Responsive Scrollable Menu

'हीरो जैसा नहीं दिखते' कहकर किया गया रिजेक्ट, आज करोड़ों की दौलत के मालिक हैं राजकुमार राव

Rajkummar Rao Birthday Special: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. आज एक्टर की फिल्मों का उनके फैंस को इंतजार रहता है और कई फिल्म मेकर्स भी उन्हें कास्ट करना चाहते हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें सिर्फ उनके लुक्स की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था. कई लोगों का मानना था कि वो हीरो जैसे नहीं दिखते. लेकिन राजकुमार ने अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाई और करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बने.

लुक्स की वजह से झेला रिजेक्शन

हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार राव 31 अगस्त  (Rajkummar Rao Birthday) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. राजकुमार बचपन से ही एक्टर बनने चाहते थे. ऐसे में पढ़ाई पूरी करने के बात उन्होंने  फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. लेकिन इसके बाद मुंबई में उनका सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन वो लगातार रिजेक्ट हुए. उन्हें ये कहा जाता था कि वो हीरो जैसे नहीं लगते हैं.

झेली पैसों की किल्लत

बॉलीवुड में सफलता हासिल करने से पहले राजकुमार को काफी पापड़ बेलने पड़े. राजकुमार राव ने वो दौर भी देखा जब उनके बैंक एकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे और उनके पासस खान के भी पैसे नहीं हुआ करते थे. एक्टर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि शुरुआती दिनों में उनके पास इतने कम पैसे होते थे कि उन्हें हर खर्च सोच-समझकर करना पड़ता था. इसके बाद राजकुमार को उनका पहला ब्रेक साल 2010 में  फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा' से मिला. 

ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: विकेंड पर छाई यश की 'टॉक्सिक, KGF 2 और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

राजकुमार राव की फिल्में

हालांकि राजकुमार राव को सबसे पहले पॉपुलैरिटी साल 2013 की फिल्म 'काय पो छे' से मिली थी. इसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी काम किया था. इसके बाद राजकुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स', 'अलीगढ़', 'ट्रैप्ड', 'स्त्री', 'बरेली की बर्फी', 'न्यूटन' और 'श्रीकांत' जैसी फिल्मों में एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. फिल्म शाहिद के लिए तो राजकुमार को नेशनल अवॉर्ड भी मिला. वहीं, अब एक्टर जल्द ही सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक 'प्रहार' और सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे.

राजकुमार की नेटवर्थ

आज राजकुमार राव बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी अलग पहचान बनाई है. दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने न सिर्फ इंडस्ट्री में जगह बनाई, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव की कुल नेटवर्थ (Rajkummar Rao Net Worth) करीब 81 करोड़ रुपये है. राज फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य बिजनेस वेंचर्स  से तगड़ी कमाई करते हैं. जानकारी के मुताबिक, एक्टर 1 फिल्म के लिए  करीब 5 से 6 करोड़ और एक एड के लिए  1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं राजकुमार

राजकुमार राव  बेहज ही लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं. एक्टरऔर उनकी पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक शानदार ट्रिप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं. इस घर की कीमत करीब 44 करोड़ रुपये है. तीन मंजिलों में फैले इस घर में स्पाइरल सीढ़ियां, पूजा एरिया, बुद्धा-थीम डेकोर और शानदार इंटीरियर है. वहीं, एक्टर को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके गैराज में Audi Q7, Mercedes-Benz GLS, Mercedes-Benz CLA 200 और Lexus LM 350h जैसी महंगी कारें शामिल हैं. इसके अलावा उनके पास Harley-Davidson Fat Bob बाइक भी है.

ये भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर बालियान के हत्यारों का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

Continue reading on the app

महिला एशिया कप के पहले ही मैच में दीप्ति शर्मा ने रच दिया इतिहास, इस मामले में बन गईं नंबर-1 गेंदबाज

Deepti Sharma Record: महिला एशिया कप 2026 का आगाज भारतीय क्रिकेट टीम ने थाईलैंड को हराकर जीत के साथ किया है. थाईलैंड के साथ खेले गए इस मुकाबले में भारतीय अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिया. दीप्ति ने इस मुकाबले में 3 विकेट लिए और इसी के साथ वह महिला T20I क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग को पीछे छोड़ने का काम किया है.

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के 3 बल्लेबाजों को किया आउट

भारतीय क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने महिला एशिया कप 2026 के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और भारत को जीत दिलाने में गेंद के साथ अहम भूमिका निभाई. इस मुकाबले में उन्होंने महज 1.1 ओवर गेंदबाजी की और बिना एक भी रन दिए 3 विकेट चटका लिए. उनकी इस विकेटचटकाऊ गेंदबाजी की बदौलत थाईलैंड की टीम सिर्फ 65 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ने मैच को बड़े अंतर से जीत लिया.

दीप्ति शर्मा बनीं नंबर-1 गेंदबाज

थाईलैंड के साथ खेले गए मुकाबले में 3 विकेट लेने के साथ वह वुमेन्स T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. दीप्ति ने 2016 से अब तक 150 मैच खेले हैं, जिसकी 147 पारियों में 19.58 के औसत से 171 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 6.34 की रही है.

दीप्ति ने इस मामले में थाईलैंड की 22 वर्षीय खिलाड़ी थिपाचा पुत्थावोंग को पीछे छोड़ा है. जिसने 2019 से अब तक 109 मैच खेले हैं, जिसकी 106 पारियों में 9.23 के औसत से 170 विकेट लिए हैं. उनकी इकोनॉमी 13.48 की रही है.

टीम इंडिया ने 94 रन से जीता मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मुकाबला थाईलैंड के साथ खेला, जिसे एकतरफा अंदाज में जीत लिया. मैच में थाईलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जहां, भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगा दिए. भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 36 गेंद पर 64 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं, स्मृति मंधाना 10 गेंद पर 19, प्रतिका रावल 18 गेंद पर 22 और भारती फूलमाली ने 14 गेंद पर 13 रन की पारी खेली. इस तरह भारत ने थाईलैंड के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा.

मगर, थाईलैंड की टीम 17वें ओवर की पहली गेंद पर ही महज 65 रन पर ऑलआउट हो गई. थाईलैंड की ओर से सिर्फ नन्नापत कोंचारोएनकाई दहाई का आंकड़ा छू पाईं और वह 48 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुईं. इस तरह टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रन से हराकर महिला एशिया कप के अभियान की विजयी शुरुआत की. आपको बता दें, पहले मैच में भारत के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाली शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की जीत से बदला WTC प्वॉइंट्स टेबल का हाल, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, तो पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल, समझें समीकरण


Continue reading on the app

  Sports

Imam ul Haq Controversy Live: इमाम उल हक के फेक इंजरी से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने गंवाया सीरीज

इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गई पाकिस्तान टीम में बवाल मचा हुआ है. लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद पीसीबी ने अचनाक 7 प्लेयर को इंग्लैंड से वापस बुला लिया है. इसमें इमाम उल हक भी हैं. इमाम उल हक लॉर्ड्स टेस्ट में चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे. उनकी चोट लेकर कहा जा रहा है उन्होंने बहाना बनाया है. Tue, 1 Sep 2026 09:02:34 +0530

  Videos
See all

Kaushambi Blast Case News: कौशांबी फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 लोगों के खिलाफ FIR #shorts #upnews #blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T03:15:56+00:00

LPG Cylinder New Rate: LPG सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा | LPG Rate Today | Breaking News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T03:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers