Responsive Scrollable Menu

प्रभास को क्यों मिलता है फैंस का बेशुमार प्यार? एक्टर के करीबी ने किया रिवील

Prabhas Fans Love: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने अपने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनकी फैन फॉलाइंग काफी बड़ी है और उनके चाहने वाले उन्हें बहुत प्यार करते हैं. पैन-इंडिया स्टार प्रभास जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं, वह फिल्म 'फौजी' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो लीड रोल में हैं. फिल्म का डायरेक्शन 'सीता रामम' जैसी हिट बना चुके डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं. फौजी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसमें उनका दमदार अवतार देखने के लिए मिला था. इसी बीच एक्टर के करीबी और फौजी के डीओपी सुदीप चटर्जी ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं, साथ ही ये भी बताया कि उनके फैंस उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं. 

प्रभास को क्यों मिलता है फैंस का बेशुमार प्यार?

दरअसल, 'फौजी' के डीओपी सुदीप चटर्जी ने प्रभास की फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. इसके पहले वो ‘गुजारिश’, ‘डोर’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने प्रभास की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर जरा भी बनावट नहीं है और उनके साथ काम करने के बाद पता चलता है कि लोग उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं. उन्होंने बताया,  'मैंने जिन लोगों के साथ काम किया है, उनमें से हर कोई अपने तरीके से खास है, लेकिन प्रभास के साथ काम करने के बाद ही आप समझ पाते हैं कि लोग उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं. उनकी आंखों में बहुत सच्चाई है. उनमें जरा भी बनावट नहीं है. उनकी आंखों में एक ईमानदारी है, जो लेंस के जरिए एक खूबसूरत इंसान के तौर पर नजर आती है. ऑडियंस इसी चीज से जुड़ती है.'

फौजी के बारे में जानिए

वहीं, फिल्म फौजी के बारे में बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. इसके जरिए वह अपने करियर का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसमें वह काफी खतरनाक, इंटेंस अवतार देख दिखाई देंगे. इतना ही नहीं इसमें कई शानदार एक्शन भी हैं. मेकर्स पहले ही फिल्म से एक्टर की पहली झलक जारी कर चुकी हैं. जिसने उनके फैंस के बीच खासी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. बता दें यह फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, उनकी आखिरी फिल्म के बारे में बात की जाए तो वह 'द राजा साब' थी, जो इसी साल की शुरुआत में 9 जनवरी को रिलीज हुई थी. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं कर पाई थी. 

ये भी पढ़ें: ‘वो आतंकवादी नहीं हैं...', यश के स्टारडम पर सवाल उठाने वालों पर बुरी तरह भड़कीं एक्टर की मां, दिया मुंहतोड़ जवाब

बाहुबली से मिला स्टारडम

प्रभास ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म ईश्वर से की थी लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई. इसके बाद वह 'वर्षम' (2004) और 'छत्रपति' (2005) में नजर आए, ये फिल्में हिट साबित हुईं, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली. बाद में उनकी एक के बाद एक कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस काफी अच्छा प्रदर्शन किया. इसमें बिल्ला और रेबल जैसी फिल्में शामिल हैं. साल 2015 में प्रभास की बाहुबली फिल्म आई, इससे उन्हें स्टारडम मिला. इस फिल्म ने कमाई के मामले में साउथ ही नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. बाद में इसका दूसरा पार्ट आया, इसने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. बाहुबली के बाद प्रभास ने साहो, सलार और कल्कि 2898 एडी जैसी कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं.

ये भी पढ़ें: ‘वो आतंकवादी नहीं हैं...', यश के स्टारडम पर सवाल उठाने वालों पर बुरी तरह भड़कीं एक्टर की मां, दिया मुंहतोड़ जवाब

Continue reading on the app

GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही विकास दर

GDP Growth: दुनिया में चल रही यूएस और ईरान वॉर और भारीभरकम टैरिफ के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी है. वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है. यह बीते साल की समान अवधि की विकास दर 6.9 प्रतिशत से 0.9 प्रतिशत ज्यादा है. यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में नॉमिनल जीडीपी की विकास दर 10.3 प्रतिशत रही है. वहीं, वित्त  वर्ष 26 की पहली तिमाही में यह 8.1 प्रतिशत रही है. वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में रियल ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जबकि नॉमिनल आधार पर यह 11.5 प्रतिशत रहा है. 

पहली तिमाही में विकास को रफ्तार 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास को रफ्तार तृतीयक क्षेत्र ने दी है. इसकी विकास दर 10 प्रतिशत की रही है. इस दौरान, तृतीयक क्षेत्र में 'फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और प्रोफेशनल सर्विसेज' ने 12.1 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ तेजी का नेतृत्व किया है.

सेगमेंट की विकास दर 3.6 प्रतिशत रही

द्वितीयक क्षेत्र की विकास दर स्थिर कीमतों में 8.6 प्रतिशत और प्राथमिक क्षेत्र 2.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है. इस दौरान कृषि और उससे जुड़े सेगमेंट की विकास दर 3.6 प्रतिशत रही है. वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में सकल स्थिर पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) की वृद्धि दर 11.9 प्रतिशत रही है. यह वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 5.8 प्रतिशत थी.

2027 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ

वहीं,इस दौरान निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीएफ)में स्थिर कीमतों में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो दिखाता है कि देश में निजी खर्च भी तेजी से बढ़ रहा है. अगस्त की शुरुआती में मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी)  के फैसलों के ऐलान के दौरान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7 प्रतिशत बताया था.

उन्होंने कहा कि जून 2026 के बाद से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई-साइड पर पड़ने वाला दबाव कुछ कम हुआ है. साथ ही कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह से संघर्ष के फिर से बढ़ने के कारण ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और सप्लाई चेन को लेकर अनिश्चितता फिर से पैदा हो गई है.

स्रोत -आईएएनएस

 

Continue reading on the app

  Sports

मयंक अग्रवाल की 4 साल से नहीं हो पाई है टीम इंडिया में वापसी, अब इस देश में जाकर खेलेंगे क्रिकेट

टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे मयंक अग्रवाल ने इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया है. मयंक ने इस सीजन डरहम के साछ चार मैचों के लिए करार किया है. मयंक पिछले चार से टीम इंडिया में वापसी का राह देख रहे हैं. ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि वह काउंटी में दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को आकर्षित करें. Tue, 1 Sep 2026 11:23:08 +0530

  Videos
See all

Firecracker Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मचा हाहाकार | Kaushambi Blast News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T06:19:39+00:00

भारत की GDP ग्रोथ पर क्या बोले Gajendra Singh Shekhawat? |PM Modi |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T06:21:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers