Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu में Aavin दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये बढ़ा, अब प्रति लीटर मिलेंगे 44 रुपये

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को आविन दूध के खरीद मूल्य में और बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य भर के डेयरी किसानों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करना है। ‘आविन’ तमिलनाडु सरकार का आधिकारिक दूध और डेयरी ब्रांड है, जो ‘अमूल’ की तरह एक सहकारी समिति के रूप में संचालित होता है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में आविन दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये बढ़ा, सीएम ने की कई बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा

डेयरी किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दूध के खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके बाद दूध का खरीद मूल्य 41 रुपये से बढ़कर 44 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मूल्य में इस नयी वृद्धि की घोषणा 19 अगस्त को विधानसभा में की गई उस पिछली बढ़ोतरी के ठीक बाद आई है, जिसमें खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर किया गया था।

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री Vijay ने Aavin दूध खरीद मूल्य बढ़ाने के साथ थूथुकुडी में थर्मल पावर प्लांट को दी मंजूरी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को राज्य के दूध उत्पादक किसानों के लिए सहकारी समिति ‘आविन के दूध के खरीद मूल्य में और बढ़ोतरी करने तथा बिजली, सेमीकंडक्टर और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्रों में कई करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे दूध का खरीद मूल्य 41 रुपये से बढ़कर 44 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मूल्य में इस नयी बढ़ोतरी की घोषणा 19 अगस्त को विधानसभा में की गई उस पिछली वृद्धि के ठीक बाद आई है, जिसमें खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुओं के चारे की बढ़ती लागत और रखरखाव के खर्चों को लेकर दूध उत्पादक किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले से राज्य सरकार पर प्रति माह 60 करोड़ रुपये और सालाना 720 करोड़ रुपये का का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में Aavin दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये बढ़ा, अब प्रति लीटर मिलेंगे 44 रुपये

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री विजय ने राज्य भर में बिजली, सेमीकंडक्टर और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में कई करोड़ रुपये के बड़े बुनियादी ढांचे के विकास की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पारेषण सुधार योजना के तहत 196 नये सब-स्टेशन स्थापित करने और 15,000 किलोमीटर लंबी बिजली लाइनें बिछाने के लिए 33,066 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत थूथुकुडी में 20,800 करोड़ रुपये के निवेश से 1,600 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री थोप्पू एन डी वेंकटचलम ने द्रमुक छोड़ी

शहरी क्षेत्रों में बाढ़ से बचाव और बिजली की अधिक मांग से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई के बिजली आपूर्ति नेटवर्क को 1,762 करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ किया जाएगा। कांचीपुरम जिले के मधुरमंगलम में 175 करोड़ रुपये की लागत से एक सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, डिजिटल वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कोयंबटूर में 400 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रौद्योगिकी केंद्र बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री विजय ने औद्योगिक आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने के लिए तिरुचिरापल्ली क्षेत्र में एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की।

Continue reading on the app

  Sports

5 रन देकर 7 विकेट... एशिया कप में अटापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Chamari Athapaththu world records: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. वह एशिया कप (मेंस और वुमेंस) के एक ही मैच में 7 शिकार करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. 3.3 ओवर के इस जादुई स्पेल के साथ उन्होंने जेवेरिया खान का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और श्रीलंकाई टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया. Wed, 2 Sep 2026 23:46:07 +0530

  Videos
See all

रांची में भारी बारिश का कहर, झरने उफान पर! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:36:56+00:00

CM विजय और दादी का प्यारा VIDEO! #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T19:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers