Responsive Scrollable Menu

कौन हैं भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले 5 कप्तान, लिस्ट देख जानिए सभी के नाम

Youngest Captain in Domestic Cricket : भारत का घरेलू क्रिकेट दुनिया के सबसे मजबूत क्रिकेट ढांचे में से एक है. भारत में रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, ईरानी कप, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेले जाते हैं. इसके अलावा भारत में घरेलू स्तर पर तमाम क्रिकेट लीग भी होती हैं, जिसमें कई राज्यों की अलग-अलग लीग शामिल हैं. 

इनमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अलावा तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL), यूपी टी20 लीग (UP T20 League), महाराजा ट्रॉफी, केएससीए टी20 (कर्नाटक), दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL), महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL), शेरे पंजाब लीग जैसी तमाम शामिल हैं. 

इन टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाने का मौका मिलता है. इसमें भारत के तमाम युवा और अनुभवी खिलाड़ी खेलते हैं. ऐसे में देश के हर राज्य से अलग-अलग प्रतिभा निकलकर सामने आती है. इन खिलाड़ियों का एक बड़ा पुल तैयार किया जाता है. इन्ही हुनरमंद खिलाड़ियों में से टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों को चुना जाता है.

घेरलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी

भारत के तमाम राज्यों से टीम इंडिया में खिलाड़ियों को चुना जाता है. इसलिए भारत के लिए अलग-अलग राज्यों से कई ऐसे खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए समय-समय पर खेले हैं, जिन्होंने भारत का नाम रोशन किया है. ऐसे खिलाड़ियों में बंगाल के सौरव गांगुली, पंजाब के कपिल देव, हरभजन सिंह और युवराज सिंह, मुंबई के सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा, दिल्ली के वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली, कर्नाटक के केएल राहुल और करुण नायर, केरल के संजू सैमसन जैसे तमाम खिलाड़ी शामिल हैं. 

इन सभी खिलाड़ियों ने पहले घरेलू स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया और फिर इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए धमाल मचाया. इन खिलाड़ियों में कई खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में घरेलू क्रिकेट में अपने-अपने राज्य की कप्तानी भी की है. तो आइए आज हम घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तानों के बारे में जानते हैं.

घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी    

घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड बीते रविवार को वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ है. वैभव सूर्यवंशी ने पहले आईपीएल में धमाल मचाया. इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपनी प्रतिभा का हुनर बिखेरा. उन्होंने ये सब करने बाद अब घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाली लिस्ट में भी टॉप कर लिया है. तो इस मौके पर हम आपको भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं. 

1 - वैभव सूर्यवंशी

भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने नाम दर्ज हैं. उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के पहले सेमीफाइनल में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया. वैभव के नाम 30 अगस्त यानी रविवार को ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ. वैभव ने सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेले जाने वाले मैच में ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में कप्तानी का रिकॉर्ड बना डाला है. उन्होंने 15 साल में घरेलू क्रिकेट में कप्तानी की और इसके साथ ही वो घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले कप्तान बन चुके हैं. दरअसल, ईस्ट जोन की कप्तान ईशान किशन को मिली है. पहले सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन फील्डिंग के दौरान किशन कलाई में चोट खा बैठे.

इसके बाद ईशान को मैदान से बाहर जाना पड़ गया और उसके बाद टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी का जिम्मा संभाला. इसके साथ ही वो भारत के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए. उन्होंने इस रिकॉर्ड को हासिल कर ऋषभ पंत को का रिकॉर्ड तोड़ा है. 

2 - ऋषभ पंत

घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले कप्तानों की लिस्ट में अब ऋषभ पंत दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वैभव सूर्यवंशी के बाद अब वो भारत के लिए घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने वाले दूसरे युवा कप्तान बन चुके हैं. ऋषभ पंत ने 20 साल की उम्र में कप्तानी का जिम्मा संभाला था. 

ऋषभ पंत ने 20 साल की उम्र में दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी में कप्तानी का डेब्यू किया था. पंत ने रणजी ट्रॉफी 2021-18 सेशन में दिल्ली की कप्तानी संभाली और इसके साथ ही वो रणजी ट्रॉफी के फाइनल में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान भी बन गए थे.

3 - संजू सैमसन 

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. संजू घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. संजू सैमसन ने 20 साल की उम्र में केरल की टीम की कप्तानी संभाली थी. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2015-16 में केरल की कप्तानी की. इसके साथ ही वो केरल के लिए कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान भी बने. 

4 - सचिन तेंदुलकर 

घरेलू क्रिकेट में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तानों की लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत के पूर्व बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर भी मौजूद हैं. सचिन घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले चौथे कप्तान बने हुए हैं. सचिन ने 21 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी 1994-95 में मुंबई की कप्तानी की है. ऋषभ और संजू से पहले सचिल घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले युवा कप्तानों की लिस्ट में ऊपर थे.  

5 - हर्षद खाडिवाले

घरेलू क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले कप्तानों की लिस्ट में हर्षद खाडिवाले भी मौजूद हैं. वो इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. हर्षद ने महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी 2009-10 में 21 साल की उम में कप्तानी में डेब्यू किया था. दिनों के लिहाज से हर्षद सखाडिवाले सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं. इसलिए वो लिस्ट में पांचवें और सिचन चौथे स्थान पर हैं. 

ये भी पढ़ें : 'सिलेक्टर उसे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं...' पाकिस्तान की दिन-ब-दिन बदत्तर होती हालत का जिम्मेदार कौन? दिग्गज ने बताया नाम

Continue reading on the app

Rajat Dalal की Thar ने मारी कार को टक्कर, वीडियो हुआ वायरल, मची हलचल

Rajat Dalal Video: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर रजत दलाल अब एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार वजह बना है उनका पार्किंग वाला वीडियो. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रजत दलाल को देखा जा सकता है कि वो कैसे अपनी थार को एक बेहद क्राउडेड पार्किंग एरिया से निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. वहीं इसी दौरान उनकी थार सामने खड़ी दूसरी कार से टकराती हुई नजर आई. 
दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्किंग में काफी सारी गाड़ियां खड़ी हैं और रजत की थार के ठीक सामने ही एक कार पार्क की हुई   है. जगह काफी कम होने की वजह से उन्हें अपनी गाड़ी बाहर निकालने में काफी ज्यादा परेशानी हुई. 

बताया जा रहा है कि रजत को अपनी गाड़ी निकालने के लिए करीब 45 से 50 मिनट का इंतजार करना पड़ा. रजत के मुताबिक सामने खड़ी कार पर कोई कांटेक्ट नंबर भी लिखा हुआ नहीं था. जिसकी वजह से वो ओनर को संपर्क भी नहीं कर पाए. इसके बाद सामने आए वीडियो में रजत अपनी थार को निकालने के लिए मैन्यूवर करते हुए नजर आते हैं और इसी दौरान उनकी गाड़ी दूसरी कार से टकरा जाती है. खैर अब इस पूरे इंसिडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है और लोग भी इस पर तरह-तरह के अपने रिएक्शंस दे रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson के 8 विकेट से ढहा Pakistan, England ने Lord's Test जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 194 रन की बड़ी जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की इस जीत के नायक ओली रॉबिन्सन रहे, जिन्होंने पूरे मुकाबले में आठ विकेट लेकर पाकिस्तान की दूसरी पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 97 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

389 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम मुश्किल पिच पर 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉबिन्सन ने पहली पारी में 11 रन देकर चार विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। रॉबिन्सन ने चार गेंदों के भीतर दो विकेट लेकर मेहमान टीम को सात रन पर दो झटके दे दिए। इसके बाद तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कप्तान बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को 14 रन पर तीन विकेट के संकट में पहुंचा दिया।

हालांकि, सऊद शकील और कप्तान शान मसूद ने कुछ समय तक इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। रॉबिन्सन ने शान मसूद को 26 रन पर पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। मैदानी अंपायर के नॉट आउट फैसले को समीक्षा के बाद बदला गया।

इसके बाद मोहम्मद रिजवान भी रॉबिन्सन की गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए। दूसरी ओर शकील ने शानदार संघर्ष जारी रखा। उन्होंने 122 गेंदों पर 97 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे। उन्होंने जोश टंग की गेंदों पर लगातार आक्रामक शॉट लगाए और छक्के के साथ 86 रन तक पहुंचे। इसके बाद एक और बेहतरीन प्रहार से वह 90 के पार पहुंचे।

हालांकि, शतक से महज तीन रन पहले शकील टंग की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर हैरी ब्रूक के हाथों कैच हो गए। पवेलियन लौटते समय मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने खड़े होकर उनकी पारी की सराहना की।

गौरतलब है कि पाकिस्तान उस समय 169 रन पर सात विकेट गंवा चुका था। इमाम-उल-हक पिंडली की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे। जोश टंग ने इसके बाद खुर्रम शहजाद को बोल्ड किया और मोहम्मद अली का कैच हैरी ब्रूक के हाथों स्लिप में कराकर पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी।

इस जीत से इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की तालिका में श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गया है। उसका अंक प्रतिशत 34.44 है। हालांकि, इंग्लैंड के पास अभी चार टेस्ट बाकी हैं और खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह अब भी मुश्किल है। पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे है और उसका अंक प्रतिशत 19.05 से घटकर 16.67 रह गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत अगर अपने बाकी सातों टेस्ट जीत लेता है तो इंग्लैंड उसके अंक प्रतिशत से आगे नहीं निकल सकेगा। ऐसे में लॉर्ड्स की जीत के बावजूद इंग्लैंड के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का सफर चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
Mon, 31 Aug 2026 19:38:00 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | Rahul पर मुकदमा तो Congress भी पहुंची थाने...दरोगा जी नहीं माने !Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:16:56+00:00

Ankit Baliyan Accused Encounter: शूटरों के एनकाउंटर पर बालियान की पत्नी का बयान! CM Yogi।Shamli News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers