मेलबर्न में बोले PM मोदी – ‘भारत और ऑस्ट्रेलिया का साथ मिलकर बढ़ना जरूरी’, आज 40 हजार भारतवंशियों को भी करेंगे संबोधित
मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया बिजनेस रिश्तों को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि दोनों देशों की मजबूत साझेदारी सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्लीन एनर्जी, डिफेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, शिक्षा और निवेश जैसे कई क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करेगी। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ उनकी मुलाकात और भारतीय समुदाय को संबोधन भी इस दौरे का बड़ा आकर्षण रहेगा।
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया इस समय सप्लाई चेन की चुनौतियों, ऊर्जा संकट और आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना कर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी वैश्विक स्थिरता में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग लगातार बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसमें और तेजी देखने को मिलेगी।
ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के लिए बड़ा अवसर: प्रधानमंत्री मोदी
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा और यह ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने पोर्ट, एयरपोर्ट, रेलवे, सड़क, डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत ने 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता और 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य तय किया है। इन लक्ष्यों को हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की तकनीक, यूरेनियम संसाधन और निवेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
ECTA का सकारात्मक असर दिख रहा : प्रधानमंत्री मोदी
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच हुए आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ECTA) का सकारात्मक असर दिख रहा है और भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात तेजी से बढ़ा है। अब व्यापक व्यापार समझौते को आगे बढ़ाकर दोनों देश आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। उन्होंने राज्यों के बीच सीधे सहयोग का सुझाव देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न राज्यों की विशेषज्ञता को भारत के राज्यों की औद्योगिक क्षमता के साथ जोड़कर नए विकास मॉडल तैयार किए जा सकते हैं।
डिफेंस साझेदारी पर भी रहेगा जोर
दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे का एक बड़ा आकर्षण मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित भारतीय समुदाय का कार्यक्रम है, जहां करीब 40 हजार भारतवंशियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों और भारतीय समुदाय की भूमिका पर भी विशेष चर्चा होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास और नई तकनीकों पर अहम बातचीत होने की उम्मीद है।
PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, दोनों देशों के बीच हुए कई बड़े समझौते, राष्ट्रपति सुबियांतो बोले- मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं। पहले चरण में सोमवार को पीएम मोदी इंडोनशिया पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के कैबिनेट मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया के मजबूत रणनीतिक संबंधों एक नई दिशा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पीएम मोदी के विमान को इंडोनेशिया की वायु सेना के विमानों ने सुरक्षा दी। प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे।
वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे जहां प्रेसीडेंशियल पैलेस में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो ने भारत की विकास यात्रा की भी प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी हुए इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित
वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी को कई देश ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है। इस कड़ी में अब इंडोनेशिया भी इन देशों में शामिल हो गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर’ से नवाजा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवा की है। इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को इस सम्मान के लिए चुनकर भारत का गौरव बढ़ाया है।
राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ
बता दें कि लंच के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने सभी के सामने खड़े होकर भारत के विकास मॉडल की खुलकर सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं और मैंने आपके कई कार्यक्रमों को अपनाया भी है। मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आपके सभी कार्यक्रमों पर कोई कॉपीराइट नहीं है। राष्ट्रपति सुबियांतो के इस बयान के बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को धन्यवाद कहा।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच कई अहम समझौते
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में भारत और इंडोनेशिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में इन समझौतों की जानकारी दी।
रक्षा क्षेत्र में हुआ महत्वपूर्ण समझौता
भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को लेकर भी अत्यंत महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इंडोनेशिया ने भारत की स्वदेशी ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर यानी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा, भारत अपने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की अतिरिक्त बैटरियां इंडोनेशिया को सप्लाई करेगा, जिससे इंडोनेशियाई नौसेना की तटीय रक्षा प्रणाली एक मजबूत कवच मिलेगा।
भारत और इंडोनेशिया के बीच शिक्षा क्षेत्र में समझौता
भारत और इंडोनेशिया के बीच शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। भारत की प्रतिभा, ज्ञान और तकनीकी क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) अब इंडोनेशिया में अपने परिसर स्थापित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं के बीच उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी और प्रबंधकीय शिक्षा को बढ़ावा देना, शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना तथा अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए ये अहम समझौते
भारत और इंडोनेशिया के बीच कई ऐसे समझौते हुए जो दोनों देशों की प्रगति और विकास में मददगार साबित होंगे। फिर चाहे वह रक्षा क्षेत्र में हो या फिर स्वास्थ्य क्षेत्र में। पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के रणनीतिक, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है।
- मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता
- समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग पर समझौता और कार्यान्वयन व्यवस्था का विस्तार
- रेयर अर्थ मैग्नेट के विकास पर नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (NFTDC), मिडवेस्ट लिमिटेड और PT PERMINAS के बीच समझौता
- ब्रह्मोस सिस्टम पर सहयोग
- एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग समझौता
- इंडोनेशिया में स्टेनलेस-स्टील स्लैब बनाने की सुविधा शुरू करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) और Pt. क्राकाताउ स्टील के बीच रणनीतिक जॉइंट वेंचर
- शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और उसके इस्तेमाल में सहयोग के लिए फ्रेमवर्क समझौते का विस्तार
- योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की मदद – ‘विकास भी, विरासत भी’
- कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग के लिए MoU
- मेडिकल उत्पादों के नियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए CDSCO और BPOM के बीच MoU
- नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के बीच MoU
- टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता
- रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग के लिए समझौता
- हेल्थ वर्कफोर्स सहयोग पर कार्यान्वयन व्यवस्था
- IFC-IOR में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती – इससे रियल-टाइम समुद्री जानकारी साझा करने में सुधार होगा
- इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले DWR 162 गेहूं के बीज की आपूर्ति
- सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति के टैगोर-देवान्तारा वर्ष का आयोजन
- इंडोनेशिया के सिंघासारी SEZ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर की शाखा का कैंपस स्थापित करना
- ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (ION) के बीच सहयोग
- भारत के चुनाव आयोग (ECI) और इंडोनेशिया के जनरल इलेक्शन कमीशन (KPU) के बीच समझौता
List of outcomes (20 in total) : State Visit of PM @narendramodi to Indonesia ⬇️
???????? ???????? pic.twitter.com/8CwcAkY1Ly
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 7, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










