Responsive Scrollable Menu

अंकित बालियान हत्याकांड: जयंत चौधरी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, प्रशासन की कार्रवाई पर जताया भरोसा

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने शामली में मारे गए हरियाणवी गायक-यूट्यूबर अंकित बालियान के परिवार से सोमवार को मुलाकात की और कहा कि ‘‘जघन्य’’ और ‘‘सुनियोजित’’ हत्या को पुलिस एवं प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। चौधरी ने बंती खेड़ा गांव में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। रालोद प्रमुख ने कहा कि उन्होंने रविवार को लखनऊ में एक बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष यह मामला उठाया था।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंकित कलाकार थे। जिस तरह से इस जघन्य अपराध की साजिश रची गई और उसे अंजाम दिया गया, उसे गंभीरता से लिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की है और कार्रवाई जारी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं परिवार से मिलने आया हूं। मैंने उनके (अंकित के) पिता, जो सेना में सेवा दे चुके हैं, से कहा कि उन्हें मजबूत और धैर्यवान रहना चाहिए।’’ अंकित बालियान 26 अगस्त की शाम शामली के कोतवाली क्षेत्र में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। बलियान को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हत्या के मामले में वांछित और 50-50 हजार रुपये के इनामी दो संदिग्ध शार्पशूटर मोहित और सुमित सोमवार को शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। चौधरी ने कहा कि कानून-व्यवस्था तभी प्रभावी ढंग से बनाए रखी जा सकती है जब नागरिक व्यवस्था पर भरोसा करें और पुलिस जांच और कामकाज में न्यूनतम अनैतिक राजनीतिक हस्तक्षेप हो। उन्होंने कहा, कानून की अपनी प्रक्रिया होती है।

व्यवस्था में विश्वास होना चाहिए और पुलिस के पास अपना अधिकार होना चाहिए। जब ये तीन चीजें होती हैं, तो ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की जाती है। इस सवाल पर कि क्या उनकी टिप्पणी समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की आलोचना का जवाब है, चौधरी ने कहा कि ऐसी घटना के बाद हर व्यक्ति को पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए।

इससे पहले यादव ने हत्या को लेकर चौधरी का नाम लिए बिना उनकी आलोचना की थी और सवाल उठाया था कि क्या वह शोक संतप्त परिवार से मिलने गए। अपनी एक टिप्पणी में, यादव ने इस घटना को जाट समुदाय पर हमला बताया और कहा कि जाट समुदाय इससे नाराज है। इस मुद्दे पर जुबानी जंग भी शुरू हो गई क्योंकि चौधरी का रालोद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन में शामिल होने से पहले 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा का सहयोगी था।

शामली लोकसभा क्षेत्र से सपा की इकरा हसन सांसद हैं। उन्होंने हाल में बालियान परिवार से मुलाकात की और परिवार की यादव से फोन पर बातचीत कराई। यादव ने परिवार को अपने और अपनी पार्टी की ओर से हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया था।

सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के मारे जाने की परिस्थितियों के संबंध में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के सवालों के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि वह मुठभेड़ शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे और पुलिस परिस्थितियों की व्याख्या कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां जो भी हों, पुलिस उसका जवाब दे सकती है। जवाबी कार्रवाई कैसे हुई, यह पुलिस को बताना है।

ऐसी कार्रवाई कोई पूर्व नियोजित या राजनीतिक नीति नहीं है।’’ चौधरी ने सभी पक्षों से संवेदनशीलता से बात करने का आग्रह किया क्योंकि परिवार ने अपना बेटा खोया है। चौधरी ने कहा, ‘‘यह विश्वास होना चाहिए कि सरकार कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं कर रही है। अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है, लेकिन ऐसी गंभीर घटनाओं की जांच में स्वाभाविक रूप से कुछ समय लगता है।’’ रालोद प्रमुख ने कहा कि हत्या से क्षेत्र के लोगों में डर पैदा हो गया है, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

चौधरी ने कहा कि रविवार को लखनऊ में आदित्यनाथ के साथ उनकी चर्चा में बालियान परिवार भी शामिल था।

Continue reading on the app

Pari Chowk से Kashmere Gate तक छात्रा का गैंगरेप | #breakingnews #viralvideo #shorts

Pari Chowk से Kashmere Gate तक छात्रा का गैंगरेप | #breakingnews #viralvideo #shorts _DM डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson के 8 विकेट से ढहा Pakistan, England ने Lord's Test जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 194 रन की बड़ी जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की इस जीत के नायक ओली रॉबिन्सन रहे, जिन्होंने पूरे मुकाबले में आठ विकेट लेकर पाकिस्तान की दूसरी पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 97 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

389 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम मुश्किल पिच पर 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉबिन्सन ने पहली पारी में 11 रन देकर चार विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। रॉबिन्सन ने चार गेंदों के भीतर दो विकेट लेकर मेहमान टीम को सात रन पर दो झटके दे दिए। इसके बाद तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कप्तान बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को 14 रन पर तीन विकेट के संकट में पहुंचा दिया।

हालांकि, सऊद शकील और कप्तान शान मसूद ने कुछ समय तक इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। रॉबिन्सन ने शान मसूद को 26 रन पर पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। मैदानी अंपायर के नॉट आउट फैसले को समीक्षा के बाद बदला गया।

इसके बाद मोहम्मद रिजवान भी रॉबिन्सन की गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए। दूसरी ओर शकील ने शानदार संघर्ष जारी रखा। उन्होंने 122 गेंदों पर 97 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे। उन्होंने जोश टंग की गेंदों पर लगातार आक्रामक शॉट लगाए और छक्के के साथ 86 रन तक पहुंचे। इसके बाद एक और बेहतरीन प्रहार से वह 90 के पार पहुंचे।

हालांकि, शतक से महज तीन रन पहले शकील टंग की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर हैरी ब्रूक के हाथों कैच हो गए। पवेलियन लौटते समय मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने खड़े होकर उनकी पारी की सराहना की।

गौरतलब है कि पाकिस्तान उस समय 169 रन पर सात विकेट गंवा चुका था। इमाम-उल-हक पिंडली की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे। जोश टंग ने इसके बाद खुर्रम शहजाद को बोल्ड किया और मोहम्मद अली का कैच हैरी ब्रूक के हाथों स्लिप में कराकर पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी।

इस जीत से इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की तालिका में श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गया है। उसका अंक प्रतिशत 34.44 है। हालांकि, इंग्लैंड के पास अभी चार टेस्ट बाकी हैं और खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह अब भी मुश्किल है। पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे है और उसका अंक प्रतिशत 19.05 से घटकर 16.67 रह गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत अगर अपने बाकी सातों टेस्ट जीत लेता है तो इंग्लैंड उसके अंक प्रतिशत से आगे नहीं निकल सकेगा। ऐसे में लॉर्ड्स की जीत के बावजूद इंग्लैंड के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का सफर चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
Mon, 31 Aug 2026 19:38:00 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | Rahul पर मुकदमा तो Congress भी पहुंची थाने...दरोगा जी नहीं माने !Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:16:56+00:00

Ankit Baliyan Accused Encounter: शूटरों के एनकाउंटर पर बालियान की पत्नी का बयान! CM Yogi।Shamli News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers