मेसी के 4 गोल से इंटर मियामी जीता:लीग में सीजन के टॉप गोल स्कोरर बने; 20 मल्टी गोल करने वाले फास्टेस्ट खिलाड़ी भी
लियोनेल मेसी के 4 गोल की मदद से इंटर मियामी ने सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से हरा दिया। मेजर लीग सॉकर (MLS) में लगातार 5 मैच हारने के बाद मियामी को यह जीत मिली है। 39 साल के लियोनल मेसी सात में से पांच गोल में शामिल रहे। उन्होंने चार गोल किए और लुइस सुआरेज को गोल करने में असिस्ट भी किया। मेसी ने इस सीजन के 19 मैचों में 18 गोल किए हैं। वे लीग के टॉप गोल स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने एफसी डलास के पीटर मूसा के 16 गोल को पीछे छोड़ा। साथ ही मेसी ने MLS के इतिहास में सबसे कम मैचों में 20 मल्टी गोल मुकाबले पूरे किए। उन्होंने सिर्फ 74 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। फरवरी 2020 में आखिरी बार 4 गोल दागे थे इंटर मियामी के लिए मेसी ने पहली बार एक मैच में 4 गोल किए। किसी भी लीग में उनकी यह परफॉर्मेंस 6 साल बाद आई है। इससे पहले फरवरी 2020 में उन्होंने ला लिगा में बार्सिलोना की ओर से एइबार के खिलाफ 4 गोल किए थे। उन्होंने करियर में 8वीं बार किसी मैच में 4 या उससे अधिक गोल किया है। पहले हाफ में मेसी ने एक गोल किया इंटर मियामी ने 20वें मिनट में बढ़त बनाई। तेलास्को सेगोविया के कॉर्नर पर कासेमिरो ने हेडर से गोल किया। यह क्लब के लिए कासेमिरो का पहला गोल था। 37वें मिनट में फैबियन हर्बर्स के गोल से मॉन्ट्रियल ने स्कोर 1-1 कर दिया। इसके 3 मिनट बाद ही मेसी ने फ्री किक पर गोल कर मियामी को फिर बढ़त दिला दी। गेंद गोलकीपर थॉमस गिलियर से आगे जाने से पहले एक खिलाड़ी से टकराकर दिशा बदल गई। इस गोल के बाद दूसरे हाफ में मियामी ने लगातार हमले किए। दूसरे हाफ में मेसी ने 3 गोल दागे दूसरे हाफ के सातवें मिनट में मेसी ने शानदार गोल किया। उन्होंने गेंद लेकर मॉन्ट्रियल के डिफेंस में प्रवेश किया और खिलाड़ियों के बीच से निकलते हुए दाएं पैर से गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद मियामी ने कुछ समय के लिए खेल की रफ्तार धीमी की। 80वें मिनट में मेसी ने गोल करने के बजाय लुइस सुआरेज को पास दिया। सुआरेज ने गोलकीपर के सामने से बॉल निकालकर गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। तीन मिनट बाद मेसी ने अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 89वें मिनट में 18 साल के अलेक्जेंडर शॉ ने गोल किया। फिर स्टॉपेज टाइम के दौरान मेसी ने एक और सीधी फ्री किक को गोल में पहुंचाकर स्कोर 7-1 कर दिया। -------------------------------- मेसी की यह खबर भी पढ़ें… पिता की मौत पर मेसी का इमोशनल पोस्ट:लिखा- लगता नहीं ज्यादा समय फुटबॉल खेल पाऊंगा; रोनाल्डो का कमेंट- हिम्मत रखो लियो फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद बुधवार को इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला है। अब मुझे नहीं लगता कि आपके बिना इसे ज्यादा समय तक जारी रख पाऊंगा।' पूरी खबर पढ़ें…
Bareilly: Stampede में महिला की मौत के 3 दिन बाद भी Mayor Umesh Gautam बेखबर, पीड़ित परिवार में मातम
Bareilly: Mayor Umesh Gautam के Rakhi Program में भगदड़ से महिला की मौत, 3 दिन बाद भी नहीं ली सुध, पीड़ित परिवार में मातम बरेली में मेयर उमेश गौतम के राखी कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ और एक महिला की दर्दनाक मौत से जुड़ा पूरा मामला। प्रशासन की बड़ी लापरवाही और बेपरवाह व्यवस्था की पोल खोलती ग्राउंड रिपोर्ट। #bareilly #bareillynews #mayorumeshgautam #stampede #accidentnews #uttarpradesh #breakingnews #tragedy #hindinews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
