पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल! इंग्लैंड से मिली 2 टेस्ट में करारी हार के बाद इन 3 बड़े खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में मिली करारी हार के बाद भूचाल आ गया है. पाकिस्तान की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाई, जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मच गई है. टीम की शर्मनाक हार के बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान आगा, ओपनर इमाम-उल-हक और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को तीसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
पाकिस्तान टीम से सलमान आगा-इमाम-उल-हक और रिजवान को किया गया रिलीज
क्रिकबज के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले सलमान आगा, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान को टीम से रिलीज कर दिया गया है. सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल को टीम में शामिल होने का बुलावा भेजा गया है, जबकि चार अन्य खिलाड़ी, रजाउल्लाह खान, मोहम्मद इमरान, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर वीजा मिलने के बाद टीम से जुड़ेंगे.
???? JUST IN ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 31, 2026
Cricbuzz understands that Salman Agha, Imam-ul-Haq and Mohammad Rizwan have been released ahead of the third England Test.
Call-ups have been sent to Saim Ayub and Abdullah Fazal, with four others - Razaullah Khan, Mohammad Imran, Arafat Minhas and Rohail Nazir… pic.twitter.com/effqwhOSbl
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के टॉप अधिकारियों की एक अहम मीटिंग हुई. इस मीटिंग में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, COO सुमैर अहमद, PSL के CEO सलमान नसीर, पूर्व खिलाड़ी और वरिष्ठ सिलेक्टर्स आकिब जावेद तथा सीमित ओवर क्रिकेट के हेड कोच माइक हेसन शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में इंग्लैंड दौरे पर टीम के प्रदर्शन और पाकिस्तान टीम की इंटरनेशनल मीडिया में हो रही चर्चा को लेकर चिंता जताई गई. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टीम के मौजूदा हालात को लेकर टॉप लेवल पर नाराजगी जताई गई है.
यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ जमकर बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला, जानें कैसा है ODI रिकॉर्ड
सलमान खान की मां बनी थी ये 9 साल छोटी एक्ट्रेस, लोगों ने उठाए सवाल, अब सालों बाद कही ये बात
Sonali Kulkarni Salman Khan Mother in Bharat: बॉलीवुड फिल्मों में कई बार ऐसी कास्टिंग देखने को मिलती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. साल 2019 में आई सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ (Bharat ) में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. इसमें एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) ने सलमान खान की मां का किरदार निभाया था. इसमें दिचलस्प और हैरान करने वाली बात यह थी कि सोनाली उम्र में सलमान से करीब 9 साल छोटी हैं. इस कास्टिंग को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे. अब कई साल बाद सोनाली कुलकर्णी ने इस कास्टिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उनके मुताबिक, वह शुरुआत में इस रोल को करने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन डायरेक्टर अली अब्बास जफर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें इस किरदार की अहमियत बताई. जिसके बाद उन्होंने इसे एक चैलेंज के तौर पर स्वीकार किया.
शुरुआत में सोनाली ने ठुकरा दिया था ऑफर
सोनाली कुलकर्णी ने ‘भारत’ में सलमान खान की मां का किरदार निभाने से मना कर दिया था. फिल्म भारत में स्टोरी अलग-अलग दौर में आगे बढ़ती है और फ्लैशबैक का काफी यूज किया गया था. इसी वजह से मेकर्स को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जो किरदार के अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से फिट बैठ सके. हालांकि, जब इस रोल के लिए सोनाली को चुना गया तो उन्होंने शुरुआत में इसे ठुकरा दिया था. स्क्रीन से बातचीत में सोनाली ने बताया कि कास्टिंग के टाइम उन्होंने साफ कह दिया था कि वह इस रोल को नहीं कर सकती हैं. लेकिन अली अब्बास जफर और मुकेश छाबड़ा ने पूरा भरोसा दिलाया कि वह इस किरदार के लिए सही रहेंगी.
मेकर्स ने दिलाया भरोसा
एक्ट्रेस ने कहा, जब कास्टिंग हो रही थी तब मैंने कह दिया था कि मैं ये रोल नहीं निभा सकती. लेकिन मुझे याद है कि दोनों डायरेक्टर अली अब्बास जफर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को पूरा यकीन था कि मुझे इसी रोल के लिए कास्ट किया जाना सही है. क्योंकि वो फिल्म में दिखाए गए फ्लैशबैक सीन्स के बारे में सोच रहे थे. उस फिल्म में फ्लैशबैक सबकुछ था.'
कास्टिंग पर उठे सवाल
‘भारत’ में सोनाली को सलमान की मां के किरदार में देखने के बाद लोगों का ध्यान दोनों के उम्र के अंतर पर गया. सोनाली सलमान से करीब 9 साल छोटी हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए. सोनाली ने बताया कि उन्होंने भी इस बात को लेकर सवाल किया था, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि मेकर्स सिर्फ उम्र नहीं, बल्कि किरदार और फिल्म की कहानी को ध्यान में कर फैसला कर रहे हैं. उन्होंने इस रोल को अपने लिए एक चैलेंज माना. एक्ट्रेस ने कहा, 'कोई डायरेक्टर या कास्टिंग डायरेक्टर नहीं चाहेगा कि उसकी फिल्म में कोई गलत इंसान कहीं फिट हो जाए. ये उनकी तरफ से भी बड़ा फेलियर होगा. तो मैंने वो चीज समझने की कोशिश की, और उसे एक चैलेंज के तौर पर स्वीकार किया.'
सोनाली को मां का रोल करने का नहीं कोई पछतावा
सोनाली कुलकर्णी ने यह साफ किया कि ‘भारत’ में उनके ज्यादा सीन उस चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ थे, जिसने छोटे 'भारत' का किरदार निभाया था. वहीं, सलमान के साथ उनके सीन उतने नहीं थे. इसके बावजूद उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने पर कोई पछतावा नहीं है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें इस रोल के लिए अच्छे पैसे मिले थे. उनके लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक बड़े स्टार की फिल्म का हिस्सा बनना नहीं था बल्कि उन्हें एक अलग तरह का रोल करने का मौका मिला. इसके अलावा सोनाली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें कटरीना कैफ को लाइव डांस करते देखने का मौका मिला, जो उनके लिए एक अलग एक्सपीरियंस था.
सोनाली कुलकर्णी के बारे में बात करें तो वह एक मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं. उन्होंने ‘दिल चाहता है’ और ‘मिशन कश्मीर’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम कर रखा है. वहीं मराठी सिनेमा में भी उन्होंने शानदार काम किया हुआ है. उन्हें ‘चैत्र’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड के स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.
ये भी पढ़ें: डीपफेक वीडियो वायरल होने से परेशान हुईं 32 साल की फेमस एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर लोगों से की ये खास अपील
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









