Responsive Scrollable Menu

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं:टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.13 लाख करोड़ घटा, एयरटेल टॉप लूजर रही

कल की बड़ी खबर एयरटेल से जुड़ी रही। बीते हफ्ते देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.13 लाख करोड़ घटा है। इस दौरान एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे ज्यादा गिरावट आई। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.13 लाख करोड़ घटा:एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹40,500 करोड़ घटी; TCS की वैल्यू बढ़ी बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.13 लाख करोड़ घटा है। इस दौरान टेलीकॉम सेक्टर की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹40,500 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। इसकी वैल्यूएशन घटकर ₹11.74 लाख करोड़ रह गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. PPF की सरकारी गारंटी या SIP की ज्यादा कमाई: ₹10 हजार की मंथली बचत पर समझें रिस्क-रिटर्न का गणित; एक्सपर्ट्स ने बताया 70:30 का फॉर्मूला अगर आप हर महीने 10 हजार रुपए की बचत करना चाहते हैं और आपका लक्ष्य अगले 15 साल में बड़ा फंड तैयार करने का हैं, तो आपके सामने दो सबसे पसंदीदा विकल्प हैं। सरकारी गारंटी वाला PPF और दूसरा बाजार आधारित SIP। PPF जहां बिना किसी रिस्क के 100% टैक्स-फ्री रिटर्न की गारंटी देता है, वहीं SIP लॉन्ग टर्म में वेल्थ कंपाउंडिंग के जरिए बड़ा फंड बनाने की ताकत रखती है। आइए 15 साल के रियल कैलकुलेशन और टैक्स कटने के बाद के आंकड़े से समझते हैं कि किसमें कितना फायदा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 1 साल में दिया 20% का रिटर्न: इसमें निवेश करना कम रिस्की, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न के लिए शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको शेयर बाजार के बारे में कम जानकारी है तो आप म्यूचुअल फंड के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी-कैप फंड में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस कैटेगरी ने बीते 1 साल में 20% तक का रिटर्न दिया है। हम आपको आज फ्लेक्सी कैप फंड्स के बारे में बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. IITian एयरोस्पेस इंजीनियर ला रहा ₹680 करोड़ का IPO: इनकी कंपनी में शाहरुख-सलमान-सचिन का निवेश, 31 अगस्त से ओपन होगा इश्यू IIT बॉम्बे से पढ़ाई और डॉयचे बैंक में बैंकिंग की नौकरी करने वाले अभिषेक 'मोंटी' अग्रवाल की कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स अपना IPO लेकर आ रही है। इस कंपनी में शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसी सेलिब्रिटीज का निवेश हैं। जानिए कैसे एक एयरोस्पेस इंजीनियर ने मुंबई में जारा के स्टोर की जगह लेकर लक्जरी फैशन की दुनिया में 4,600 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा किया… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

Kajari Teej Muhurat: आज कजरी तीज पर पंचक का साया, यहां जानें पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त

Kajari Teej Puja Time 2026: कजरी तीज व्रत में मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए पूजा-पाठ का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। जानें कजरी तीज पूजन का शुभ मुहूर्त।

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson के 8 विकेट से ढहा Pakistan, England ने Lord's Test जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 194 रन की बड़ी जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की इस जीत के नायक ओली रॉबिन्सन रहे, जिन्होंने पूरे मुकाबले में आठ विकेट लेकर पाकिस्तान की दूसरी पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 97 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

389 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम मुश्किल पिच पर 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉबिन्सन ने पहली पारी में 11 रन देकर चार विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। रॉबिन्सन ने चार गेंदों के भीतर दो विकेट लेकर मेहमान टीम को सात रन पर दो झटके दे दिए। इसके बाद तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कप्तान बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को 14 रन पर तीन विकेट के संकट में पहुंचा दिया।

हालांकि, सऊद शकील और कप्तान शान मसूद ने कुछ समय तक इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। रॉबिन्सन ने शान मसूद को 26 रन पर पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। मैदानी अंपायर के नॉट आउट फैसले को समीक्षा के बाद बदला गया।

इसके बाद मोहम्मद रिजवान भी रॉबिन्सन की गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए। दूसरी ओर शकील ने शानदार संघर्ष जारी रखा। उन्होंने 122 गेंदों पर 97 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे। उन्होंने जोश टंग की गेंदों पर लगातार आक्रामक शॉट लगाए और छक्के के साथ 86 रन तक पहुंचे। इसके बाद एक और बेहतरीन प्रहार से वह 90 के पार पहुंचे।

हालांकि, शतक से महज तीन रन पहले शकील टंग की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर हैरी ब्रूक के हाथों कैच हो गए। पवेलियन लौटते समय मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने खड़े होकर उनकी पारी की सराहना की।

गौरतलब है कि पाकिस्तान उस समय 169 रन पर सात विकेट गंवा चुका था। इमाम-उल-हक पिंडली की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे। जोश टंग ने इसके बाद खुर्रम शहजाद को बोल्ड किया और मोहम्मद अली का कैच हैरी ब्रूक के हाथों स्लिप में कराकर पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी।

इस जीत से इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की तालिका में श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गया है। उसका अंक प्रतिशत 34.44 है। हालांकि, इंग्लैंड के पास अभी चार टेस्ट बाकी हैं और खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह अब भी मुश्किल है। पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे है और उसका अंक प्रतिशत 19.05 से घटकर 16.67 रह गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत अगर अपने बाकी सातों टेस्ट जीत लेता है तो इंग्लैंड उसके अंक प्रतिशत से आगे नहीं निकल सकेगा। ऐसे में लॉर्ड्स की जीत के बावजूद इंग्लैंड के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का सफर चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
Mon, 31 Aug 2026 19:38:00 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Accused Encounter: शूटरों के एनकाउंटर पर बालियान की पत्नी का बयान! CM Yogi।Shamli News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:15:18+00:00

PM Modi-Putin Meeting: मोदी ने पुतिन से कहा- Ukraine War रोकिए! | Russia-Ukraine War | SCO 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:14:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers