भारत की बेटियों की उड़ान धरती से अंतरिक्ष तक पहुंच रही है : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 137वें एपिसोड में बेटियों की शक्ति और अंतरिक्ष में उनकी उड़ान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की बेटियों की उड़ान सिर्फ धरती तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरिक्ष तक पहुंच रही है।
पीएम मोदी ने कहा, आज हमारी बेटियों की शक्ति की उड़ान धरती से निकलकर अंतरिक्ष तक पहुंच रही है। भारत ऐसे सपने देखने वाली दुनिया की हजारों बेटियों को एक साथ जोड़ रहा है और इस प्रयास का नाम है मिशन शक्तिसैट।
उन्होंने बताया कि इस मिशन के माध्यम से 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी सीखने और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे पर इस मिशन की सुंदर तस्वीर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मिशन शक्तिसैट के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। इस अवसर पर दुनिया के अलग-अलग देशों और भारत से आई करीब 100 छात्राएं एक साथ जुटीं। भारत के दूरदराज क्षेत्रों से जुड़ी छात्राएं भी इसमें हिस्सा ले रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रयास का लक्ष्य भी खास है। पूरी तरह से छात्राओं की भागीदारी से तैयार एक सैटेलाइट को मून की ऑर्बिट में भेजने की तैयारी है।
पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि इनमें से अनेक छात्राएं आने वाले समय में साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाएंगी।
मिशन शक्तिसैट 108 देशों की 12,000 बालिकाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और एसटीईएम शिक्षा से जोड़ने वाली एक वैश्विक अंतरिक्ष पहल है। इस मिशन का उद्देश्य लड़कियों को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे लाना और उन्हें सैटेलाइट बनाने से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां सिखाना है।
यह पहल न सिर्फ भारतीय छात्राओं बल्कि दुनिया भर की छात्राओं को एक मंच पर ला रही है, जहां वे मिलकर इनोवेशन कर सकें और भविष्य में अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर सकें।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'उनके लिए बुरा लग रहा है...', कुलदीप यादव के सपोर्ट में उतरे रविचंद्रन अश्विन, बोले- 'टीम मैनेजमेंट बहुत बड़ी गलती कर रहा है'
Ravichandran Ashwin On Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के साथ खेले गए कोलंबो टेस्ट मैच में ड्रॉ का सामना करना पड़ा. जबकि वो मैच भारत के कब्जे में था, लेकिन फिर भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे और आखिर में मैच ड्रॉ हो गया. स्पिन ट्रैक पर भारतीय स्पिनर्स बेअसर दिखे. ऐसे में सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव को लेकर बहस छिड़ गई है. जहां, कुछ दिग्गज उनका सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कई इससे इतर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव को खिलाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि कुलदीप के लिए उन्हें काफी बुरा महसूस होता है.
रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव के लिए क्या कहा?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को नहीं खिलाया गया. बीसीसीआई ने इसपर आधिकारिक अपडेट साझा करते हुए जानकारी दी थी कि कुलदीप की तबियत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वह दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं. मगर, अब रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुलदीप यादव के बारे में बात की और कहा कि उन्हें उनके लिए काफी बुरा महसूस होता है.
????I really feel sorry for him - Ashwin slams Indian management for poor handling of Kuldeep Yadav????
— Akshat (@Cricketmythos) August 29, 2026
Ravichandran Ashwin said :????️
"Many people are supporting Kuldeep Yadav but many are also against saying what did he do in the first Test? It is very difficult to understand. From… pic.twitter.com/uFIg0fTAku
रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "बहुत से लोग कुलदीप यादव का सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन कई लोग उनके खिलाफ भी हैं और पूछ रहे हैं कि उन्होंने पहले टेस्ट में क्या किया था? यह समझना बहुत मुश्किल है. एक खिलाड़ी के नज़रिए से देखें तो इस समय उनका आत्मविश्वास सबसे निचले स्तर पर है. अगर आप जमीन के नीचे भी जाकर ढूंढेंगे, तो भी आपको वह नहीं मिलेगा. उन्होंने क्या गलत किया है? उन्हें क्यों नहीं चुना जा रहा है? मुझे सच में उनके लिए बुरा लग रहा है. मैनेजमेंट कुलदीप यादव को बार-बार टीम से बाहर करके बहुत बड़ी गलती कर रहा है."
कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट में लिया था एक विकेट
UPDATE: Mr Kuldeep Yadav has not fully recovered from his viral illness.
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
He was unavailable for selection in the Playing XI for the second Test against Sri Lanka.
However, he can take the field as a concussion substitute, if required. #TeamIndia | #SLvIND
श्रीलंका के साथ खेले गए गॉल टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह का हिस्सा बनाया गया था. उस मैच में एक पारी में जहां कुलदीप ने एक विकेट निकाला था, वहीं दूसरी पारी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. ऐसे में वह गॉल टेस्ट में सिर्फ एक ही विकेट ले पाए थे. इसके बाद से ही रिपोर्ट्स आने लगी थीं कि कुलदीप को अंतिम ग्यारह से ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह सारांश जैन को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. फिर ऐसा ही देखने को मिला. टीम मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि कुलदीप यादव वायरल इन्फेक्शन से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं. उनकी जगह सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला.
The feeling of making your Test Debut ✨#TeamIndia all-rounder Ravindra Jadeja presents the Test cap to Saransh Jain ????????
— BCCI (@BCCI) August 23, 2026
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/6H6KrUdSkU
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation











