Responsive Scrollable Menu

Greater Noida Crime: 6 साल की मासूम बच्ची का मर्डर, आरोपी अरेस्ट और परिवार का रिएक्शन

Greater Noida Crime: 6 साल की मासूम बच्ची का मर्डर, आरोपी अरेस्ट और परिवार का रिएक्शन #greaternoida #noidanews #haldonivillage #upnews #upcrime #uppolice #yogiji #crimenews #justice #noidapolice ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

मेसी के 4 गोल से इंटर मियामी जीता:लीग में सीजन के टॉप गोल स्कोरर बने; 20 मल्टी गोल करने वाले फास्टेस्ट खिलाड़ी भी

लियोनेल मेसी के 4 गोल की मदद से इंटर मियामी ने सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से हरा दिया। मेजर लीग सॉकर (MLS) में लगातार 5 मैच हारने के बाद मियामी को यह जीत मिली है। 39 साल के लियोनल मेसी सात में से पांच गोल में शामिल रहे। उन्होंने चार गोल किए और लुइस सुआरेज को गोल करने में असिस्ट भी किया। मेसी ने इस सीजन के 19 मैचों में 18 गोल किए हैं। वे लीग के टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने एफसी डलास के पीटर मूसा के 16 गोल को पीछे छोड़ा। साथ ही मेसी ने MLS के इतिहास में सबसे कम मैचों में 20 मल्टी गोल मुकाबले पूरे किए। उन्होंने सिर्फ 74 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। फरवरी 2020 में आखिरी बार 4 गोल दागे थे इंटर मियामी के लिए मेसी ने पहली बार एक मैच में 4 गोल किए। किसी भी लीग में उनकी यह परफॉर्मेंस 6 साल बाद आई है। इससे पहले फरवरी 2020 में उन्होंने ला लिगा में बार्सिलोना की ओर से एइबार के खिलाफ 4 गोल किए थे। उन्होंने करियर में 8वीं बार किसी मैच में 4 या उससे अधिक गोल किया है। पहले हाफ में मेसी ने एक गोल किया इंटर मियामी ने 20वें मिनट में बढ़त बनाई। तेलास्को सेगोविया के कॉर्नर पर कासेमिरो ने हेडर से गोल किया। यह क्लब के लिए कासेमिरो का पहला गोल था। 37वें मिनट में फैबियन हर्बर्स के गोल से मॉन्ट्रियल ने स्कोर 1-1 कर दिया। इसके 3 मिनट बाद ही मेसी ने फ्री किक पर गोल कर मियामी को फिर बढ़त दिला दी। गेंद गोलकीपर थॉमस गिलियर से आगे जाने से पहले एक खिलाड़ी से टकराकर दिशा बदल गई। इस गोल के बाद दूसरे हाफ में मियामी ने लगातार हमले किए। दूसरे हाफ में मेसी ने 3 गोल दागे दूसरे हाफ के सातवें मिनट में मेसी ने शानदार गोल किया। उन्होंने गेंद लेकर मॉन्ट्रियल के डिफेंस में प्रवेश किया और खिलाड़ियों के बीच से निकलते हुए दाएं पैर से गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद मियामी ने कुछ समय के लिए खेल की रफ्तार धीमी की। 80वें मिनट में मेसी ने गोल करने के बजाय लुइस सुआरेज को पास दिया। सुआरेज ने गोलकीपर के सामने से बॉल निकालकर गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। तीन मिनट बाद मेसी ने अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 89वें मिनट में 18 साल के अलेक्जेंडर शॉ ने गोल किया। फिर स्टॉपेज टाइम के दौरान मेसी ने एक और सीधी फ्री किक को गोल में पहुंचाकर स्कोर 7-1 कर दिया। -------------------------------- मेसी की यह खबर भी पढ़ें… पिता की मौत पर मेसी का इमोशनल पोस्ट:लिखा- लगता नहीं ज्यादा समय फुटबॉल खेल पाऊंगा; रोनाल्डो का कमेंट- हिम्मत रखो लियो फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद बुधवार को इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला है। अब मुझे नहीं लगता कि आपके बिना इसे ज्यादा समय तक जारी रख पाऊंगा।' पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर

अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ता अभी से मध्यक्रम के विकल्प तैयार करने में जुट गए हैं। इसी योजना के तहत तिलक वर्मा का नाम श्रेयस अय्यर के संभावित विकल्प के तौर पर सामने आया है। टीम प्रबंधन तिलक को शीर्ष छह में एक उपयोगी विकल्प मान रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मौजूदा क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता को संतुलित कर सकते हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, तिलक वर्मा को अपनी गेंदबाजी पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उनके ऑफ स्पिन को टीम प्रबंधन संभावनाओं से भरा मानता है। भारतीय टीम में शीर्ष क्रम से पर्याप्त गेंदबाजी विकल्प नहीं होने की समस्या भी महसूस की जा रही है। इसी वजह से कई बार निचले क्रम के बल्लेबाजों और मुख्य गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है।

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि मध्यक्रम में अभी ऐसा मजबूत विकल्प तैयार नहीं है जो मुख्य खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में जिम्मेदारी संभाल सके। हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी की फिटनेस को लेकर लगातार सवाल बने रहते हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन चाहता है कि शीर्ष क्रम में ऐसा खिलाड़ी मौजूद हो जो एकदिवसीय मुकाबले में जरूरत पड़ने पर चार ओवर भी कर सके।

पिछले करीब एक साल में टीम को संतुलन बनाने के लिए वॉशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल को पांचवें या छठे क्रम पर उतारना पड़ा है। इंग्लैंड के पिछले दौरे में तो उपकप्तान श्रेयस अय्यर से पहले ईशान किशन को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को इस तरह खिलाड़ियों को उनके नियमित स्थान से अलग भूमिका देने का विकल्प बहुत पसंद नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर में रुतुराज गायकवाड़ को चौथे क्रम पर उतारा गया था और उन्होंने शतक भी लगाया था। हालांकि, इसके बाद उन्हें एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिली। टीम प्रबंधन का मानना है कि गायकवाड़ को मुख्य रूप से शुभमन गिल की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर चुना गया था। यही वजह है कि देवदत्त पडिक्कल को भी जल्दबाजी में एकदिवसीय ढांचे में शामिल करने से चयनकर्ता बचना चाहते हैं, क्योंकि सफेद गेंद के क्रिकेट में उन्हें सलामी बल्लेबाजी में अधिक सफलता मिली है।

हालांकि, 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में स्थिति अलग होगी। श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसी कारण चयनकर्ताओं का ध्यान इस श्रृंखला के लिए एक और विकेटकीपर विकल्प तलाशने पर अधिक है।

विश्व कप की वास्तविक तैयारी अक्टूबर में न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले अधिकांश प्रमुख खिलाड़ी वेस्टइंडीज श्रृंखला से बाहर रहेंगे, जबकि उसी समय पूरी ताकत वाली टी20 टीम एशियाई खेलों के लिए जापान जाएगी।

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 13 सितंबर से होने वाली तीन टी20 मुकाबलों की श्रृंखला के लिए चयन समिति की बैठक तीन सितंबर तक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम को ही काफी हद तक बरकरार रखा जाएगा। हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी और जसप्रीत बुमराह की आधिकारिक फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है, जबकि वरुण चक्रवर्ती के पूरी तरह फिट होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगले विश्व कप को देखते हुए युवा और बहुआयामी खिलाड़ियों को तैयार करना टीम प्रबंधन की प्राथमिकता बनी हुई है।
Sun, 30 Aug 2026 21:24:00 +0530

  Videos
See all

क्यों बोले मैं एक Ravi Kishan कलाकार हूं.. मेरी जुबान फिसल जाती है | Gorakhpur | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T16:06:51+00:00

मनुस्मृति तो बहाना है, असली मकसद कुछ और है? सियासत में छिड़ी नई बहस | #Manusmriti #RahulGandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T16:09:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers