Responsive Scrollable Menu

ईशान किशन को चोट लगी, वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली:दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन ने बॉलिंग चुनी; सेंट्रल जोन का स्कोर- 62/2

ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा है। मैच के पहले ही दिन ईस्ट जोन के कप्तान चोटिल हो गए। इसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी कप्तानी कर रहे हैं। बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले सेशन में 26 ओवर में सेंट्रल जोन ने 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। सूर्यवंशी पहली बार कप्तानी कर रहे सूर्यवंशी ने पहली बार किसी सीनियर पुरुष टीम की कप्तानी संभाली है। सूर्यवंशी का यह सिर्फ दूसरा दलीप ट्रॉफी मैच है। वह अब तक नौ फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 2024 की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के दौरान इस फॉर्मेट में ऐतिहासिक डेब्यू किया था और वह इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हैं। ईशान किशन की कलाई में लगी गेंद विकेटकीपिंग करते समय ईशान किशन के दाहिने हाथ की कलाई पर गेंद लगी। फिजियो ने उनकी जांच की। इसके बाद किशन ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। कुछ देर बाद किशन के हाथ पर स्ट्रैपिंग बंधी दिखाई दी। उनकी जगह कुमार कुशाग्र विकेटकीपिंग कर रहे। वैभव ने पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे वैभव ने नाॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे। हालांकि बतौर बल्लेबाज वे पहली पारी में सिर्फ 8 रन बना सके। ईस्ट जोन ने मुकाबला पारी और 210 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वैभव के लिए रेड बॉल में साबित करने का मौका IPL से टी-20 क्रिकेट में पहचान बना चुके वैभव को अभी रेड-बॉल में खुद को साबित करना है। दलीप ट्रॉफी टेस्ट उनके लिए एक मौका है। उन्होंने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें भारत की टी-20 टीम में जगह मिली। भारत के लिए 6 टी-20 में 193 रन वैभव अब तक भारत के लिए 6 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 है। उनके नाम 2 अर्धशतक हैं। वैभव हालिया जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने टी-20 सीरीज की 3 पारियों में 151 रन बनाए। उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए थे। ---------------------------------- वैभव सूर्यवंशी यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 टीम से बाहर:ऑस्ट्रेलिया सीरीज नहीं खेलेंगे, BCCI के वन-वर्ल्ड कप नियम का असर; 2026 वर्ल्डकप खेल चुके BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय अंडर-19 टीम घोषित की है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को जगह मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा

'ऑपरेशन सफेद सागर' में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार के लिए सीखा सैल्यूट से लेकर चलने तक का तरीका: मिहिर आहूजा

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तगड़ा झटका, ICC ने छीन ली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, अब कहां होगा टूर्नामेंट?

women's champions trophy host: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने श्रीलंका से पहली बार होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार छीन लिया है. नए मेजबान देश को लेकर फैसला आईसीसी की अगली बैठक में लिया जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर आईसीसी ने यह बड़ा फैसला क्यों लिया? Sun, 30 Aug 2026 16:29:06 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: PM Modi In Uzbekistan | Nepal Flood | Mohan Bhagwat | Mandakini River #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:46:10+00:00

Nepal Flood News: नेपाल में फिर से भीषण तबाही । #nepal #nepalflood #shorts #aajtak #viral #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T11:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers