Responsive Scrollable Menu

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, दोनों देशों के बीच हुए कई बड़े समझौते, राष्ट्रपति सुबियांतो बोले- मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा पर हैं। पहले चरण में सोमवार को पीएम मोदी इंडोनशिया पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के कैबिनेट मंत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया के मजबूत रणनीतिक संबंधों एक नई दिशा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पीएम मोदी के विमान को इंडोनेशिया की वायु सेना के विमानों ने सुरक्षा दी। प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे।

वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे जहां प्रेसीडेंशियल पैलेस में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। इतना ही नहीं इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति सुबियांतो ने भारत की विकास यात्रा की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी हुए इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी को कई देश ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया है। इस कड़ी में अब इंडोनेशिया भी इन देशों में शामिल हो गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया मेडल ऑफ ऑनर’ से नवाजा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि के लिए असाधारण सेवा की है। इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को इस सम्मान के लिए चुनकर भारत का गौरव बढ़ाया है।

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

बता दें कि लंच के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने सभी के सामने खड़े होकर भारत के विकास मॉडल की खुलकर सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि मैं आपके करियर को फॉलो करता हूं और मैंने आपके कई कार्यक्रमों को अपनाया भी है। मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आपके सभी कार्यक्रमों पर कोई कॉपीराइट नहीं है। राष्ट्रपति सुबियांतो के इस बयान के बाद पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा और प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को धन्यवाद कहा।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में भारत और इंडोनेशिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में इन समझौतों की जानकारी दी।

रक्षा क्षेत्र में हुआ महत्वपूर्ण समझौता

भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को लेकर भी अत्यंत महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इंडोनेशिया ने भारत की स्वदेशी ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर यानी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा, भारत अपने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की अतिरिक्त बैटरियां इंडोनेशिया को सप्लाई करेगा, जिससे इंडोनेशियाई नौसेना की तटीय रक्षा प्रणाली एक मजबूत कवच मिलेगा।

भारत और इंडोनेशिया के बीच शिक्षा क्षेत्र में समझौता

भारत और इंडोनेशिया के बीच शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। भारत की प्रतिभा, ज्ञान और तकनीकी क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) अब इंडोनेशिया में अपने परिसर स्थापित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के युवाओं के बीच उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी और प्रबंधकीय शिक्षा को बढ़ावा देना, शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करना तथा अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए ये अहम समझौते

भारत और इंडोनेशिया के बीच कई ऐसे समझौते हुए जो दोनों देशों की प्रगति और विकास में मददगार साबित होंगे। फिर चाहे वह रक्षा क्षेत्र में हो या फिर स्वास्थ्य क्षेत्र में। पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के रणनीतिक, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है।

  • मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता
  • समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग पर समझौता और कार्यान्वयन व्यवस्था का विस्तार
  • रेयर अर्थ मैग्नेट के विकास पर नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (NFTDC), मिडवेस्ट लिमिटेड और PT PERMINAS के बीच समझौता
  • ब्रह्मोस सिस्टम पर सहयोग
  • एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग समझौता
  • इंडोनेशिया में स्टेनलेस-स्टील स्लैब बनाने की सुविधा शुरू करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) और Pt. क्राकाताउ स्टील के बीच रणनीतिक जॉइंट वेंचर
  • शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और उसके इस्तेमाल में सहयोग के लिए फ्रेमवर्क समझौते का विस्तार
  • योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की मदद – ‘विकास भी, विरासत भी’
  • कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग के लिए MoU
  • मेडिकल उत्पादों के नियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए CDSCO और BPOM के बीच MoU
  • नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के बीच MoU
  • टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता
  • रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग के लिए समझौता
  • हेल्थ वर्कफोर्स सहयोग पर कार्यान्वयन व्यवस्था
  • IFC-IOR में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती – इससे रियल-टाइम समुद्री जानकारी साझा करने में सुधार होगा
  • इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले DWR 162 गेहूं के बीज की आपूर्ति
  • सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति के टैगोर-देवान्तारा वर्ष का आयोजन
  • इंडोनेशिया के सिंघासारी SEZ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर की शाखा का कैंपस स्थापित करना
  • ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (ION) के बीच सहयोग
  • भारत के चुनाव आयोग (ECI) और इंडोनेशिया के जनरल इलेक्शन कमीशन (KPU) के बीच समझौता

Continue reading on the app

PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मोस डील पर मुहर लगने की संभावना, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ करेंगे अहम द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का दूसरा दिन कई अहम कार्यक्रमों से भरा हुआ है। दरअसल राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, डिजिटल साझेदारी और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। वहीं इस दौरे को भारत की इंडो-पैसिफिक रणनीति और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ मजबूत होते रिश्तों के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान इंडोनेशिया के उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करने का कार्यक्रम भी तय है। माना जा रहा है कि यह दौरा दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

ब्रह्मोस मिसाइल डील की संभावना

वहीं इस दौरे का सबसे चर्चित विषय भारत और इंडोनेशिया के बीच संभावित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल समझौता माना जा रहा है। यदि यह समझौता अंतिम रूप लेता है तो फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा विदेशी देश बन सकता है। हालांकि समझौते की आधिकारिक घोषणा दोनों देशों की बैठक के बाद ही स्पष्ट होगी। बता दें कि ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है और इसकी सटीक मारक क्षमता इसे आधुनिक रक्षा प्रणाली का अहम हिस्सा बनाती है।

इंडोनेशिया के प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे PM मोदी

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान इंडोनेशिया के प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे। नौवीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है तथा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। यह केवल धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भारत और इंडोनेशिया के हजारों साल पुराने सांस्कृतिक संबंधों का भी प्रतीक माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में आज भी भारतीय संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है। यहां रामायण और महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते हैं। गरुड़ नाम की राष्ट्रीय एयरलाइन, कई ऐतिहासिक मंदिर और भारतीय परंपराओं से जुड़े प्रतीक दोनों देशों के पुराने रिश्तों की याद दिलाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में नहीं हुआ डेब्यू, अब इंग्लैंड में जाकर खेलेंगे आकिब नबी, श्रीलंका दौरे पर स्क्वाड में थे शामिल

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी तीन मैच के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे. आकिब का सरे के साथ करार हुआ है. हाल ही में आकिब श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम में शामिल किए गए थे. उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला था, लेकिन उनका डेब्यू नहीं हो पाया था. ऐसे में अब आकिब भारतीय टीम में डेब्यू से पहले काउंटी में धूम मचाएंगे. Mon, 31 Aug 2026 08:18:35 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Kargil में फटा बादल, आई Flash Flood, मलबे और पत्थरों से पटे नाले | Ladakh | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:41:32+00:00

Mohan Bhagwat Latest News: 'हिंदू जागेगा तो दुनिया जागेगी', Canada में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:42:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers