Responsive Scrollable Menu

अमेरिका छोड़कर इजरायल लौटे नेतन्याहू के बेटे यायर, ईरान से था जान को खतरा?

इजराइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने पुष्टि की है कि यायर नेतन्याहू को उनकी सुरक्षा टीम के साथ फ्लोरिडा से वापस लाया गया। एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने आकलन किया कि उन्हें ईरान से खतरा है।

Continue reading on the app

भारत और उज्बेकिस्तान ने रणनीतिक संबंध किए मजबूत, यूरेनियम आपूर्ति की दीर्घकालिक व्यवस्था पर बनी सहमति

(फोटो के साथ) ताशकंद, 30 अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है और दोनों देश यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए एक व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया में हैं। मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ अपनी वार्ता के दौरान ये टिप्पणियां कीं। मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान के साथ व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और संपर्क समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से दो दिवसीय यात्रा पर ताशकंद पहुंचे थे।

भारत असैन्य उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के उत्पादन के लिए उज्बेकिस्तान से यूरेनियम खरीदने पर विचार कर रहा है। मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की शुरुआत में अपने में संबोधन कहा, ‘‘हम अपनी रणनीतिक साझेदारी की 15वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। मुझे खुशी है कि इस विशेष अवसर पर हम अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस रूपरेखा के तहत ठोस लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने कल रात रात्रिभोज के दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ हुई अपनी “सार्थक बातचीत” का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कल रात रात्रिभोज के दौरान हमारी सार्थक बातचीत हुई और हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम अपने सहयोग के सभी पहलुओं को घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से दिशा देने के लिए विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक समन्वय परिषद की स्थापना करेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष मौजूदा संयुक्त आयोग के स्तर को भी सचिव स्तर से बढ़ाकर मंत्री स्तर का करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्ष दोनों देशों के व्यवसायियों की भागीदारी वाला एक संयुक्त व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक व्यवस्था भी स्थापित करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी का ऐतिहासिक कारनामा, पूरे किए 900 विकेट, ऐसा करने वाले बने भारत के छठे तेज गेंदबाज

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन जारी है. उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 के बीच एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. Sun, 30 Aug 2026 18:05:29 +0530

  Videos
See all

LIVE : नेपाल में महातबाही ! | Nepal Flood | Nepal Flash Flood | Nepal News | China | Tibet |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T13:17:19+00:00

मालदा की अदीना मस्जिद प्रभु आदिनाथ की भूमि पर | Malda | Aam Aadmi Party | Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T13:16:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers