MP के 1.22 लाख मेधावी छात्रों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये, 1 सितंबर को CM मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप की राशि
मध्य प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों के खाते में जल्द ही 25-25 हजार रुपये पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से लैपटॉप खरीदने के लिए यह राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक दिए जाएंगे।
इसका लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
1 सितंबर को भोपाल से खातों में पहुंचेगी राशि
राशि वितरण कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। यहां से मुख्यमंत्री पात्र विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत यह राशि दी जा रही है। योजना का उद्देश्य अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना है।
75 प्रतिशत अंक की शर्त, लेकिन पहले प्रयास में पास होना जरूरी
योजना में सिर्फ 75 प्रतिशत अंक हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थी को 12वीं की परीक्षा में पहले प्रयास में ही 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने होंगे। ऐसे पात्र विद्यार्थियों को सरकार लैपटॉप सीधे देने के बजाय उसे खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि देती है।
इस साल करीब 1.22 लाख विद्यार्थियों को योजना में शामिल किया गया है। सरकार का मानना है कि इस राशि से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और ई-लर्निंग जैसे संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
भारत-उज्बेकिस्तान के बीच 11 समझौते, 5 बड़ी योजनाओं का ऐलान, व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले संबंध
ताशकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के बीच उज्बेकिस्तान और भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे पर भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 11 ज्ञापन समझौते और 5 योजनाओं का ऐलान हुआ है. विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, भारत सरकार और उज्बेकिस्तान की सरकार के बीच वर्ष 2026-30 के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के आदान-प्रदान पर मुहर लगी.
सांस्कृतिक विरासत एजेंसी के बीच समझौता
उज्बेकिस्तान के टर्मेज में स्थित फयाज टेपा और कारा टेपा के प्राचीन बौद्ध स्थलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत के विदेश मंत्रालय और उज्बेकिस्तान की सांस्कृतिक विरासत एजेंसी के बीच समझौता. भारत के संस्कृति मंत्रालय और राष्ट्रीय अभिलेखागार एवं उज्बेकिस्तान के न्याय मंत्रालय के तहत एजेंसी उजआर्काइव के बीच अभिलेखीय कार्य के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन एक्सचेंज हुआ.
भूविज्ञान मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन तय हुआ
आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा की अन्य प्रणालियों के क्षेत्र में सहयोग पर भारत सरकार और उज्बेकिस्तान की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन फाइनल हुआ. भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग पर भारत के खान मंत्रालय और उज्बेकिस्तान के खनन उद्योग और भूविज्ञान मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन तय हुआ.
डिप्लोमैटिक अकादमी के बीच समझौता ज्ञापन
पर्यटन के क्षेत्र में 2026-28 के लिए भारत के पर्यटन मंत्रालय और उज्बेकिस्तान की पर्यटन समिति के बीच सहयोग पर साझेदारी कार्यक्रम पर बात बनी. भारत के विदेश मंत्रालय के सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय के विश्व अर्थव्यवस्था और कूटनीति विश्वविद्यालय में डिप्लोमैटिक अकादमी के बीच समझौता ज्ञापन हुआ.
जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय समिति के बीच समझौता
आर्थिक और वित्तीय संवाद के लिए भारत के वित्त मंत्रालय और उज्बेकिस्तान के अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन हुआ. पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग पर भारत के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और उज्बेकिस्तान की पारिस्थितिकी और जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय समिति के बीच समझौता हुआ.
सहयोग समझौता पर मुहर लगी
उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग पर भारत सरकार और उज्बेकिस्तान की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन हुआ. साझेदारी संबंधों की स्थापना के लिए भारत के गुजरात राज्य और उज्बेकिस्तान के समरकंद क्षेत्र के बीच सहयोग समझौता पर मुहर लगी.
इसके अलावा भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने का ऐलान हुआ. अरल सागर क्षेत्र में वनरोपण के लिए 1 मिलियन अमरीकी डॉलर के अनुदान की घोषणा हुई. लाल बहादुर शास्त्री हिंदी भाषा छात्रवृत्ति (100 छात्रवृत्तियां) की घोषणा हुई. ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में आईसीसीआर संस्कृत चेयर की घोषणा हुई.
ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood News: नेपाल के Rasuwa में स्थानीय व्यक्ति ने बताई, तबाही की असली कहानी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation







