झारखंड में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज पर सियासत, सत्ता पक्ष का विपक्ष पर पलटवार-“राहुल गांधी जवाब दो” बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन
संसद के मानसून सत्र का ये अन्तिम सप्ताह चल रहा है दो दिन बाद 13 अगस्त को ये सत्र समाप्त हो जायेगा लेकिन पिछले तीन सप्ताह से जो तस्वीर मकर द्वार के सामने की दिखाई दे रही थी आज बदल गई। अभी तक यहाँ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ विपक्ष दिल्ली छात्र आंदोलन और राम मंदिर दान चोरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर गृह मंत्री से जवाब मांग रहे थे लेकिन आज सबकुछ पलट गया आज सत्ता पक्ष ने मकर द्वार पर “राहुल गांधी जवाब दो” लिखे बैनर और पोस्टर को लेकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पिछले तीन सप्ताहों की की तरह ही आज भी अमित शाह जवाब दो लिखा बैनर और राम मंदिर दान चोरी के मुद्दे लिखे पोस्टर को लेकर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा लेकिन वे तब चौक गए भाजपा के नेतृत्व में NDA के सांसद भी वहां प्रदर्शन करने पहुंच गए, सांसदों के हाथ में एक बड़ा सा बैनर था, पोस्टर थे जिस पर राहुल गांधी जवाब दो लिखा हुआ था, सत्ता पक्ष राहुल गांधी पर जवाब देने से बचने के आरोप लगा रहे थे।
नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को संसद घेराव के समय दिल्ली पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, इस मुद्दे को लेकर संसद विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा है अमित शाह सदन में नहीं आ रहे विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा, सदन में कोई काम नहीं हो पा रहा, बैठकें स्थगित हो रही हैं कई बिल अटके पड़े हैं इस बीच झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान विधान सभा घेराव करने जा रहे विद्यार्थियों पर पुलिस ने बर्बरता की, लाठीचार्ज किया, आंसू गैस वाटर कैनन छोड़ी जिसपर विपक्ष का रुख देखकर सत्ता पक्ष हमलवार हो गया है।
झारखंड पर विपक्ष की आँखें बंद क्यों हो गई : भाजपा
भाजपा ने एनडीए घटक दलों के साथ आज मकर द्वार पर प्रदर्शन किया और कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दलों पर निशाना साधा, झारखंड में विद्यार्थियों के साथ हुई पुलिस बर्बरता पर विपक्षी नेताओं की चुप्पी, एक पखवाड़े से अधिक समाया से चल रहे आंदोलन से बनाई गई दूरी को लेकर आज सत्ता पक्ष ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया, भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस और उनके सहयोगियों को दिल्ली में पुलिस बर्बरता दिखाई दी लेकिन झारखंड के विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता पर आँखें बंद हो गई , यानि विपक्ष ने नेताओं विद्यार्थीं आंदोलन में भी राजनीति तलाश रहे हैं।
राहुल गांधी की दोहरी नीति देश देख रहा है : साक्षी महाराज
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा अमित शाह जवाब देंगे लेकिन राहुल गांधी भागना मत, उन्होंने कहा झारखंड में छात्रों पर ही अत्याचार पर राहुल गांधी को जवाब देना होगा, साक्षी महाराज ने कहा जब अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार तो विपक्ष चर्चा नहीं चाहता भाग रहा है, उनकी जंतर मंतर के लिए सोच अलग है और झारखंड के लिए अलग है ये विपक्ष का चरित्र है, तरुण चुघ ने कहा ये दोहरा मापदंड है राहुल गांधी सदन से भी भाग रहे हैं और झारखंड में बच्चों पर हुए अत्याचार पर चुप है देश उनकी दोहरी नीति को देख रहा है।
राहुल गांधी सदन में आते नहीं, गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं : अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा झारखंड के युवाओं को न्याय मिलना चाहिए। उन पर जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया और ज़्यादतियां हुईं, उससे राहुल गांधी की सोच का पता चलता है, इससे साफ़ होता है कि उनके समर्थकों की सरकार वाले राज्य में युवाओं के साथ कैसा बुरा बर्ताव हो रहा है और उन्हें न्याय से कैसे वंचित रखा जा रहा है। फिर भी, दूसरी तरफ़, वे ख़ुद तो सदन में आते नहीं, लेकिन गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं। गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठ फैला रहे हैं और गैर-ज़िम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।
#WATCH | Delhi: NDA and Congress MPs hold protest against each other in the Parliament.
NDA MPs' protest against the Opposition, alleging them of running away from discussion in Parliament.
Congress MPs are protesting against the Union Home Minister over the 'police action' on… pic.twitter.com/BVEPvBBJug
— ANI (@ANI) August 11, 2026
#WATCH | Delhi | NDA MPs protest against the Opposition, alleging them of running away from discussion in Parliament.
BJP MP Anurag Thakur says, "Justice must be done for the youth of Jharkhand. The way they were subjected to lathi-charges and atrocities reveals the mindset of… pic.twitter.com/YGYVJoInUq
— ANI (@ANI) August 11, 2026
#WATCH | Delhi: BJP MP Manoj Tiwari says, "Amit Shah ji denge jawab, Rahul Gandhi bhaagna mat… Rahul Gandhi sharam karo, Jharkhand mein chhaatro ke upar itni barbarta hui hai…" https://t.co/DiRQ7pB5Y7 pic.twitter.com/ghgFr72cOK
— ANI (@ANI) August 11, 2026
विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत का पहला मैच, थाईलैंड की टीम होगी सामने, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज विमेंस एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड का सामना करेगी। दरअसल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे होने वाले इस मैच में भारत जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगा। टीम के पास अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मजबूत स्पिन अटैक भी है, जो मुकाबले का रुख बदल सकता है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा जैसी खिलाड़ी टीम की ताकत हैं। हालांकि जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है। भारत का लक्ष्य पहले मैच से ही लय हासिल करना होगा ताकि ग्रुप चरण में बढ़त बनाई जा सके। दूसरी ओर थाईलैंड की टीम भी अपने अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के दम पर चुनौती पेश करने की कोशिश करेगी।
भारत बनाम थाईलैंड रिकॉर्ड पर नजर डालें
दरअसल भारत और थाईलैंड के बीच अब तक तीन महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं और हर बार भारतीय टीम विजेता रही है। इन मुकाबलों में भारत ने 66 रन, 9 विकेट और 74 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। यही रिकॉर्ड भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाता है, लेकिन टी-20 क्रिकेट में हर मैच नई चुनौती लेकर आता है। वहीं बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा उम्मीद शेफाली वर्मा से होगी, जिन्होंने हाल के मुकाबलों में लगातार रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद रहेगी, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर मध्यक्रम को मजबूती देंगी। विकेटकीपर ऋचा घोष भी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और श्री चरानी भारत की बड़ी ताकत हैं। चरानी हाल के मैचों में शानदार फॉर्म में रही हैं और टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच चुकी हैं। राधा यादव और प्रेमा रावत जैसे स्पिन विकल्प भारत को अतिरिक्त मजबूती देते हैं। वहीं थाईलैंड की टीम में थिपाचा पुथावोंग सबसे बड़ा हथियार मानी जा रही हैं। उनकी किफायती गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना सकती है। बल्लेबाजी में नन्नापत कोनचारोएनकाई अच्छी लय में हैं और भारत को उनके खिलाफ सावधानी बरतनी होगी।
दुबई की पिच कैसी रहेगी?
दरअसल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को मदद दे सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। यही वजह है कि भारत का संतुलित स्पिन आक्रमण इस मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। रात में खेले जाने वाले इस मैच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी हल्की स्विंग मिल सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी पर विचार कर सकती है। मौसम की बात करें तो दुबई में आसमान साफ रहने का अनुमान है। दिन का तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मैच के समय यह करीब 31 डिग्री तक आ सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए पूरे 20 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरानी, रेणुका ठाकुर।
थाईलैंड: नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चन्थम, नरूमोल चाईवाई (कप्तान), फन्निता माया, चनिदा सुत्थिरुआंग, सुलेपॉर्न लाओमी, ओननिचा कामचोम्फू, थिपाचा पुथावोंग, सुनीदा चतुरोंगरत्तना, अपिसरा सुवानचोनराठी, चयानिसा फेंगपैन।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










