हिमाचल प्रदेश सरकार विशेषज्ञों सहित 650 चिकित्सकों की भर्ती करेगी : सुक्खू
हिमाचल प्रदेश सरकार विशेषज्ञों सहित 650 चिकित्सकों की भर्ती करेगी : सुक्खूMP के 1.22 लाख मेधावी छात्रों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये, 1 सितंबर को CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप की राशि
मध्य प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के खाते में जल्द ही 25-25 हजार रुपये पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से लैपटॉप खरीदने के लिए यह राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक दिए जाएंगे।
इसका लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
1 सितंबर को भोपाल से खातों में पहुंचेगी राशि
राशि वितरण कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। यहां से मुख्यमंत्री पात्र विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत यह राशि दी जा रही है। योजना का उद्देश्य अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है।
75 प्रतिशत अंक की शर्त, लेकिन पहले प्रयास में पास होना जरूरी
योजना में सिर्फ 75 प्रतिशत अंक हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा में पहले प्रयास में ही 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने होंगे। ऐसे पात्र विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप सीधे देने के बजाय उसे खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि देती है।
इस साल करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों को योजना में शामिल किया गया है। सरकार का मानना है कि इस राशि से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और ई-लर्निंग जैसे संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
IBC24
Mp Breaking News







