जज्बे को सलाम: सिरोही की ‘धोनी’ उर्मिला ने रूढ़ियों को किया स्टंप आउट, अब क्रिकेट में नाम चमकाने का सपना
Cricketer Urmila Chaudhary Inspiring Story: जिस लड़की को कभी समाज ने घास काटने और गोबर उठाने तक सीमित रहने की सलाह दी, उसी उर्मिला चौधरी ने क्रिकेट के मैदान को अपना लक्ष्य बना लिया. सिरोही के पोसीतरा गांव की उर्मिला महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर विकेटकीपर बनीं. शुरुआत में परिवार और समाज दोनों की चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. पास के गांव की फुटबॉल खेलने वाली बेटियों का उदाहरण देकर परिवार को समझाया और अपनी राह बनाई. अब उर्मिला पुणे की क्रिकेट एकेडमी में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रही हैं. वह सिरोही की ओर से जिला स्तरीय मुकाबले खेल चुकी हैं और जून 2024 की चैलेंजर्स ट्रॉफी में भी हिस्सा ले चुकी हैं. उर्मिला का कहना है कि शादी के बाद भी वह क्रिकेट का मैदान नहीं छोड़ेंगी.
Vaibhav Sooryavanshi bowling: वैभव सूर्यवंशी का बॉलिंग एक्शन देख बौरा गए युवराज सिंह, जो बोला वो सुनकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी के बॉलिंग एक्शन पर एक मजेदार कमेंट किया है. वैभव इस समय दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं. क्वार्टर फाइनल मैच में वैभव ने गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 2 विकेट भी लिए. इसी पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने युवराज के साथ बॉलिंग करते हुए उनकी तस्वीर शेयर की थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









