Responsive Scrollable Menu

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। हिमंत ने गुवाहाटी में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह निवेश प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, चाय बागान श्रमिकों के लिए आवास, बिजली, सड़क, महिला बाजार और छात्रावास के साथ-साथ बाढ़-रोधी तटबंध के विकास के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने कामरूप मेट्रोपॉलिटन और नगांव जिले में औद्योगिक क्षेत्र और ‘लैंड बैंक’ विकसित करने के लिए उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग को 1,174 बीघा जमीन आवंटित करने को भी मंजूरी दे दी है।

हिमंत ने बताया कि राज्य सरकार धेमाजी जिले के रंगाजन गांव में दुग्ध परियोजना शुरू करने के लिए पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग को 27 बीघा जमीन भी देगी। उन्होंने कहा कि असम में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए मंत्रिमंडल ने ‘असम व्यापार वस्तु (लाइसेंसिंग एवं नियंत्रण) (संशोधन) आदेश, 2026’ को भी मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पेट्रोलियम उत्पादों के लिए खुदरा बिक्री लाइसेंस की जरूरत को खत्म कर दिया गया है। हिमंत ने बताया कि मंत्रिमंडल ने असम की औद्योगिक और निवेश नीति, 2019 में एक संशोधन को भी स्वीकृति दे दी है, ताकि असम वाहन स्क्रैपेज नीति, 2022 के तहत वित्तीय प्रोत्साहन के लिए ‘पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं’ को एक योग्य औद्योगिक गतिविधि के तौर पर शामिल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने चाय बागानों या चाय की जमीन का बाजार मूल्य निर्धारित करने के लिए ‘वन-टाइम विंडो’ की अवधि बढ़ा दी है, जिसका इस्तेमाल हस्तांतरण विलेख पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क की गणना के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने सोनितपुर जिले के तेजपुर में फर्मबॉक्स बायो प्राइवेट लिमिटेड की 300 करोड़ रुपये की परियोजना और ग्वालपाड़ा जिले के राख्यासिनि जंगल ब्लॉक में 30 मेगावाट सौर ऊर्जा और 25 मेगावाट बैटरी ऊर्जा संरक्षण प्रणाली वाली एकीकृत परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड धारकों को मसूर की दाल 70 रुपये प्रति किलो और चीनी 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध कराई जाएगी।

हिमंत ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित शिवसागर और चराइदेव जिले में अरुणोदय योजना के लाभार्थियों को इस महीने सामान्य ₹1,250 रुपये के बजाय ₹2,000 की आर्थिक मदद मिलेगी, जबकि दूसरे जिलों के लाभार्थियों को ₹1,200 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित बाकी परिवारों को एक सितंबर को 15,000 रुपये की शुरुआती राहत राशि देगी।

Continue reading on the app

साधारण पूड़ी में लगाएं स्वाद का ट्विस्ट, मूंग दाल-पालक मिलाकर बनाएं ये कुरकुरी पूड़ी, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

Moong Dal Palak Puri Recipe: मूंग दाल और पालक से बनी पूड़ी रोज की साधारण पूड़ी का स्वादिष्ट विकल्प हो सकती है. इसे बनाने के लिए मूंग, पालक, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार करके गेहूं के आटे में मिलाया जाता है. सूजी मिलाने से पूड़ियों को हल्का क्रिस्पी टेक्सचर मिलता है. पालक की वजह से पूड़ियों का हरा रंग बच्चों की प्लेट को भी आकर्षक बना सकता है. इसे नाश्ते, लंच या बच्चों के टिफिन के लिए तैयार किया जा सकता है. गरमा-गरम मूंग दाल-पालक पूड़ी को दही, अचार, हरी चटनी या आलू की सब्जी के साथ सर्व करें.

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली का तूफान... दीप्ति-नंदिनी की गदर बॉलिंग, महिला एशिया कप में भारत का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 94 रन से हराया

india vs Thailand women's asia cup highlights: भारत ने थाईलैंड के खिलाफ 94 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. 159/9 का स्कोर बनाने के बाद 'विमेन इन ब्लू' ने विपक्षी खेमे को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 7 गेंदों में बगैर कोई रन दिए 3 विकेट निकाले. Sun, 30 Aug 2026 23:24:14 +0530

  Videos
See all

Sonbhadra Murder Case: NTPC कर्मी की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T20:00:19+00:00

Manusmriti Controversy News : देशभर में जलाई जाएगी मनुस्मृति की प्रतियां ! #manusmriti #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T19:33:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers