गली क्रिकेट खेल रहे हो क्या भाई! बाबर आजम ने कराई अपनी जगहंसाई, जोफ्रा आर्चर की बॉल पर नौसिखियों की तरह हुए आउट
England vs Pakistan 2nd Test : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने इंग्लैंड दौरे पर लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरा टेस्ट मैच खेले रहे रही है. आज इस मुकाबले का चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है. पाकिस्तान को जीत के लिए इंग्लैंड ने चौथी पारी में 389 रनों का लक्ष्य दिया है. इस टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान लंच ब्रेक तक 17 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन बना चुकी है. अब टीम को जीत के लिए 336 रनों की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ इंग्लैंड के 7 विकेट चटकाए हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम भी पवेलियन लौट चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 8 बॉल का सामना किया और सिर्फ 1 चौके की मदद से 6 रनों की पारी खेली. लेकिन उनका आउट होना चर्चा का विषय बन गया. बाबर आजम जोफ्रा आर्चर की तेज रफ्तार बॉल पर जिस तरीके से आउट हुए उसके बाद उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
That's lunch ????️
— England Cricket (@englandcricket) August 30, 2026
Bowlers straight into their work ????
Match Centre: https://t.co/Z9bsIoMyb6 pic.twitter.com/9cOBXhybLP
बाबर आजम की हुई जगहंसाई
बाबर आजम को जोफ्रा आर्चर ने एक तेज रफ्तार बॉल डाली. इस बॉल पर बाबर शॉट खेलने की पोजिशन में ही नहीं थे लेकिन उन्होंने इस तेजी से आते हुए बाउंडर को डक नहीं किया. वो कुछ कर पाते और बॉल की पेस को समझ पाते उससे पहले आर्चर की बॉल उनके बल्ले से लग गई. इसके बाद स्लिप फील्डर ने उनका कैच पकड़ लिया और पवेलियन की ओर भेज दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने बाबर आजम को जमकर ट्रोल किया.
Too fast. Too furious ????
— England Cricket (@englandcricket) August 30, 2026
Babar bounced out! ☝️
Match Centre: https://t.co/Z9bsIoMyb6 pic.twitter.com/zHcVPdCmsd
बाबर आजम सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
बाबर आजम के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर एक्स पर पोस्ट कर उनको ट्रोल कर रहे हैं. कई यूजर कह रहे हैं कि, बाबर आजम नोसिखियों की तरह खेल रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा गली क्रिकेट खेल रहे हो गया.
What an embarrassing way to get out, Babar Azam. ????♂️ pic.twitter.com/jRb8KdhHwF
— Sheri. (@CallMeSheri1_) August 30, 2026
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहली पारी में 110 पर ढेर हो गई और 180 रनों की बढ़त इंग्लैंड ने हासिल कर ली. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 209 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 389 का लक्ष्य दिया.
Pakistan has always expected Babar Azam to lead from the front, but whenever the team needed him the most, his bat failed to speak. Big moments require big performances, and sadly, he hasn’t delivered enough of them. ???? pic.twitter.com/K1Ll3liRro
— Usman (@UsmanOffical56) August 30, 2026
इस मुकाबले में इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जॉर्डन कॉक्स ने 55, जेमी स्मिथ ने 61, और गस एटकिंस्ट ने 45 रनों की पारी खेली. वहीं पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में मोहम्मद अब्बास ने 4 और मोहम्मद अली ने 3 विकेट लिए. बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान के लिए पहली इनिंग्स में अज़ान अवैस सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में डैन लॉरेंस ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. अब दूसरी पारी में पाकिस्तान को सऊद शकील बड़ी पारी की उम्मीद होगी, जो 37 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें : सामने आई डेट! अफगानिस्तान सीरीज के लिए इस दिन होगा भारतीय स्क्वाड का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा चांस?
बागपत पुलिस का बड़ा एक्शन… हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







