Upcoming SUV: लॉन्च से पहले किआ सोरेंटो हुई स्पॉट, 7-सीटर एसयूवी में मिलेंगे शानदार फीचर्स
Upcoming SUV: भारतीय बाजार में किआ कई सेगमेंट में अपनी कारों की बिक्री करती है। अब कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। किआ जल्द ही भारत में अपनी नई किआ सोरेंटो को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी को बिना किसी कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स की अहम जानकारियां सामने आई हैं। कंपनी इसे 4 सितंबर को भारत में पेश कर सकती है।
लॉन्च से पहले दिखी किआ सोरेंटो
किआ सोरेंटो की लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हाल ही में इसकी एक यूनिट को बिना किसी कवर के देखा गया है। देखी गई एसयूवी सफेद रंग की थी और माना जा रहा है कि यह इसका मिड-स्पेक वेरिएंट हो सकता है। इसमें 7-सीटर लेआउट देखने को मिला है।
देखी गई यूनिट में डीसीटी बैजिंग, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप, रूफ रेल, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप जैसे फीचर्स दिखाई दिए हैं।
फीचर्स से होगी लैस
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में किआ सोरेंटो को कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया जाता है। इसमें करीब 30-इंच का कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिया जाता है, जिसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं।
इसके अलावा एसयूवी में एआई आधारित तकनीक, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, डिजिटल एसी पैनल, पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल-टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
एसयूवी में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल, पुश-बटन स्टार्ट, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइटिंग, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप और रूफ रेल भी दिए जा सकते हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
किआ सोरेंटो को भारत में पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 1.6-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें टर्बो-डीजल इंजन का विकल्प भी दे सकती है।
ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। खास बात यह है कि सोरेंटो किआ की भारत में पेश की जाने वाली पहली ऑल-व्हील ड्राइव हाइब्रिड एसयूवी हो सकती है।
करीब 40 लाख रुपये हो सकती है कीमत
किआ की ओर से सोरेंटो को भारत में 4 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की तैयारी है। इसी दौरान कंपनी इसकी कीमत का खुलासा करेगी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 40 लाख रुपये हो सकती है।
टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा मुकाबला
भारत में किआ सोरेंटो को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में उतारा जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी लोकप्रिय एसयूवी से होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत, भारतीय स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट की जानकारी लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।
(मंजू कुमारी)
हीरो का डेब्यू, डायरेक्टर की पहली फिल्म, पूरी टीम नई नवेली... फिर भी बनी ब्लॉकबस्टर, इंडस्ट्री की खोल दी आंखें
हनुमान अंश' 2 करोड़ के बजट में बनी, 40 करोड़ कमाकर 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बनी. नीम करोली बाबा पर आधारित इस फिल्म ने बिना स्टार और प्रमोशन के सफलता हासिल की. ये कोई जादू नहीं, बल्कि दमदार कंटेंट की निशानी है. जहां मेकर्स ने साबित कर दिया कि सही दिशा, कामकाज और टैलेंट के दम पर कैसे फिल्में हिट होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








