Responsive Scrollable Menu

क्या अब भी हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत? जानिए पूरा गुणा-गणित

हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की राहें काफी मुश्किल हैं। इंग्लैंड और नीदरलैंड से मिली हारों ने टीम को गर्त में ढकेल दिया है। इसके बावजूद संभावनाएं बनी हुई हैं। भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है, जानिए पूरा गुणा- गणित।

Continue reading on the app

Kriti Sanon Rakhi ad: कृति सेनन के आउटफिट नहीं, इस बात पर भड़कीं थी कंगना, सफाई में बोलीं- 'ब्रालेट तो छोटी बात है, असली मुद्दा...'

Kriti Sanon ad: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर बयान दिया है। विज्ञापन में कृति के पहनावे पर पहले भी सवाल उठा चुकीं कंगना ने अब साफ किया है कि उनकी आपत्ति सिर्फ अभिनेत्री के आउटफिट तक सीमित नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि विज्ञापन में त्योहार की सांस्कृतिक और धार्मिक भावना नजर नहीं आई।

‘ब्रालेट छोटी बात है, असली मुद्दा कुछ और’
'डिकोड लाइव' पर बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें लगता है कि ब्रैलेट एक छोटी सी बात थी, और असल मुद्दा यह था कि इसमें त्योहार की असली भावना की कमी थी। एक्ट्रेस ने कहा, "उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने से कौन रोक रहा है? उन्हें कभी किसने रोका है? किसी को क्या फर्क पड़ता है कि वे क्या पहनती हैं? रक्षाबंधन पर कोई महिला अपनी पसंद के कपड़े पहन सकती है।"

‘कहां हैं माता-पिता और घर का माहौल?’
एक्ट्रेस ने आगे कहा- "मुझे लगता है कि ब्रैलेट एक छोटी सी बात थी, लेकिन हिंदू ही- और हम भी उसी बैकग्राउंड से आते हैं - इस बात पर सवाल उठा सकते हैं। माता-पिता कहां हैं? घर कहां है? वहां हलवा-पूरी, भगवान, तिलक, अक्षत, अगरबत्ती या दीये का कोई नामो-निशान नहीं है।"

 

कृति सैनन की ड्रेस पर कंगना ने कसा था तंज
कृति का एड वायरल होने के बाद आलोचना करते हुए कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है, हमारे वॉर्डरोब में तरह-तरह के कपड़े हैं। आज की महिला ग्लोबल है - कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज़ तक - इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद, आप बिकिनी या अंडरवियर पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हा हा, यह ऐड जानबूझकर अजीब (creepy) लग रहा है!"

क्या है कृति सेनन के विज्ञापन का विवाद?
दरअसल, ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन कैंपेन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग के आउटफिट में नजर आई थीं। उनके लुक में ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट शामिल थे।

विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कृति के लुक को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे मॉडर्न और फैशनेबल बताया, जबकि कई लोगों ने पारंपरिक त्योहार से जुड़े विज्ञापन के लिए इस तरह की स्टाइलिंग को अनुपयुक्त माना।
 

Continue reading on the app

  Sports

Video: श्रीलंका में भारतीय टीम के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड, पूर्व सेलेक्टर सबा करीम की नजर से

भारत-श्रीलंका टेस्ट ड्रॉ के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठे हैं। फॉलो-ऑन न देने, सिराज की धीमी गेंदबाजी और कुलदीप के आत्मविश्वास की कमी पर चर्चा हुई। पडिक्कल-जुरेल का प्रदर्शन भारत के लिए उम्मीद जगाता है। जानें विशेषज्ञों की राय और आगे की चुनौतियां। Mon, 31 Aug 2026 17:37:45 +0530

  Videos
See all

Garjana I Rubika Liyaquat: शुद्धिकरण विवाद पर CM धामी की सफाई #garjana #rubikaliyaquat #cmdhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T12:45:16+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: राहुल गांधी के खिलाफ किन धाराओं में कराई शिकायत #rubikaliyaquat #garjana #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T12:39:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers