Mohammad Imran, Arafat Minhas and Rohail Nazir… pic.twitter.com/effqwhOSbl
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के टॉप अधिकारियों की एक अहम मीटिंग हुई. इस मीटिंग में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, COO सुमैर अहमद, PSL के CEO सलमान नसीर, पूर्व खिलाड़ी और वरिष्ठ सिलेक्टर्स आकिब जावेद तथा सीमित ओवर क्रिकेट के हेड कोच माइक हेसन शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में इंग्लैंड दौरे पर टीम के प्रदर्शन और पाकिस्तान टीम की इंटरनेशनल मीडिया में हो रही चर्चा को लेकर चिंता जताई गई. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टीम के मौजूदा हालात को लेकर टॉप लेवल पर नाराजगी जताई गई है.
यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ जमकर बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला, जानें कैसा है ODI रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation








