Responsive Scrollable Menu

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:AAP नेता की गोली मारकर हत्या; निहंगों ने मां को पीटने वाले बेटे की धुनाई की; मुलाजिमों को ₹75 लाख होम लोन मिलेगा

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर हड़ताली कर्मचारियों से जुड़ी रही। लुधियाना में बैठक के बाद उन्होंने 8 सितंबर को सामूहिक छुट्टी का ऐलान कर दिया। 2 दिन मंत्रियों के घरों का घेराव करने की बात कही है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मुलाजिमों के आगे नहीं झुकेंगे CM भगवंत मान पंजाब की AAP सरकार हड़ताली मुलाजिमों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। सरकार ने अब हाईकोर्ट के DA देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है। यह फैसला तब सामने आया, जब कल, 31 अगस्त को सरकार को हाईकोर्ट में DA देने को लेकर कंप्लायंस रिपोर्ट भी दाखिल करनी है। मुलाजिम हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बैंच, दोनों में केस जीत चुके हैं। वहीं रविवार को लुधियाना में हुई मीटिंग में मुलाजिमों के सांझा मोर्चा ने CM भगवंत मान को मुलाजिमों पर कार्रवाई की चिट्‌ठी 7 सितंबर तक वापस लिया जाए वर्ना 8 सितंबर को मुलाजिम सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। इसके बाद 12-13 सितंबर को पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।(पढ़ें पूरी खबर) 2. अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे लेट फ्लाइट, यात्रियों का हंगामा अमृतसर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 18 घंटे लेट होने पर रविवार सुबह करीब 300 यात्रियों ने हंगामा किया। फ्लाइट सुबह 8:40 बजे रवाना होनी थी, लेकिन पहले 11 बजे और बाद में रात 2:30 बजे का समय बताया गया, वह भी कन्फर्म नहीं था। यात्रियों ने ‘स्पाइसजेट मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। बच्चों के साथ यात्री धूप में इंतजार करते रहे। एक महिला ने कहा कि उसका बच्चा मदर फीड पर है, वह उसे दूध कहां पिलाए। कपूरथला से आए दीपक ने बताया कि देरी से दुबई में उनकी नौकरी जॉइनिंग पर संकट है। यात्रियों ने होटल, रिफंड और वैकल्पिक टिकट की मांग की। एयरलाइन ने तकनीकी खराबी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया (पढ़ें पूरी खबर) 3. AAP नेता की गोली मारकर हत्या फिरोजपुर में शनिवार रात करीब 8 बजे AAP नेता गुरप्रीत सिंह (45) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह दोस्त हरप्रीत सिंह (22) के साथ बाइक पर जा रहे थे, तभी कार सवार हमलावरों ने पीछा कर फायरिंग की। गुरप्रीत को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हरप्रीत को तीन गोलियां लगीं और उसे लुधियाना रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत अब ठीक है। हमलावरों ने पीछे आ रही एक कार पर भी गोलियां चलाईं, जिसमें नगर पंचायत प्रधान राजेश कुमार मैनी बाल-बाल बच गए। SSP भूपिंदर सिंह ने चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका जताई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और तलाश जारी है।(पढ़ें पूरी खबर) 4. सरकारी मुलाजिमों के लिए खास होम लोन स्कीम पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने पंजाब सरकार के रेगुलर मुलाजिमों समेत बोर्ड, निगम, PSU और शीर्ष सहकारी संस्थाओं के नियमित मुलाजिमों के लिए रियायती होम लोन योजना शुरू की है। सैलरी के आधार पर अधिकतम 75 लाख रुपए तक लोन मिलेगा, जिसकी प्रभावी ब्याज दर 7.25% सालाना तक होगी। बैंक प्रोसेसिंग, प्री-पेमेंट और लोन क्लोजर फीस नहीं लेगा। प्लॉट, मकान या फ्लैट के लिए लोन मिलेगा और दूसरे संस्थान का पात्र होम लोन ट्रांसफर भी कराया जा सकेगा। बैंक परियोजना लागत का 85% तक फाइनेंस करेगा। लोन अवधि अधिकतम 30 साल या 70 साल की उम्र तक होगी। न्यूनतम CIBIL 650 जरूरी है (पढ़ें पूरी खबर) 5. जालंधर लेक्चरर नेहा हत्याकांड: पति-सास चप्पलों से पीटते जालंधर की लेक्चरर नेहा बस्सी की हत्या में पड़ोसियों ने बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि पति उमंग और सास कुसुम उसे चप्पलों से पीटते और रात में घर से निकाल देते थे। नेहा कई बार पूरी रात घर के बाहर बैठी रहती थी। पड़ोसियों ने पुलिस में जाने को कहा, लेकिन वह 6 साल की बेटी की खातिर चुप रही। यह सब करीब 3 साल से चल रहा था। उधर, उमंग ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि नेहा ने खुद हार्पिक पिया था, उसने जबरन नहीं पिलाया। नेहा ने खुद वीडियो कॉल पर यह बात बताई थी। घटना के बाद उमंग और कुसुम कार से उज्जैन पहुंचे, लेकिन रिश्तेदारों को मौत की जानकारी नहीं दी। इसमें उमंग, कुसुम और उमंग की गर्लफ्रेंड सतपाल आरोपी हैं। उमंग-कुसुम का पुलिस रिमांड 1 सितंबर तक है। केस की जांच अब करतारपुर पुलिस से छीनकर जालंधर देहात पुलिस के CIA स्टाफ को सौंपी गई (पढ़ें पूरी खबर) 6. मां से मारपीट पर निहंगों ने बेटे को पीटा होशियारपुर में मां से मारपीट के आरोप में निहंगों ने उसके बेटे की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक नशे की हालत में डंडों से मां को पीटता था। महिला ने शादीशुदा बेटी को आपबीती बताई, जिसके बाद बेटी ने निहंगों को जानकारी दी। चार निहंग घर पहुंचे और युवक के दोनों हाथ आगे करवाकर करीब 20 सेकेंड में 8-9 डंडे मारे। वीडियो में निहंग मां की पीठ पर चोटों के निशान दिखाते नजर आए। इसके बाद युवक से मां के पैर पकड़वाकर माफी भी मंगवाई। निहंग दिलदार सिंह के मुताबिक महिला पहले पुलिस में शिकायत कर चुकी थी, लेकिन बेटे का व्यवहार नहीं बदला। जिसके बाद उसे चेतावनी दी गई है कि मारपीट की तो निहंग फिर आएंगे (पढ़ें पूरी खबर) 7. पुलिस कॉन्स्टेबल की निकली 7 करोड़ की लॉटरी पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह (28) की किस्मत उस समय बदल गई, जब उनकी राखी बंपर लॉटरी टिकट ने 7 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीत लिया। गुरप्रीत साल 2022 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती हुए थे। फिलहाल वह 112 इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात हैं। गुरप्रीत ने बताया कि 24 अगस्त को वह अपने पिता के साथ बाजार गए थे। इसी दौरान उन्होंने 500 रुपए का राखी बंपर का टिकट खरीदा। पिता ने टिकट खरीदने से मना करते हुए कहा था कि लॉटरी में कोई फायदा नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. मॉल के पास मिला व्यक्ति का कंकाल चंडीगढ़ में रविवार को सेंट्रा मॉल के सामने आमों के बाग में झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर पौधों के बीच पड़े कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी करवाई। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया हो सकता है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. बेटे-बहू ने पीट-पीटकर पिता को मार डाला जालंधर के हरगोबिंद नगर में पैसों के विवाद को लेकर बेटे ने पत्नी और साथी के साथ मिलकर अपने पिता की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरगोबिंद नगर निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते थे। घटना 29 अगस्त की रात की है। दलजीत सिंह का बेटा सुखपाल सिंह ने रूही से प्रेम विवाह किया था। दलजीत सिंह इस विवाह के खिलाफ थे और उन्होंने बेटे को घर से निकाल दिया था। इसके बाद सुखपाल पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में किराए के मकान में रहने लगा। सुखपाल पहले दुबई में रह चुका है और कुछ समय पहले वापस लौटा था। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. आईडी मांगी तो गोल्डन टेंपल के पास होटल मालिक पीट दिया अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास आईडी प्रूफ मांगना होटल मालिक को भारी पड़ गया। केसी होटल में कुछ लड़कियों को कमरा देने के बाद 2 युवक पहुंचे और कमरे में जाने की बात कही। मालिक रॉकी ने होटल नियम के मुताबिक आईडी मांगी तो बहस हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों 5-6 युवकों के साथ लौटे और होटल मालिक पर टूट पड़े। CCTV में युवक रिसेप्शन पर रॉकी को लात-थप्पड़ों से पीटते दिख रहे हैं। आरोप है कि बोतल से सिर पर वार किया गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। करीब 1 मिनट 10 सेकेंड तक मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने CCTV कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। थाना बी-डिवीजन मामले की जांच कर रहा है (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

Dr Y Rakhi Podcast : Pakistan पर डॉ. वाई राखी का बड़ी भविष्यवाणी! #pakistan #operationsindoor #india

#pakistan #operationsindoor #india #dryrakhi #astrologer #astrology #prediction #indiapakistan #indianews #breakingnews #hindinews #latestnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Ollie Robinson के 8 विकेट से ढहा Pakistan, England ने Lord's Test जीतकर सीरीज पर जमाया कब्जा

लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी के दम पर 194 रन की बड़ी जीत दर्ज कर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की इस जीत के नायक ओली रॉबिन्सन रहे, जिन्होंने पूरे मुकाबले में आठ विकेट लेकर पाकिस्तान की दूसरी पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 97 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

389 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम मुश्किल पिच पर 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉबिन्सन ने पहली पारी में 11 रन देकर चार विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल आठ विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। रॉबिन्सन ने चार गेंदों के भीतर दो विकेट लेकर मेहमान टीम को सात रन पर दो झटके दे दिए। इसके बाद तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कप्तान बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को 14 रन पर तीन विकेट के संकट में पहुंचा दिया।

हालांकि, सऊद शकील और कप्तान शान मसूद ने कुछ समय तक इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। रॉबिन्सन ने शान मसूद को 26 रन पर पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। मैदानी अंपायर के नॉट आउट फैसले को समीक्षा के बाद बदला गया।

इसके बाद मोहम्मद रिजवान भी रॉबिन्सन की गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए। दूसरी ओर शकील ने शानदार संघर्ष जारी रखा। उन्होंने 122 गेंदों पर 97 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे। उन्होंने जोश टंग की गेंदों पर लगातार आक्रामक शॉट लगाए और छक्के के साथ 86 रन तक पहुंचे। इसके बाद एक और बेहतरीन प्रहार से वह 90 के पार पहुंचे।

हालांकि, शतक से महज तीन रन पहले शकील टंग की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर हैरी ब्रूक के हाथों कैच हो गए। पवेलियन लौटते समय मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने खड़े होकर उनकी पारी की सराहना की।

गौरतलब है कि पाकिस्तान उस समय 169 रन पर सात विकेट गंवा चुका था। इमाम-उल-हक पिंडली की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं थे। जोश टंग ने इसके बाद खुर्रम शहजाद को बोल्ड किया और मोहम्मद अली का कैच हैरी ब्रूक के हाथों स्लिप में कराकर पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी।

इस जीत से इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की तालिका में श्रीलंका को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गया है। उसका अंक प्रतिशत 34.44 है। हालांकि, इंग्लैंड के पास अभी चार टेस्ट बाकी हैं और खिताबी मुकाबले में पहुंचने की उसकी राह अब भी मुश्किल है। पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे है और उसका अंक प्रतिशत 19.05 से घटकर 16.67 रह गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत अगर अपने बाकी सातों टेस्ट जीत लेता है तो इंग्लैंड उसके अंक प्रतिशत से आगे नहीं निकल सकेगा। ऐसे में लॉर्ड्स की जीत के बावजूद इंग्लैंड के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का सफर चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
Mon, 31 Aug 2026 19:38:00 +0530

  Videos
See all

Ankit Baliyan Accused Encounter: शूटरों के एनकाउंटर पर बालियान की पत्नी का बयान! CM Yogi।Shamli News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:15:18+00:00

PM Modi-Putin Meeting: मोदी ने पुतिन से कहा- Ukraine War रोकिए! | Russia-Ukraine War | SCO 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:14:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers