'खार्ग द्वीप के परखच्चे उड़ा दिए....', राष्ट्रपति ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा, जारी किया तबाही का AI वीडियो
Kharg Island: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है. पहले अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागीं. इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक AI से बना वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि ईरान का प्रमुख ऊर्जा केंद्र खार्ग द्वीप पूरी तरह तबाह हो रहा है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि करने वाला कोई दूसरा सबूत सामने नहीं आया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खार्ग द्वीप पर ईरानी ऊर्जा केंद्र पर हमले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. इस मामले में व्हाइट हाउस और अमेरिकी रक्षा विभाग से भी जानकारी मांगी गई, लेकिन तुरंत कोई जवाब नहीं मिला.
Kharg Island being blown to smithereens!!! President DJT
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) August 31, 2026
( TS: Aug 30 2026, 10:18 PM ET ) pic.twitter.com/PCMlBJHzne
ईरान के लिए अहम है खार्ग द्वीप
ईरान के लिए खार्ग द्वीप बेहद अहम है, क्योंकि उसके कुल कच्चे तेल के निर्यात का करीब 90 से 95 फीसदी हिस्सा इसी द्वीप के टर्मिनल से होकर जाता है. यहां बड़ी मात्रा में कच्चा तेल स्टोर किया जाता है और बड़े तेल टैंकरों में भरा जाता है. इस तेल से ईरान को अरबों डॉलर की कमाई होती है. द्वीप के आसपास समुद्र काफी गहरा है, इसलिए बड़े जहाज आसानी से यहां पहुंच सकते हैं और फारस की खाड़ी व होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल दूसरे देशों तक ले जाते हैं. ऐसे में खार्ग द्वीप को नुकसान पहुंचने से ईरान का तेल निर्यात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है और उसकी अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, बदले में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें
AI से बनाया गया वीडियो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है. हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में कोई और जानकारी या सबूत नहीं दिया. वहीं, रॉयटर्स की जांच में सामने आया कि ट्रंप के पोस्ट के साथ शेयर किया गया धमाकों वाला वीडियो संभवतः AI की मदद से बनाया गया था. AI से बदली गई तस्वीरों और वीडियो की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर ने भी इसमें हेरफेर के संकेत दिए हैं.
DPL 2026 में तेजस्वी दहिया की टीम साउथ दिल्ली ने दर्ज की खिताबी जीत, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से हराया
DPL 2026 Winner: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब तेजस्वी दहिया की टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने अपने नाम कर लिया है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रैंड फिनाले मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम ने 183 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली की टीम ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिया था 183 रनों का लक्ष्य
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगाए.
इस टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी समर्थ सिंह ने खेली, जो 27 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए. युगल सिंह 32 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान जोंटी सिधु 36 रन बनाकर चलते बने. इस तरह फाइनल मैच में सेंट्रल दिल्ली की टीम ने साउथ दिल्ली को 183 रनों का लक्ष्य दिया.
साउथ दिल्ली ने 7 विकेट से दर्ज की जीत
????•????•????•????•????•????•????•????•???? ❤️????#AdaniDPL2026 #AdaniDPL #Final #DelhiPremierLeague #SDSvsCDK pic.twitter.com/K7G54IZM9z
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 30, 2026
सेंट्रल दिल्ली किंग्स के दिए 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने कमाल का खेल दिखाया और 10 गेंद शेष रहते हुए ही 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. साउथ दिल्ली की ओर से अनमोल शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 41 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए.
वहीं, कप्तान तेजस्वी दहिया ने भी 18 गेंद पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली. आखिर में अंकित दबास ने 34 गेंद पर नाबाद 62 और इकांश डोबाल ने 3 गेंद पर नाबाद 7 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. फाइनल मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए अंकित दबास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में शामिल रहे ये खिलाड़ी
सेंट्रल दिल्ली किंग्स : सिद्धार्थ जून (विकेटकीपर), समर्थ सिंह, युगल सैनी, जोंटी सिद्धू (कप्तान), आदित्य भंडारी, वंश बेदी, केशव डबास, तेजस बरोका, गवनीश खुराना, मनी ग्रेवाल, अभिषेक कुमार यादव
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स : प्रणव पंत, अनमोल शर्मा, तेजस्वी दहिया (कप्तान), करण गर्ग (विकेटकीपर), प्रांशु विजयरन, अंकित डबास, विजन पांचाल, सागर तंवर, अंशुमन हुडा, विवेक तिवारी, दिव्यांश रावत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









