मुसीबत में पड़ोसी की मदद में जुटा भारत, फॉरेंसिक टीम ने किया डीएनए नमूनों का विश्लेषण
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत की 19 सदस्यीय विशेष फॉरेंसिक टीम ने रविवार को काठमांडू में मृतकों के अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे का अपमान:रिजिजू बोले- RSS या भाजपा की आलोचना करने की आजादी लेकिन देश का अपमान महंगा पड़ेगा
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने न्यूयॉर्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के बाहर भारतीय झंडे के अपमान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह प्रदर्शन शनिवार को मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर हुआ था। रिजिजू ने रविवार रात X पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हमने हमेशा कहा है कि RSS, BJP या सरकार की आलोचना करने की आजादी है, लेकिन हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो। यह बहुत महंगा पड़ेगा। रिजिजू की ओर से शेयर किए गए वीडियो में मैडिसन स्क्वायर के बाहर एक प्रदर्शनकारी भारतीय झंडे को अपने पैर में बांधकर अपमान करता नजर आया। फिर कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे के कई टुकड़े कर दिए। फिर खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए। भागवत बोले- भारत के DNA में एकता और विविधता वहीं, शनिवार को मैडिसन स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम में 6,000 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी और अलग-अलग धर्मों के नेता शामिल हुए। भागवत ने अपने संबोधन में विविधता में एकता को भारत के DNA का हिस्सा बताया और कहा कि विविधता को स्वीकार करने, उसका सम्मान करने और उसे मनाने की जरूरत है। भागवत के संबोधन से पहले अलग-अलग धर्मों के नेताओं ने भी एकता, विविधता, करुणा और एक-दूसरे की मदद का संदेश दिया। कार्यक्रम में रब्बी जैकब ब्लूमेंथल, रिवर साइड चर्च की वरिष्ठ मंत्री रेव. एड्रिएन थॉर्न और वॉशिंगटन डीसी की मस्जिद मुहम्मद के अध्यक्ष एवं इमाम तालिब एम. शरीफ समेत कई धर्मगुरु शामिल हुए। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)