'प्लीज CM योगी...', एनकाउंटर के बाद सिंगर अंकित बालियान का परिवार आया सामने, मां-बहन और पत्नी ने की ये मांग
Singer Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान हत्या केस में पुलिस ने सोमवार सुबह शामली में 2 शूटर्स को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. अंकित की मां ने पहले भी एनकाउंटर की मांग की थी. एनकाउंटर के बाद अंकित की मां अमरेश बालियान का नया बयान सामने आया है. इसमे उन्होंने सीएम योगी से एक और मांग की है.
ANI से बात करते हुए सिंगर अंकित की मां अमरेश बालियान ने कहा कि CM योगी, मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं. आपने इसमें शामिल दो लोगों को तो पकड़ लिया. अब प्लीज उन लोगों को भी पकड़िए जो अभी भी फरार हैं. कहा कि सबसे बड़ी बात, उस मास्टरमाइंड को पकड़िए जिसने यह सब प्लान किया था. वही तो सब कुछ करवा रहा था.
#WATCH | Shamli, UP: On the encounter of two prime shooters in the Haryanvi singer and actor Ankit Baliyan murder case, mother of Ankit Baliyan, Amaresh Baliyan, says, "CM Yogi, I beg of you with folded hands. You caught the two men involved... Now, please catch the others who… pic.twitter.com/NB3edzA4y5
— ANI (@ANI) August 31, 2026
अंकित के पिता ने सीएम का किया शुक्रिया
एक्टर अंकित बालियान मर्डर केस में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर अंकित के पिता सतबीर बालियान ने कहा कि मैं CM योगी और पुलिस का शुक्रिया अदा करता हूं. हम बस यही चाहते हैं कि इस गैंग का पूरी तरह सफाया हो जाए.
#WATCH | Shamli, UP: On the encounter of two prime shooters in the Haryanvi singer and actor Ankit Baliyan murder case, father of Ankit Baliyan, Satbir Baliyan, says, "I thank CM Yogi and the police... what we want is that this gang must be uprooted." pic.twitter.com/CUyscVr9zf
— ANI (@ANI) August 31, 2026
डिप्टी सीएम पाठक ने दी हिदायत
अंकित बालियान मर्डर केस में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मशहूर सिंगर अंकित बालियान के बेरहम हत्यारों को आज पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देगी जो उन पर हमला करेंगे. आज राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है, क्योंकि अपराधियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. अंकित बालियान की बेरहमी से हुई हत्या से पूरा राज्य बहुत दुखी था. आज हत्यारों को उनके किए की सजा मिल गई है.
यह भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर
'अंकित के नाम पर स्टेडियम बने, मूर्ति लगे'- बहन
एनकाउंटर पर अंकित की बहन रीना ने कहा कि हम संतुष्ट तो हैं, लेकिन असली संतुष्टि तब तक नहीं मिलेगी जब तक मेरे भाई के कातिलों का पूरी तरह सफाया न हो जाए और उन्हें सजा न मिल जाए. तब तक न तो हमें संतुष्टि मिलेगी और न ही हम चैन से बैठेंगे. मेरी एक और गुजारिश है. मेरे माता-पिता बुज़ुर्ग हैं.
कहा कि मेरा भाई अंकित ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और मेरे माता-पिता का कोई और सहारा नहीं है. मेरी गुजारिश है कि मेरे भाई की जगह परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाए. मैं यह भी चाहती हूं कि अंकित के नाम पर कुछ बनाया जाए, शायद एक स्टेडियम और वहां उनकी मूर्ति लगाई जाए. मैं आपसे हाथ जोड़कर यह अपील करती हूं.
पत्नी ने भी की आर्थिक मदद की मांग
अंकित मर्डर केस में एनकाउंटर पर उनकी पत्नी स्वाति ने कहा कि अब तक हुई कार्रवाई से हमें कुछ राहत मिली है, इससे पता चलता है कि पुलिस प्रशासन अच्छा काम कर रहा है और मुख्यमंत्री ने भी इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है, मैं मुख्यमंत्री योगी का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करना चाहती हूं. साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगी कि काम अभी पूरा नहीं हुआ है. कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं. गुजारिश करना चाहती हूं कि वे हमारे परिवार की मुश्किल स्थिति और उस कठिन दौर को समझें जिससे हम गुजर रहे हैं. हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और हम चाहते हैं कि अंकित का नाम हमेशा जिंदा रहे. कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अपील करती हूं कि वे इस मामले में तेजी बनाए रखें और हर संभव मदद दें.
'हीरो जैसा नहीं दिखते' कहकर किया गया रिजेक्ट, आज करोड़ों की दौलत के मालिक हैं राजकुमार राव
Rajkummar Rao Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. आज एक्टर की फिल्मों का उनके फैंस को इंतजार रहता है और कई फिल्म मेकर्स भी उन्हें कास्ट करना चाहते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें सिर्फ उनके लुक्स की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था. कई लोगों का मानना था कि वो हीरो जैसे नहीं दिखते. लेकिन राजकुमार ने अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाई और करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बने.
लुक्स की वजह से झेला रिजेक्शन
हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार राव 31 अगस्त (Rajkummar Rao Birthday) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. राजकुमार बचपन से ही एक्टर बनने चाहते थे. ऐसे में पढ़ाई पूरी करने के बात उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. लेकिन इसके बाद मुंबई में उनका सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन वो लगातार रिजेक्ट हुए. उन्हें ये कहा जाता था कि वो हीरो जैसे नहीं लगते हैं.
झेली पैसों की किल्लत
बॉलीवुड में सफलता हासिल करने से पहले राजकुमार को काफी पापड़ बेलने पड़े. राजकुमार राव ने वो दौर भी देखा जब उनके बैंक एकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे और उनके पासस खान के भी पैसे नहीं हुआ करते थे. एक्टर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि शुरुआती दिनों में उनके पास इतने कम पैसे होते थे कि उन्हें हर खर्च सोच-समझकर करना पड़ता था. इसके बाद राजकुमार को उनका पहला ब्रेक साल 2010 में फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' से मिला.
ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: विकेंड पर छाई यश की 'टॉक्सिक, KGF 2 और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
राजकुमार राव की फिल्में
हालांकि राजकुमार राव को सबसे पहले पॉपुलैरिटी साल 2013 की फिल्म 'काय पो छे' से मिली थी. इसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी काम किया था. इसके बाद राजकुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स', 'अलीगढ़', 'ट्रैप्ड', 'स्त्री', 'बरेली की बर्फी', 'न्यूटन' और 'श्रीकांत' जैसी फिल्मों में एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. फिल्म शाहिद के लिए तो राजकुमार को नेशनल अवॉर्ड भी मिला. वहीं, अब एक्टर जल्द ही सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक 'प्रहार' और सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे.
राजकुमार की नेटवर्थ
आज राजकुमार राव बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी अलग पहचान बनाई है. दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने न सिर्फ इंडस्ट्री में जगह बनाई, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव की कुल नेटवर्थ (Rajkummar Rao Net Worth) करीब 81 करोड़ रुपये है. राज फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य बिजनेस वेंचर्स से तगड़ी कमाई करते हैं. जानकारी के मुताबिक, एक्टर 1 फिल्म के लिए करीब 5 से 6 करोड़ और एक एड के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं राजकुमार
राजकुमार राव बेहज ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. एक्टरऔर उनकी पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक शानदार ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं. इस घर की कीमत करीब 44 करोड़ रुपये है. तीन मंजिलों में फैले इस घर में स्पाइरल सीढ़ियां, पूजा एरिया, बुद्धा-थीम डेकोर और शानदार इंटीरियर है. वहीं, एक्टर को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके गैराज में Audi Q7, Mercedes-Benz GLS, Mercedes-Benz CLA 200 और Lexus LM 350h जैसी महंगी कारें शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास Harley-Davidson Fat Bob बाइक भी है.
ये भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









