Responsive Scrollable Menu

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में लापता तीर्थयात्रियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच अहमदाबाद निवासी सनी पारिख को अब भी उम्मीद है कि उनकी 65 वर्षीय मां सुरक्षित लौटेंगी। उनकी मां अमेरिकी नागरिक हैं। गांधीनगर में धवल रावल अपने भाई भाविनकुमार की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भाविनकुमार ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं और नेपाल में 26 अगस्त की सुबह हुई त्रासदी के बाद से लापता हैं। इस बीच, उनके दो छोटे बेटे अपने पिता के सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद लापता हुए गुजरात से जुड़े तीर्थयात्रियों, जिनमें अनिवासी भारतीय (एनआरआई) भी शामिल हैं, के परिजन अपने प्रियजनों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

बेबस परिवार अब उम्मीद और भरोसे के सहारे अपने लापता सदस्यों की तलाश में जुटे हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार, लापता लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इनमें गुजरात के कई एनआरआई भी शामिल हैं।

एसईओसी के एक अधिकारी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अभी तक किसी का भी पता नहीं चल पाया है।’’ सनी पारिख ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरी मां जीवित हैं, उन्हें बचा लिया गया है और वह सुरक्षित हैं।’’ उनकी मां बीना पारिख अमेरिकी नागरिक हैं और अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता हैं। बीना से आखिरी बार 24 अगस्त को संपर्क हुआ था, जब उन्होंने संदेश भेजकर बताया था कि वह काठमांडू पहुंच गई हैं और 25 अगस्त को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होंगी। सनी ने कहा, ‘‘सब कुछ अनिश्चित लग रहा है।

इस बड़ी आपदा में कई लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन मुझे अब भी अच्छे की उम्मीद है।’’ सनी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम हर जगह से अपनी मां के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उनके आईफोन की आखिरी लोकेशन फ्रेंडशिप ब्रिज पर दिखाई दी थी।’’ उन्होंने फोन की आखिरी ज्ञात लोकेशन का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। सनी ने बताया कि उन्होंने ट्रैवल एजेंसी ड्रीम तिब्बत ट्रैवल एंड टूर से भी संपर्क किया है। इसी एजेंसी के माध्यम से उनकी मां समेत 10 अन्य लोग, जिनमें तीन नेपाली और सात एनआरआई शामिल थे, कैलाश मानसरोवर पहुंचने वाले थे।

गांधीनगर निवासी धवल रावल ने बताया कि उनके भाई भाविनकुमार रावल, जो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं, 26 अगस्त की सुबह से संपर्क में नहीं हैं। धवल ने बताया, ‘‘भाविनकुमार ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में रह रही अपनी पत्नी को संदेश भेजा था कि वह 26 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि भाविनकुमार के दो नाबालिग बेटे हैं, जो अपने पिता के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धवल ने कहा, ‘‘घर में सभी लोग चिंतित हैं।

हम बार-बार उन्हें फोन कर रहे हैं और व्हाट्सऐप पर संदेश भेज रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस बारे में उच्चायोग और राज्य सरकार को भी जानकारी दी गई है। धवल ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि जल्द ही उनकी खबर मिलेगी।

Continue reading on the app

अब लाइटर ढूंढने की झंझट खत्म Amazon Deals पर आधी कीमत में पाएं ये Top Branded Auto Ignition Gas Stoves

Amazon पर अब Elica और Glen जैसे टॉप-ब्रांडेड Auto Ignition Gas Stoves 50% तक की भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं, जिससे बिना माचिस व लाइटर के जलने वाले स्मार्ट चूल्हे बेहद किफायती दाम में मिल रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

125 रन पर आधी टीम लौट चुकी थी पवेलियन, फिर वैभव सूर्यवंशी की टीम के खिलाफ रिंकू सिंह 'संकटमोचक'

Rinku Singh fifty against Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजों के आगे सेंट्रल जोन ने महज 125 रन पर अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल वक्त में रिंकू सिंह ने संकटमोचक की भूमिका निभाई. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और शमी का डटकर सामना करते हुए रिंकू ने 60 रनों की जुझारू पारी खेली. उन्होंने निचले क्रम के साथ मिलकर टीम को संभाला और स्कोर 266 रनों तक पहुंचाया. Sun, 30 Aug 2026 19:17:35 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में ग्लेशियर तबाही का खौफनाक VIDEO, झील में आया सैलाब! | Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T13:45:01+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल को डूबाएगा China?, Nepal-Tibet में अलर्ट!|Nepal Flood Disaster Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T13:42:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers