पहाड़ों में खिला अक्षय ओबेरॉय-हेली दारूवाला का प्यार, ‘नजर लग जाएगी’ में दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री, सुनिए नया गाना
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला जल्द ही कोर्टरूम सस्पेंस थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ में नजर आने वाले हैं. इससे पहले मेकर्स ने इसका रोमांटिक गाना ‘नजर लग जाएगी’ रिलीज कर दिया है. जिसे जावेद अली और राधिका भिड़े ने गाया है. गाने में संगीत वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे ने दिया है तो अरविंद पांडे ने इसके बोल लिखे हैं. इस गाने में अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला के बीच रोमांस और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है. जोकि पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच के दृश्य हैं. फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला और कबीर दुहन सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं. जबकि विजयांत कोहली, संतोष शुक्ला, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, अग्नि अय्यारी, विक्रम शर्मा, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू सपोर्टिंग रोल में दिखेंगे. अरविंद पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को थिएटर में दस्तक देगी.
Upcoming SUV: लॉन्च से पहले किआ सोरेंटो हुई स्पॉट, 7-सीटर एसयूवी में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Upcoming SUV: भारतीय बाजार में किआ कई सेगमेंट में अपनी कारों की बिक्री करती है। अब कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। किआ जल्द ही भारत में अपनी नई किआ सोरेंटो को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी को बिना किसी कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स की अहम जानकारियां सामने आई हैं। कंपनी इसे 4 सितंबर को भारत में पेश कर सकती है।
लॉन्च से पहले दिखी किआ सोरेंटो
किआ सोरेंटो की लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हाल ही में इसकी एक यूनिट को बिना किसी कवर के देखा गया है। देखी गई एसयूवी सफेद रंग की थी और माना जा रहा है कि यह इसका मिड-स्पेक वेरिएंट हो सकता है। इसमें 7-सीटर लेआउट देखने को मिला है।
देखी गई यूनिट में डीसीटी बैजिंग, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप, रूफ रेल, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप जैसे फीचर्स दिखाई दिए हैं।
फीचर्स से होगी लैस
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में किआ सोरेंटो को कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें करीब 30-इंच का कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिया जाता है, जिसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।
इसके अलावा एसयूवी में एआई आधारित तकनीक, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, डिजिटल एसी पैनल, पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल-टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
एसयूवी में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल, पुश-बटन स्टार्ट, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइटिंग, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप और रूफ रेल भी दिए जा सकते हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
किआ सोरेंटो को भारत में पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 1.6-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें टर्बो-डीजल इंजन का विकल्प भी दे सकती है।
ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। खास बात यह है कि सोरेंटो किआ की भारत में पेश की जाने वाली पहली ऑल-व्हील ड्राइव हाइब्रिड एसयूवी हो सकती है।
करीब 40 लाख रुपये हो सकती है कीमत
किआ की ओर से सोरेंटो को भारत में 4 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की तैयारी है। इसी दौरान कंपनी इसकी कीमत का खुलासा करेगी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 40 लाख रुपये हो सकती है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा मुकाबला
भारत में किआ सोरेंटो को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में उतारा जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लोकप्रिय एसयूवी से होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत, भारतीय स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट की जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi








