Responsive Scrollable Menu

नमी भरी हवा से बिगड़ जाता है हेयरस्टाइल? बालों को सीधा रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Straight Hair Care in Humidity: ह्यूमिडिटी में बालों को सीधा और फ्रिज-फ्री रखने के लिए सही कंडीशनिंग, पूरी तरह सूखे बालों पर हीट स्टाइलिंग, एंटी-फ्रिज सीरम और रात में सही हेयर केयर जरूरी है. कुछ छोटी आदतें बदलकर बाल ज्यादा समय तक स्मूद रखे जा सकते हैं.

Continue reading on the app

फरीदाबाद के कॉलेज में सिंगर सुनंदा शर्मा ने मचाया धमाल:झूम उठे स्टूडेंट्स, तालियों-सीटियों से गूंजा परिसर; पंजाबी सुरों से सजी शाम

फरीदाबाद शहर के एक निजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी और बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं में जोश भर दिया। सुनंदा शर्मा के मंच पर पहुंचते ही कॉलेज परिसर तालियों और सीटियों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अन्य लोग उन्हें देखने और सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे। गायिका ने अपने लोकप्रिय पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कई गीतों पर विद्यार्थी उनके साथ गाते और झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सुनंदा शर्मा ने एक के बाद एक अपने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन से उनके वीडियो बनाए और प्रस्तुति के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। सुनंदा शर्मा ने भी मंच से विद्यार्थियों के उत्साह का जवाब देते हुए उनसे बातचीत की और संगीत के साथ कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया। सोशल मीडिया से शुरू हुआ संगीत का सफर सुनंदा शर्मा का संगीत सफर सोशल मीडिया से शुरू हुआ। उन्होंने पंजाबी गीत 'सुच्चा सूरमा' गाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था। यह गीत लोगों को काफी पसंद आया और इसके बाद उन्हें पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में काम करने के मौके मिलने लगे। इसके बाद 'बिल्ली अख' और 'पटाके' जैसे गीतों ने उन्हें खास पहचान दिलाई। पंजाबी संगीत से बॉलीवुड तक बनाई पहचान सुनंदा शर्मा ने पंजाबी संगीत के साथ बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने बादशाह के साथ फिल्म 'नवाबजादे' के लिए 'तेरे नाल नचना' गीत गाया। इसके बाद 'लुका छुपी' फिल्म का 'पोस्टर लगवा दो' और 'जय मम्मी दी' का 'मम्मी नू पसंद' जैसे गीत भी उनके खाते में आए। 'बारिश की जाए' गीत में भी उनकी आवाज सुनने को मिली। अभिनय में भी आजमाया हाथ सुनंदा शर्मा ने गायकी के साथ अभिनय में भी कदम रखा। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ पंजाबी फिल्म 'सज्जन सिंह रंगरूट' से अभिनय की शुरुआत की। वर्ष 2024 में उन्होंने कान फिल्म महोत्सव में भी भारत और पंजाबी संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया।

Continue reading on the app

  Sports

गिलक्रिस्ट-धोनी या पोंटिंग नहीं, ये है टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कप्तान

unbreakable cricket records: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है. वह कप्तान के रूप में इस फॉर्मेट में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर भी बने हुए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर के बल्लेबाज ने 7000 रन का आंकड़ा भी नहीं छुआ है. टॉप-5 लिस्ट में एमएस धोनी का नाम शामिल नहीं है. Mon, 31 Aug 2026 09:01:01 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन पर आया बड़ा अपडेट! | Crime | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:15:06+00:00

China Exposed on Nepal Floods LIVE: नेपाल में फिर महा-विनाश की आहट! | Balen Shah | Jinping |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:05:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers